छन्दTotal Questions: 5041. 'मंगल करनि, कलि मल हरनि, तुलसी कथा, रघुनाथ की'। उपर्युक्त पंक्ति में कौन-सा छन्द है? [डायट (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014](a) चौपाई(b) हरिगीतिका(c) रोला(d) मालिनीCorrect Answer: (b) हरिगीतिकाSolution:उपर्युक्त पंक्ति में हरिगीतिका छन्द है। यह एक सम मात्रिक छन्द है।42. हम जो कुछ देख रहे हैं, [P.G.T. परीक्षा, 2005]सुन्दर है सत्य नहीं है।यह दृश्य जगत भासित है,बिन कर्म शिवत्व नहीं है।।उपर्युक्त काव्य-पंक्तियों में निम्नलिखित में से कौन-सा छन्द है? (a) चौदह-चौदह मात्राओं की यति से 28 मात्राओं वाला मात्रिक छन्द।(b) दस-दस वर्णों की यति से 20 वर्णों वाला वर्णिक छन्द है।(c) तेरह-तेरह मात्राओं की यति से 26 मात्राओं वाला मात्रिक छन्द।(d) पन्द्रह-पन्द्रह मात्राओं की यति से 30 मात्राओं वाला मात्रिक छन्द ।Correct Answer: (a) चौदह-चौदह मात्राओं की यति से 28 मात्राओं वाला मात्रिक छन्द।Solution:उपर्युक्त काव्य-पंक्तियों में 14-14 मात्राओं की यति पर कुल 28 मात्राओं वाला 'विधाता या शुद्धगा' मात्रिक छन्द का प्रयोग किया गया है।।43. 'दोहा' किस प्रकार का छन्द है? [उत्तराखण्ड P.G.T. (परीक्षा)-2020](a) वर्णिक(b) मात्रिक सम(c) मात्रिक अर्धसम(d) मात्रिक विषमCorrect Answer: (c) मात्रिक अर्धसमSolution:44. 'दोहा' के प्रथम चरण में कितनी मात्राएँ होती हैं? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 18 जून, 2018 (I-पॉली)](a) 11(b) 12(c) 13(d) 14Correct Answer: (c) 13Solution:दोहा में चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों अर्थात् पहले व तीसरे चरण में 13-13 मात्राएँ तथा सम चरणों अर्थात् दूसरे व चौथे चरण में 11-11 मात्राएँ होती हैं।45. 'दोहा' में कितनी मात्राएँ होती हैं? [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2014](a) चौबीस(b) छब्बीस(c) अट्ठाइस(d) तीसCorrect Answer: (a) चौबीसSolution:'दोहा' अर्धसम मात्रिक छन्द है। इसके विषम चरणों (पहले और तीसरे में) 13-13, जबकि सम चरणों (दूसरे एवं चौथे में) 11-11 मात्राएँ होती हैं।46. 'दोहा' के द्वितीय चरण में कितनी मात्राएँ होती हैं? [UP- TET Exam Ist Paper (I-V), 2014](a) ग्यारह(b) पन्द्रह(c) तेरह(d) बारहCorrect Answer: (a) ग्यारहSolution:'दोहा' अर्धसम मात्रिक छन्द है। इसके सम चरणों यानी दूसरे एवं चौथे में 11-11 मात्राएँ होती हैं।47. निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल। बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटै न हिय को शूल।। इन पंक्तियों में कौन-सा छन्द है? [T.G.T. परीक्षा, 2011](a) दोहा(b) रोला(c) चौपाई(d) बरवैCorrect Answer: (a) दोहाSolution:प्रस्तुत पंक्तियों में दोहा छन्द है। दोहा छन्द में चार चरण होते हैं।48. दोहा छन्द में कितने चरण होते हैं? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा 26 अक्टूबर, 2018 (I-पॉली)](a) दो(b) छ:(c) तीन(d) चारCorrect Answer: (d) चारSolution:दोहा मात्रिक अर्धसम छन्द है। इसके पहले और तीसरे चरण में 13 तथा दूसरे और चौथे चरण में 11 मात्राएँ होती हैं। चार चरणों वाले इस छन्द में कुल 24 मात्राएँ होती हैं।49. 'श्री गुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि । [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2016]बरनउँ रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि।।'में छन्द है- (a) दोहा(b) सोरठा(c) रोला(d) बरवैCorrect Answer: (a) दोहाSolution:उपर्युक्त पंक्तियों में दोहा छन्द है। इन पंक्तियों के प्रथम एवं तृतीय चरण में 13-13 मात्राएँ तथा द्वितीय एवं चतुर्थ चरण में 11-11 मात्राएँ हैं।50. रहिमन चुप है बैठिये, देखि दिनन को फेर। [T.G.T. परीक्षा, 2009]जब नीके दिन आइ हैं, बनत न लगिहें बेर ।।उपर्युक्त पंक्तियों में कौन-सा छन्द है?(a) दोहा(b) सोरठा(c) रोला(d) चौपाईCorrect Answer: (a) दोहाSolution:उपर्युक्त पंक्तियों में 'दोहा' छन्द का प्रयोग किया गया है। दोहा अर्धसम मात्रिक छन्द है। इस छन्द के विषम चरणों में 13 मात्राएँ और सम चरणों में 11 मात्राएँ होती हैं। यति चरण के अन्त में होती है। विषम चरणों के अन्त में जगण नहीं होना चाहिए।Submit Quiz« Previous12345