तुगलक वंश (UPPCS)

Total Questions: 44

11. भारत में सर्वप्रथम सांकेतिक मुद्रा का प्रचलन किया था- [U. P. P. C. S. (Mains) 2004 & U. P. Lower Sub. (Pre) 2004]

Correct Answer: (d) मुहम्मद बिन तुगलक ने
Solution:मुहम्मद तुगलक ने अपने समय में विभिन्न प्रकार के सिक्के चलाए और उन सभी का उचित मूल्य निश्चित किया; परंतु सांकेतिक मुद्रा का प्रचलन उसकी एक विशिष्टता रही। बरनी के कथनानुसार, खजाने में चांदी की कमी और साम्राज्य विस्तार की नीति को कार्यरूप में परिणत करने की वजह से मुहम्मद बिन तुगलक को सांकेतिक मुद्रा चलानी पड़ी। ईरान में गायखातू (Gaykhatu) या गैखातू के समय में सांकेतिक मुद्रा चलाई गई थी, यद्यपि वहां यह प्रयोग असफल हुआ था। परंतु चीन में कुबलाई खां के समय में सांकेतिक मुद्रा का प्रयोग सफलतापूर्वक किया गया था। संभवतया नवीन अन्वेषणों का प्रयोग करने वाले मुहम्मद तुगलक ने उन देशों से प्रेरणा प्राप्त की। आधुनिक इतिहासकारों का यह भी कहना है कि उसके समय में संपूर्ण विश्व में चांदी की कमी हो गई थी और भारत में तो बहुत ही कमी थी, इस कारण उसने सांकेतिक मुद्रा चलाई।

12. निम्नलिखित में कौन पहला सुल्तान था, जिसने भारत में सांकेतिक मुद्रा का प्रचलन किया? [U.P.P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (c) मुहम्मद बिन तुगलक
Solution:मुहम्मद तुगलक का शासनकाल क्रांतिकारी योजनाओं के लिए जाना जाता है, जिसमें उसकी प्रमुख योजना मुद्रा व्यवस्था से संबंधित थी। सुल्तान ने तांबे तथा इससे मिश्रित कांसे के सिक्के जारी किए, जिनका मूल्य तत्कालीन जारी चांदी के सिक्के के बराबर था, जिसे 'सांकेतिक मुद्रा' कहा गया। ऐसा प्रयोग करने वाला मुहम्मद बिन तुगलक भारत का पहला सुल्तान था। यह योजना बाजार में अव्यवस्था उत्पन्न होने के कारण असफल रही।

13. कथन (A): मुहम्मद बिन तुगलक ने एक नया स्वर्ण सिक्का जारी किया, जो इब्नबतूता द्वारा दीनार कहलाया गया। [I.A.S. (Pre) 2006]

कारण (R): मुहम्मद बिन तुगलक पश्चिम एशियाई तथा उत्तरी अफ्रीकी देशों के साथ व्यापार में अभिवृद्धि के लिए स्वर्ण सिक्कों की टोकन मुद्रा जारी करना चाहता था।

कूट :

Correct Answer: (c) (A) सही है; परंतु (R) गलत है।
Solution:मुहम्मद बिन तुगलक के द्वारा जारी स्वर्ण के सिक्कों को इब्नबतूता (मोरक्को का यात्री) द्वारा 'दीनार' की संज्ञा दी गई थी। मुहम्मद बिन तुगलक अपनी सैन्य शक्ति में अभिवृद्धि के लिए तांबे के सिक्कों की टोकन मुद्रा जारी करना चाहता था न कि पश्चिम एशियाई देशों तथा उत्तरी अफ्रीकी देशों के साथ व्यापार करने के लिए स्वर्ण का टोकन मुद्रा। अतः कथन (A) सही है; परंतु कारण (R) गलत है।

14. निम्न कथनों पर विचार कीजिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 2006]

कथन (A) : मुहम्मद तुगलक की प्रतीक मुद्रा योजना असफल सिद्ध हुई।

कारण (R) : मुहम्मद तुगलक का मुद्रा निर्गमन पर उचित नियंत्रण नहीं था।

सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए-

कूट :

