दिल्ली सल्तनत (भाग-I)

Total Questions: 50

11. इल्तुतमिश का कुतुबुद्दीन ऐबक से क्या संबंध था? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 15 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) दामाद
Solution:इल्तुतमिश कुतुबुद्दीन ऐबक का दामाद था। ऐबक ने अपनी पुत्री का विवाह इल्तुतमिश से किया था। इल्तुतमिश को 'गुलामों का गुलाम' भी कहा जाता है, क्योंकि मुहम्मद गोरी का गुलाम कुतुबुद्दीन ऐबक और कुतुबुद्दीन ऐबक का गुलाम इल्तुतमिश था।

12. इल्बारी वंश (दिल्ली सल्तनत) का प्रथम शासक कौन था? [MTS (T-I) 11 जुलाई, 2022 (II-पाली]

Correct Answer: (d) इल्तुतमिश
Solution:इल्बारी वंश (दिल्ली सल्तनत) का प्रथम शासक इल्तुतमिश (1211-1236 ई.) था। इल्तुतमिश इल्बारी जनजाति का तुर्क था। इल्तुतमिश ने सुल्तान के पद की स्वीकृत्ति खलीफा से प्राप्त की थी। भारत में गुलाम वंश का प्रथम शासक कुतुबुद्दीन ऐबक उत्तर- था, जो ऐबक नामक तुर्क जनजाति का था।

13. किसने बदायूं (1197-98 ई.) पर कब्जा करके इल्तुतमिश को वहां के पहले मुस्लिम गवर्नर के रूप में नियुक्त किया? [MTS (T-I) 12 मई. 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) कुतुबुद्दीन ऐबक
Solution:कुतुबुद्दीन ऐबक ने 1197-98 ई. में बदायूं पर कब्जा करके इल्तुतमिश को पहले मुस्लिम गवर्नर के रूप में नियुक्त किया। इल्तुतमिश कुतुबुद्दीन ऐबक का गुलाम था।

14. निम्नलिखित में से किसने सल्तनत काल के दो मूल सिक्के 'चांदी का टंका' (silver tanka) और 'तांबे का जीतल' (copper jital) चलवाया था? [MTS (T-I) 02 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) इल्तुतमिश
Solution:सल्तनत कालीन दो प्रमुख मुद्राएं थीं जीतल एवं टंका। इल्तुतमिश पहला तुर्क शासक था जिसने भारत में शुद्ध अरबी सिक्के चलाए। मुद्रा प्रणाली में उसका योगदान दिल्ली सल्तनत के शासकों में सर्वाधिक है, क्योंकि उसी ने दो प्रमुख सिक्के अर्थात चांदी का टंका और तांबे का जीतल प्रचलित किया।

15. रजिया को दिल्ली सल्तनत के सिंहासन से किस वर्ष हटाया गया था? [CHSL (T-I) 09 मार्च, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) 1240
Solution:दिल्ली सल्तनत की पहली और अंतिम महिला शासिका रजिया सुल्तान (1236-40 ई.) थीं। व्यक्तिगत दृष्टि से उसने भारत में पहली बार स्त्री के संबंध में इस्लाम की परंपराओं का उल्लंघन किया और राजनीतिक दृष्टि से उसने राज्य की शक्ति को सरदारों अथवा सूबेदारों में विभाजित करने के स्थान पर सुल्तान के हाथों में केंद्रित करने पर बल दिया।

16. सुल्ताना रजिया के पिता कौन थे? [कांस्टेबल GD 13 फरवरी, 2019 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) इल्तुतमिश
Solution:सुल्ताना रजिया के पिता का नाम इल्तुतमिश था। मध्यकालीन भारत की प्रथम महिला शासिका रजिया सुल्तान (1236-40ई.) थीं।

17. भारत की पहली महिला मुस्लिम शासक कौन थी? [CHSL (T-I) 10 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) रजिया सुल्तान
Solution:सुल्ताना रजिया के पिता का नाम इल्तुतमिश था। मध्यकालीन भारत की प्रथम महिला शासिका रजिया सुल्तान (1236-40ई.) थीं।

18. दिल्ली सल्तनत काल के दौरान 'नौरोज' मनाने की प्रथा किसने प्रारंभ की थी? [CHSL (T-I) 07 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) गयासुद्दीन बलबन
Solution:दिल्ली सल्चनत काल के दौरान प्रतिवर्ष 'नौरोज' उत्सव मनाने की प्रथा की शुरुआत गयासुद्दीन बलबन ने की थी। नौरोज फारसी उत्सव है। बलबन अपने आप को ईरान के अफ्रासियाव वंश से संबंधित करता था।

19. बलबन ने निम्नलिखित में से दिल्ली के किस सुल्तान के नायब के रूप में कार्य किया? [CHSI. (T-I) 07 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) नासिरुद्दीन महमूद
Solution:गुलाम या मामलूक वंशी सुल्तान नासिरुद्दीन महमूद (1246-66 ई.) के शासनकाल में बलबन को 'उलुग खां' की उपाधि तथा 'नायब-ए-ममलिकात' का पद प्रदान किया गया। इसने गयासुद्दीन बलबन को अपना प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। बलबन ने 1266 ई. से 1286 ई. तक सुल्तान के रूप में सल्तनत की बागडोर संभाली। इल्तुतमिश की भांति वह भी इल्बरी तुर्क था।

20. हौज-ए-सुल्तानी (Hauz-i-Sultani) का निर्माण ....... ने करवाया था। [MTS (T-I) 17 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) इल्तुतमिश
Solution:हौज-ए-सुल्तानी (Hauz-i-Sultani) का निर्माण मध्यकालीन सुल्तान इल्तुतमिश (1211-1236 ई.) ने करवाया था। हौज- ए-सुल्तानी दिल्ली में महरौली के निकट एक जलाशय है। इसे हौज-ए-शम्सी या शम्सी तालाब के नाम से भी जाना जाता है।