त्योहार/मेले/उत्सव (भाग-VII)

Total Questions: 47

1. उत्तर भारतीय मंदिर वास्तुकला के शीर्ष पर सपाट गोल (स्टोन-डिस्क) संरचना के लिए निम्नलिखित में से किस शब्द का उपयोग किया जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) अमलक
Solution:उत्तर भारतीय नागर मंदिर शैली वास्तुकला के शीर्ष पर सपाट गोल (स्टोन-डिस्क) संरचना हेतु मुख्यतः अमलक शब्द का उपयोग किया जाता है। अमलक के ऊपर निर्मित आकृति को कलश कहा जाता है।

2. गर्भगृह और शिखर, रेखा-प्रासाद या लैटिना शैली में बने हैं और मंडप लकड़ी की वास्तुकला के एक पुराने रूप का है। मंदिर स्थापत्य की ये विशेषताएं भारत के किस भाग में स्थित हैं? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) उत्तरी
Solution:मंदिर वास्तुकला की नागर शैली अधिकतर उत्तर भारत में प्रचलित है। इस शैली के मंदिर में गर्भगृह और शिखर रेखा-प्रासाद या लैटिना शैली में बने हैं और मंडप लकड़ी की वास्तुकला के एक पुराने रूप का है।

3. वाद्य-यंत्र और उस से जुड़े कलाकार के सही संयोजन की पहचान कीजिए। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) शिव कुमार शर्मा- संतूर
Solution:
कलाकारवाद्ययंत्र
शिवकुमार शर्मासंतूर
जाकिर हुसैनतबला
बिस्मिल्लाह खानशहनाई
अली अकबर खानसरोद

4. ....... में एक घुमावदार आकृति होती है, जो नागर वास्तुकला में पाई जाने वाली एक विशेषता है। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 16 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) शिखर
Solution:उत्तर भारतीय मंदिरों की वास्तुकला शैली को नागर शैली कहा जाता है। ध्यातव्य है कि इस शैली के मंदिर के शिखर में एक घुमावदार आकृति होती है, जो इस मंदिर शैली में पाई जाने वाली एक प्रमुख विशेषता है।

5. मधुबनी चित्रकला शैली की उत्पत्ति ....... राज्य से हुई है। [CHSL (T-I) 15 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) बिहार
Solution:मधुबनी चित्रकला, जिसे मिथिला चित्रकला भी कहते हैं, बिहार तथा नेपाल के मिथिला क्षेत्र की एक प्रमुख कला परंपरा है। यह चित्रकला मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा बनाई जाती है और इसमें प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया जाता है। इस कला की उत्पत्ति का समय सीता तथा राम के विवाह से माना जाता है।

6. वरली चित्रकला भारत के ....... राज्य की लोक चित्रकला है। [CHSL (T-I) 09 मार्च, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) महाराष्ट्र
Solution:वरली चित्रकला, महाराष्ट्र की लोक चित्रकला है। वरली चित्रकला का संबंध महाराष्ट्र राज्य से है। इस चित्रकला के तहत विवाहित महिलाएं 'चौक' नामक चित्रांकन में एक केंद्रीय भूमिका निभाती हैं, जहां विशेष अवसरों पर उनके द्वारा चौक बनाया जाता है। यह शादी, प्रजनन, फसल और बुवाई-कटाई के रीति-रिवाजों से संबंधित है।

7. थांगका (Thangka) पेंटिंग शैली में ....... देवता को दर्शाया गया है। [CHSL (T-I) 20 मार्च, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) बौद्ध
Solution:थांगका पेंटिंग में महात्मा बुद्ध, बोधिसत्वों आदि को दर्शाया गया है। यह तिब्बती बौद्ध कला का एक पारंपरिक रूप है और इसकी उत्पत्ति लगभग 7 वीं शताब्दी में हुई थी।

8. मंदिर वास्तुकला की निम्नलिखित में से किस शैली में शिखर को देउल कहा जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 20 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) नागर
Solution:भारत में मंदिर वास्तुकला की मुख्यतः तीन शैलियां पाई जाती हैं, जो हैं- (1) नागर शैली (2) द्रविड़ शैली और (3) बेसर शैली। गौरतलब है कि मंदिर वास्तुकला की नागर शैली में शिखर को देउल कहा जाता है। भारत के मुख्यतः ओडिशा राज्य में देउल शिखर से युक्त मंदिर पाए जाते हैं।

9. श्रवणबेलगोला में गोमतेश्वर की विशाल अखंड मूर्ति को ....... के एक ब्लॉक से उकेरा गया है। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) ग्रेनाइट
Solution:भारत के कर्नाटक राज्य में श्रवणबेलगोला में जैन धर्म के गोमतेश्वर की विशाल अखंड मूर्ति ग्रेनाइट के एक ही खंड पर निर्मित है। ध्यातव्य है कि यह दुनिया की मुख्यतः सबसे ऊंची अखंड मूर्तियों में से एक है।

10. भगवान विष्णु को समर्पित खजुराहो का लक्ष्मण मंदिर किस शैली की मंदिर वास्तुकला का उदाहरण है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 22, 23 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) नागर
Solution:मध्य प्रदेश राज्य में भगवान विष्णु को समर्पित खजुराहो का लक्ष्मण मंदिर उत्तर भारत के नागर शैली की मंदिर वास्तुकला का उदाहरण है।