छठी शती ई.पू.-राजनीतिक दशा (UPPCS)

Total Questions: 58

31. गोदावरी नदी के तट पर स्थित महाजनपद था - [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) अस्सक
Solution:बौद्ध ग्रंथ 'अंगुत्तर निकाय' में छठी शताब्दी ई.पू. में वर्णित 16 महा- जनपदों में अस्सक या अश्मक नर्मदा तथा गोदावरी नदियों के मध्य स्थित था, जिसकी राजधानी पैठन या पोतन अथवा पोटलि (प्राचीन नाम प्रतिष्ठान) थी।

32. छठी शताब्दी ई.पू. का मत्स्य महाजनपद स्थित था- [U.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (b) राजस्थान में
Solution:छठी शताब्दी ई.पू. का मत्स्य महाजनपद राजस्थान के जयपुर, अलवर तथा भरतपुर जिले के निकटवती क्षेत्रों में स्थित था। इसकी राजधानी विराटनगर थी।

33. मगध की राजधानी कौन-सी थी? [47th B.P.S.C. (Pre) 2005]

Correct Answer: (c) गिरिव्रज (राजगृह)
Solution:पुराणों के अनुसार, मगध पर शासन करने वाला पहला राजवंश बृहद्रथ वंश था। इस वंश के पहले राजा बृहद्रथ का पुत्र जरासंध था, जिसने गिरिव्रज (राजगृह) को अपनी राजधानी बनाई। बौद्ध ग्रंथों के अनुसार, मगध का प्रथम प्रतापी शासक बिंबिसार था। यह हर्यंक वंश से संबंधित था। इसकी मृत्यु 492 ईसा पूर्व में हुई, इसके पश्चात 'अजातशत्रु' मगध का शासक हुआ। अजातशत्रु का पुत्र उदयिन ने अपनी राजधानी राजगृह से पाटलिपुत्र स्थानांतरित की।

34. मगध की प्रारंभिक राजधानी कौन-सी थी? [53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011]

Correct Answer: (c) राजगृह (गिरिव्रज)
Solution:पुराणों के अनुसार, मगध पर शासन करने वाला पहला राजवंश बृहद्रथ वंश था। इस वंश के पहले राजा बृहद्रथ का पुत्र जरासंध था, जिसने गिरिव्रज (राजगृह) को अपनी राजधानी बनाई। बौद्ध ग्रंथों के अनुसार, मगध का प्रथम प्रतापी शासक बिंबिसार था। यह हर्यंक वंश से संबंधित था। इसकी मृत्यु 492 ईसा पूर्व में हुई, इसके पश्चात 'अजातशत्रु' मगध का शासक हुआ। अजातशत्रु का पुत्र उदयिन ने अपनी राजधानी राजगृह से पाटलिपुत्र स्थानांतरित की।

35. प्राचीन महाजनपद मगध की प्रथम राजधानी कौन-सी थी? [66th B.P.S.C. (Pre), 2020]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं / उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:पुराणों के अनुसार, मगध पर शासन करने वाला पहला राजवंश बृहद्रथ वंश था। इस वंश के पहले राजा बृहद्रथ का पुत्र जरासंध था, जिसने गिरिव्रज (राजगृह) को अपनी राजधानी बनाई। बौद्ध ग्रंथों के अनुसार, मगध का प्रथम प्रतापी शासक बिंबिसार था। यह हर्यंक वंश से संबंधित था। इसकी मृत्यु 492 ईसा पूर्व में हुई, इसके पश्चात 'अजातशत्रु' मगध का शासक हुआ। अजातशत्रु का पुत्र उदयिन ने अपनी राजधानी राजगृह से पाटलिपुत्र स्थानांतरित की।

36. प्रारंभिक वैदिक काल के दौरान कौन-सा शहर प्राचीन मगध साम्राज्य की राजधानी के रूप में कार्य करता था? [69th B.P.S.C (Pre) 2023]

Correct Answer: (a) राजगृह
Solution:प्रारंभिक वैदिक काल के दौरान राजगृह (वर्तमान राजगीर) प्राचीन मगध साम्राज्य की राजधानी के रूप में कार्य करता था। मगध का पहला शासक राजवंश बृहद्रथ वंश था जिसका संस्थापक बृहद्रथ था। बृहद्रथ का उल्लेख ऋग्वेद में प्राप्त होता है। 'महाभारत' में यहां के शासक के रूप में जरासंध का उल्लेख प्राप्त होता है। छठी शताब्दी ई.पू. में हर्यक वंशी शासक बिम्बिसार के नेतृत्व में मगध साम्राज्य का पुनरुत्थान हुआ था।

37. निम्नलिखित में से कौन एक मगध साम्राज्य की राजधानी नहीं रही? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (d) कौशाम्बी
Solution:गिरिव्रज या राजगृह और पाटलिपुत्र प्राचीन काल में क्रमशः मगध साम्राज्य की राजधानियां रही थीं, जबकि कौशाम्बी वत्स महाजनपद की राजधानी थी। हर्यंक वंश के शासक उदयिन के शासन काल के दौरान मगध की राजधानी राजगृह से पाटलिपुत्र स्थानांतरित हुई।

38. प्राचीन श्रावस्ती का नगर विन्यास किस आकृति का है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) अर्धचंद्राकार
Solution:प्राचीन श्रावस्ती की पहचान अलेक्जेंडर कनिंघम ने उ.प्र. के श्रावस्ती के निकट सहेत-महेत नामक स्थान से की थी। उत्खननों के आधार पर ज्ञात हुआ है कि प्राचीन श्रावस्ती का नगर विन्यास अर्धचंद्राकार (Crescentic) था।

39. मगध के किस प्रारंभिक शासक ने राज्यारोहण के लिए अपने पिता की हत्या की एवं स्वयं इसी कारणवश अपने पुत्र द्वारा मारा गया ? [U.P.P.C.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (b) अजातशत्रु
Solution:मगध का शासक अजातशत्रु (492-460 ई.पू.) अपने पिता हर्यक वंश के संस्थापक बिंबिसार की हत्या कर राजगद्दी पर बैठा था। इसकी हत्या भी इसके पुत्र उदयिन (कौशाम्बी के वत्स राजा उदयन से भिन्न) ने कर दी थी।

40. अजातशत्रु के वंश का नाम क्या था? [53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011]

Correct Answer: (b) हर्यंक