जलवायु

Total Questions: 45

41. 'मानसून' के संबंध में निम्न में से कौन-सा कथन सही है? [C.P.O.S.I. (T-I) 09 नवंबर, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) 'मानसून' शब्द अरबी शब्द से लिया गया है और यह एक वर्ष के दौरान हवा की दिशा में मौसमी उलटफेर को व्यक्त करता है।
Solution:मानसून शब्द अरबी भाषा के 'मौसिम' शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है मौसम। यह एक वर्ष के दौरान हवा की दिशा में मौसमी उलटफेर को व्यक्त करता है।

42. इसके आने के समय सामान्य वर्षा अचानक से बढ़ जाती है और कई दिनों तक लगातार जारी रहती है। इसे मानसून के ....... के रूप में जाना जाता है और यह मानसून पूर्व वर्षा नहीं होती है। [C.P.O.S.I. (T-I) 09 नवंबर, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) प्रस्फोट
Solution:इसके आगमन के समय सामान्य वर्षा में अचानक वृद्धि हो जाती है तथा लगातार कई दिनों तक यह जारी रहती है। इसे मानूसन प्रस्फोट (फटना) कहते हैं तथा इसे मानसून-पूर्व बौछारों से पृथक किया जा सकता है।

43. यदि ताहिती (Tahiti) में दाब का अंतर ऋणात्मक हो तो क्या होगा ? [CGL (T-I) 27 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) औसत से कम और देर से मानसून
Solution:यदि ताहिती में दाब का अंतर ऋणात्मक है, तो इसका अर्थ होगा-औसत से कम तथा विलंब से आने वाला मानसून।

44. कोपेन के वर्गीकरण के अनुसार, कौन-सा अक्षर कोड कर्क रेखा के दक्षिण में प्रायद्वीपीय भारत के बड़े हिस्से में पाए जाने वाले शुष्क सर्दियों के मौसम के साथ उष्णकटिबंधीय जलवायु को दर्शाता है? [CHSL (T-I) 03 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) Aw
Solution:Aw (उष्णकटिबंधीय सवाना तुल्य) अक्षर कोड कर्क रेखा के दक्षिण में प्रायद्वीपीय भारत के बड़े हिस्से में पाए जाने वाले शुष्क सर्दियों के मौसम के साथ उष्णकटिबंधीय जलवायु को दर्शाता है।

45. कोपेन की योजना के अनुसार भारत में किस प्रकार की जलवायु को 'Cwg' से निरूपित किया जाता है? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) शुष्क शीत के साथ मानसून
Solution:भारत में शुष्क शीत के साथ मानसूनी जलवायु को Cwg के रूप में निरूपित किया जाता है।