द्वीप

Total Questions: 35

31. नीचे दिए हुए मानचित्र पर ध्यान दीजिए- [I.A.S. (Pre) 1994]

 

1, 2, 3 और 4 से अंकित स्थान क्रमशः निम्नलिखित द्वीपों के द्योतक हैं-

Correct Answer: (c) एजोर्स, वर्डे अंतरीप, बहामास और फॉकलैंड
Solution:प्रश्नगत मानचित्र में 1, 2, 3 और 4 से अंकित द्वीप क्रमशः एजोर्स द्वीप (पुर्तगाल), केपवर्डे द्वीप, बहामास द्वीप और फॉकलैंड (यू.के.) द्वीप को प्रदर्शित करते हैं। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

32. भौगोलिक क्षेत्र की दृष्टि से जापान का सबसे बड़ा द्वीप है- [66th B.P.S.C. (Pre) 2020]

Correct Answer: (b) होन्शू
Solution:जापान मुख्यतः चार द्वीपों होकैडो, होन्शू, शिकोकू और क्यूशू का समूह है। उपर्युक्त चारों द्वीपों में होन्शू सबसे बड़ा है। जापान की राजधानी टोक्यो इसी द्वीप पर स्थित है।

33. जापान के निम्नलिखित चार द्वीपों का उत्तर से दक्षिण अनुक्रम निम्नलिखित में से कौन सही है? [R.O./A.R.O. (Pre) 2017]

Correct Answer: (c) होकैडो, होन्शू, शिकोकू, क्यूशू
Solution:जापान के चार द्वीपों का उत्तर से दक्षिण की ओर सही अनुक्रम है- होकैडो, होन्शू, शिकोकू एवं क्यूशू।

34. निम्नलिखित में से कौन-सा जापान के चार प्रमुख द्वीपों का उत्तर से दक्षिण तक सही क्रम को प्रदर्शित करता है? [U.P. B.E.O. (Pre) 2019]

Correct Answer: (d) होकैडो, होन्शू, शिकोकू, क्यूशू
Solution:जापान के चार द्वीपों का उत्तर से दक्षिण की ओर सही अनुक्रम है- होकैडो, होन्शू, शिकोकू एवं क्यूशू।

35. मकाओ द्वीप का चीन को स्थानांतरण कब हुआ ? [U.P.P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (d) 1999
Solution:मकाओ प्रायद्वीप चीन की मुख्य भूमि से जुड़ा हुआ है। लंबी वार्ताओं के बाद हुए समझौते के तहत पुर्तगाल ने इस द्वीप को दिसंबर, 1999 में आधिकारिक तौर पर चीन को सौंप दिया गया।