जनसंख्या एवं नगरीकरण (भाग-II)

Total Questions: 42

31. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, वर्ष 2001-11 के बीच किस केंद्रशासित प्रदेश की दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर सबसे अधिक है? [MTS (T-I) 03 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) दादरा और नगर हवेली
Solution:जनगणना 2011 के अनुासर, सर्वाधिक दशकीय वृद्धि दर वाला केंद्रशासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली (55.9 प्रतिशत) है, जबकि न्यूनतम दशकीय वृद्धि दर वाला केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप (6.3 प्रतिशत) है।

32. 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत के निम्नलिखित केंद्रशासित प्रदेशों में से किस में प्रति वर्ग किलोमीटर जनसंख्या घनत्व सबसे कम है? [MTS (T-I) 11 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
Solution:दिए गए केंद्रशासित प्रदेशों में से अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में प्रति वर्ग किलोमीटर जनसंख्या घनत्व सबसे कम है। वर्ष 2011 की जनगणनानुसार यहां का जनसंख्या घनत्व 46 व्यक्ति/वर्ग किमी. है। जनसंख्या घनत्व का तात्पर्य प्रति वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में रहने वाले लोगों की संख्या से है।

33. 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्न से किस केंद्रशासित प्रदेश का लिंगानुपात सबसे कम है? [MTS (T-I) 03 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) दमन और दीव
Solution:जनगणना 2011 के अनुसार, सर्वाधिक लिंगानुपात वाला केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी (1037) है, जबकि न्यूनतम लिंगानुपात वाला केंद्रशासित प्रदेश दमन और दीव (618) है।

34. किसी राष्ट्र की जनसंख्या के कार्यशील आयु वर्ग को समान्यतः ....... के बीच वर्गीकृत किया जाता है। [MTS (T-I) 02 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) 15 - 59 वर्ष
Solution:किसी राष्ट्र की जनसंख्या के कार्यशील आयु वर्ग को सामान्यतः 15-59 वर्ष के बीच वर्गीकृत किया जाता है।

35. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार नई दिल्ली जिले की साक्षरता दर कितनी है? [MTS (T-I) 02 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) 88.01 प्रतिशत
Solution:जनगणना 2011 के अनुसार, नई दिल्ली जिले की साक्षरता दर 88.3 प्रतिशत है। अतः इसका निकटतम उत्तर विकल्प (a) को माना जा सकता है।

36. 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में निम्न में से किस राज्य का लिंगानुपात सबसे अधिक है? [MTS (T-I) 02 मई, 2023 (II-पाली), तमिलनाडु CHSL (T-I) 8 अगस्त, 2023 (III-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 21 नवंबर, 2023 (III-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 17 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) केरल
Solution:जनगणना 2011 के अनुसार, भारत में सर्वाधिक लिंगानुपात केरल (1084) राज्य का है। इसके पश्चात राज्यों की सूची में तमिलनाडु (996), संयुक्त आंध्र प्रदेश (993), छत्तीसगढ़ (991) का है।

37. 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्न में से किस राज्य का लिंगानुपात सबसे अधिक है? [MTS (T-I) 20 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) मेघालय
Solution:जनगणना 2011 के अनुसार, प्रश्नगत विकल्पों में मेघालय (989) का लिंगानुपात सबसे अधिक है। मध्य प्रदेश का लिंगानुपात 931, महाराष्ट्र का 929 तथा उत्तर प्रदेश का 912 है।

38. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में आदिवासियों की जनसंख्या (निकटतम मान) कितनी है? [MTS (T-I) 20 जून, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) 10.42 करोड़
Solution:जनगणना 2011 के अनुसार, भारत में आदिवासियों की जनसंख्या 10,42,81,034 है। अतः अभीष्ट उत्तर विकल्प (b) होगा।

39. आधिकारिक तौर पर, भारत में परलैंगिक व्यक्तियों (Transgenders) पर पहली बार दर्ज किए गए आंकटे किस जनगणना में एकत्र किए गए थे? [MTS (T-I) 19 जून, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) 2011
Solution:भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त का कार्यालय ने जनगणना 2011 की गणना के दौरान पहली बार गणना के लिए तीन कोड यानी पुरुष-1, महिला-2 और अन्य-3 प्रदान किए। इस प्रकार आधिकारिक तौर पर भारत में परलैंगिक व्यक्तियों (Transgenders) पर पहली बार दर्ज किए गए आंकड़े जनगणना 2011 में एकत्र किए गए थे।

40. ऐसी बस्तियां जिनमें घर पास-पास बने होते हैं, ....... कहलाती हैं। [MTS (T-I) 19 जून, 2023 (II-पाली), MTS (T-I) 16 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) सघन बस्तियां
Solution:ऐसी बस्तियां जिनमें घर पास-पास बने होते हैं, सघन या संहत बस्तियां कहलाती हैं।