जैव विविधता

जैव विविधता

Total Questions: 24

11. भारत का प्रथम नेशनल सेंटर फॉर मरीन बायोडायवर्सिटी (एन. सी.एम.बी.) किस शहर में स्थित है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (b) जामनगर में
Solution:भारत का प्रथम नेशनल सेंटर फॉर मरीन बायोडायवर्सिटी (एन.सी. एम.बी.) गुजरात प्रांत के जामनगर में स्थित है। इस केंद्र (Centre) का उद्देश्य समुद्रतटीय क्षेत्रों में स्थित जैव विविधता की सुरक्षा करना है। यह सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र (पीपीपी) की भागीदारी से गठित होने वाला भारत का पहला अनुसंधान संस्थान है। गौरतलब है कि जामनगर के निकट स्थित 'मरीन नेशनल पार्क' कच्छ की खाड़ी में स्थित है।

12. सर्वाधिक जैव विविधता कहां पाई जाती है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (a) उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में
Solution:सर्वाधिक जैव विविधता उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में पाई जाती है। इस क्षेत्र का विस्तार भूमध्य रेखा के 10° उ. से 10° द. अक्षांशों के मध्य पाया जाता है। इन क्षेत्रों में पादप तथा प्राणियों के विकास तथा वृद्धि के लिए अनुकूलतम दशाएं पाई जाती हैं, क्योंकि यहां पर वर्षभर उच्च वर्षा तथा तापमान रहता है। इसी कारण इन्हें अनुकूलतम बायोम (Optimum Biome) भी कहा जाता है।

13. सर्वाधिक जैव विविधता पाई जाती है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (c) उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में
Solution:सर्वाधिक जैव विविधता उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में पाई जाती है। इस क्षेत्र का विस्तार भूमध्य रेखा के 10° उ. से 10° द. अक्षांशों के मध्य पाया जाता है। इन क्षेत्रों में पादप तथा प्राणियों के विकास तथा वृद्धि के लिए अनुकूलतम दशाएं पाई जाती हैं, क्योंकि यहां पर वर्षभर उच्च वर्षा तथा तापमान रहता है। इसी कारण इन्हें अनुकूलतम बायोम (Optimum Biome) भी कहा जाता है।

14. निम्नलिखित में से किसमें सर्वाधिक जैव विविधता पाई जाती है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

Correct Answer: (b) उष्णकटिबंधीय वर्षा वन बायोम
Solution:सर्वाधिक जैव विविधता उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में पाई जाती है। इस क्षेत्र का विस्तार भूमध्य रेखा के 10° उ. से 10° द. अक्षांशों के मध्य पाया जाता है। इन क्षेत्रों में पादप तथा प्राणियों के विकास तथा वृद्धि के लिए अनुकूलतम दशाएं पाई जाती हैं, क्योंकि यहां पर वर्षभर उच्च वर्षा तथा तापमान रहता है। इसी कारण इन्हें अनुकूलतम बायोम (Optimum Biome) भी कहा जाता है।

15. निम्नलिखित में से किसमें सर्वाधिक जैव विविधता पाई जाती है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

Correct Answer: (b) उष्णकटिबंधीय वर्षा वन बायोम
Solution:सर्वाधिक जैव विविधता उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में पाई जाती है। इस क्षेत्र का विस्तार भूमध्य रेखा के 10° उ. से 10° द. अक्षांशों के मध्य पाया जाता है। इन क्षेत्रों में पादप तथा प्राणियों के विकास तथा वृद्धि के लिए अनुकूलतम दशाएं पाई जाती हैं, क्योंकि यहां पर वर्षभर उच्च वर्षा तथा तापमान रहता है। इसी कारण इन्हें अनुकूलतम बायोम (Optimum Biome) भी कहा जाता है।

16. प्राणियों और पादपों की जातियों में अधिकतम विविधता मिलती है- [I.A.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (b) उष्णकटिबंध के आर्द्र वनों में
Solution:किसी निश्चित भौगोलिक क्षेत्र में पाए जाने वाले जीवों की संख्या तथा उनकी विविधता को जैव विविधता कहा जाता है। उष्णकटिबंधीय वर्षा वन भूमध्य रेखा के 10° उ. से 10° द. अक्षांशों के मध्य विस्तृत है। हालांकि अधिकांश विद्वानों का मानना है कि प्रवाल भित्ति (Coral Reef) में सर्वाधिक जैव विविधता पाई जाती है, क्योंकि प्रवालों की 1,000,000 से भी अधिक प्रजातियां हैं, जिनमें से केवल 10 प्रतिशत प्रजातियों का ही अध्ययन किया जा सका है। प्रवालों को 'सामुद्रिक वर्षा वन' भी कहा जाता है।

17. निम्नलिखित पारिस्थितिकी तंत्रों में किसमें प्रजातीय विविधता सापेक्षतः काफी अधिक होती है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (e) (b)&(c)
Solution:किसी निश्चित भौगोलिक क्षेत्र में पाए जाने वाले जीवों की संख्या तथा उनकी विविधता को जैव विविधता कहा जाता है। उष्णकटिबंधीय वर्षा वन भूमध्य रेखा के 10° उ. से 10° द. अक्षांशों के मध्य विस्तृत है। हालांकि अधिकांश विद्वानों का मानना है कि प्रवाल भित्ति (Coral Reef) में सर्वाधिक जैव विविधता पाई जाती है, क्योंकि प्रवालों की 1,000,000 से भी अधिक प्रजातियां हैं, जिनमें से केवल 10 प्रतिशत प्रजातियों का ही अध्ययन किया जा सका है। प्रवालों को 'सामुद्रिक वर्षा वन' भी कहा जाता है।

18. जैव विविधता में परिवर्तन होता है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (a) भूमध्य रेखा की तरफ बढ़ती है।
Solution:जैव विविधता भूमध्य रेखा की तरफ बढ़ती है। जैव विविधता पृथ्वी पर समान रूप से वितरित नहीं है। सर्वाधिक जैव विविधता भूमध्य रेखा के निकट और निम्न जैव विविधता ध्रुवों पर पाई जाती है। इसका कारण यह है कि भूमध्य रेखा के निकटवर्ती क्षेत्रों में गर्म जलवायु, अधिक वर्षा एवं पादप तथा प्राणियों के विकास तथा वृद्धि के लिए अनुकूलतम दशाएं पाई जाती हैं। इसके विपरीत ध्रुवों पर इस प्रकार क्षेत्रों की दशाएं उपलब्ध नहीं हैं।

19. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सत्य नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाति विविधता में वृद्धि होती है।
Solution:सामान्यतः भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर जैव विविधता घटती जाती है। दक्षिणी अमेरिका के अमेजन उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों की जैव विविधता सर्वाधिक है।

20. सर्वाधिक जैव विविधता पाई जाती है- [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2003 Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2005 Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (a) शांत घाटी में
Solution:केरल स्थित शांत घाटी (Silent Valley) में सर्वाधिक जैव विविधता (Biodiversity) पाई जाती है। यह केरल के पलक्कड़ और मलप्पुरम जिले में स्थित है।