Correct Answer: (b) साल्टो एंजेल
Solution:विश्व का सबसे ऊंचा जलप्रपात साल्टो एंजेल (Salto Angel) या एंजिल जलप्रपात है, जिसकी ऊंचाई 979 मीटर है। यह प्रपात वेनेजुएला के कनैमा नेशनल पार्क में चुरुन (Churun) नदी पर है। चुरुन, रियो करोनी की सहायक नदी है, जबकि रियो करोनी ओरिनोको की सहायक नदी है। Note- वर्ल्ड वाटरफाल डेटाबेस के अनुसार विश्व का सबसे ऊंचा दुगेला प्रपात है, जिसकी ऊंचाई 948 मीटर है। यह प्रपात दक्षिण अफ्रीका में दुगेला नदी पर स्थित है, जबकि केरेपाकुपई मेरू (Kerepakupai Meru) या पेरेकुपा वेना (Perekupa Vena) प्रपात जिसे सामान्यतः साल्टो एंजेल या एंजेल प्रपात कहते है, को तेरहवे स्थान पर दिखाया गया है। इसकी ऊंचाई 807 मीटर है। यह प्रपात वेनेजुएला में रियो गौजा नदी (वाटरशेड-रियो करोनी) पर स्थित है।