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या है (A) की।
Solution:बरनी, मुहम्मद तुगलक की पांच मुख्य योजनाओं का विशेष रूप से उल्लेख करता है (1) दोआब में कर की वृद्धि, (2) देवगिरि (दौलताबाद) को राजधानी बनाना, (3) सांकेतिक मुद्रा जारी करना, (4) खुरासान पर आक्रमण और (5) कराचिल की ओर अभियान। सांकेतिक मुद्रा या प्रतीक मुद्रा योजना की असफलता का मुख्य कारण सिक्का ढ़ालने पर राज्य का नियंत्रण न होना। प्रतीक मुद्रा का मूल्य चांदी की मुद्रा के मूल्य के बराबर रखा गया। जिसके कारण अनेक जाली टकसाल बन गए। लगान जाली सिक्कों से दिया जाने लगा।

15. मूर देश का यात्री इब्नबतूता किसके शासनकाल में भारत आया? [U.P. P.C.S. (Pre) 1994 & Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (a) मुहम्मद बिन तुगलक
Solution:इब्नबतूता (1333-1347 ई.) मोरक्को मूल का अफ्रीकी यात्री था। यह मुहम्मद बिन तुगलक के कार्यकाल (1325-51 ई.) में भारत आया। मुहम्मद बिन तुगलक ने इसे दिल्ली का काजी नियुक्त किया था।

16. मध्यकालीन यात्री एवं लेखक इब्नबतूता किस देश का निवासी था ? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (b) मोरक्को
Solution:इब्नबतूता (1333-1347 ई.) मोरक्को मूल का अफ्रीकी यात्री था। यह मुहम्मद बिन तुगलक के कार्यकाल (1325-51 ई.) में भारत आया। मुहम्मद बिन तुगलक ने इसे दिल्ली का काजी नियुक्त किया था।

17. इब्नबतूता भारत में किसके शासनकाल में आया? [U.P. P.C.S. (Pre) 1991 & U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

Correct Answer: (d) मुहम्मद बिन तुगलक
Solution:इब्नबतूता (1333-1347 ई.) मोरक्को मूल का अफ्रीकी यात्री था। यह मुहम्मद बिन तुगलक के कार्यकाल (1325-51 ई.) में भारत आया। मुहम्मद बिन तुगलक ने इसे दिल्ली का काजी नियुक्त किया था।

18. किसने सल्तनत काल में डाक व्यवस्था का विस्तृत विवरण दिया है? [U.P. P.C.S. (Pre) 2000 & Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (b) इब्नबतूता
Solution:सल्तनत काल में डाक व्यवस्था का विस्तृत विवरण हमें इब्नबतूता के यात्रा वृत्तांत द्वारा प्राप्त होता है। यह मोरक्को के तानजीर प्रदेश का निवासी था और मुहम्मद तुगलक के शासनकाल में भारत आया था। 'किताब उल-रेहला' उसकी प्रसिद्ध पुस्तक है।

19. कश्मीर घाटी के अंतिम मुस्लिम शासक युसूफ शाह चक, जिन्हें मुगल सम्राट अकबर द्वारा बिहार में निर्वासित किया गया था दफन हैं- [65th B.P.S.C. (Pre) 2019]

Correct Answer: (d) नालंदा में
Solution:कश्मीर घाटी के अंतिम मुगल शासक युसूफ शाह चक को मुगल सम्राट अकबर द्वारा निर्वासित किया गया था। निर्वासन के दौरान युसूफ शाह चक की मृत्यु 1592 ई. में पुरी (ओडिशा) में हुई, जिन्हें बाद में नालंदा (बिहार) में दफनाया गया।

20. होली त्यौहार के सार्वजनिक उत्सव में भाग लेने वाला दिल्ली का प्रथम सुल्तान कौन था? [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004]

Correct Answer: (b) मुहम्मद बिन तुगलक
Solution:दिल्ली के सुल्तानों में मुहम्मद बिन तुगलक प्रथम सुल्तान था, जो हिंदुओं के त्यौहारों, मुख्यतया होली में भाग लेता था।