नंबर सिस्टम

Total Questions: 5

1. कंप्यूटर में डाटा को किस रूप में संग्रहीत (stored) किया जाता है ? [RRB NTPC CBT-I (04/01/2021) Morning]

Correct Answer: (a) बायनरी
Solution:प्रोसेसर (processor) यूजर (user) द्वारा दिए गए आदेशों और सूचनाओं को कंप्यूटर के लिए उन्हें निष्पादित (execute) करने के लिए बाइनरी डेटा में परिवर्तित करता है। बाइनरी डेटा को संख्यात्मक रूप से 0s और 1s द्वारा दर्शाया जाता है।

2. कंप्यूटर डेटा को प्रोसेस करने के लिए निम्न में से किस भाषा का उपयोग किया जाता है? [RRB NTPC CBT-I (13/01/2021) Evening]

Correct Answer: (d) बाइनरी (Binary)
Solution:एक कंप्यूटर डेटा को प्रोसेस करने के लिए बाइनरी भाषा का उपयोग करता है। एक बाइनरी कोड दो प्रतीक प्रणाली का उपयोग करते हुए टेक्स्ट, कंप्यूटर प्रोसेसर निर्देश, या किसी अन्य डेटा का प्रतिनिधित्व करता है।

3. हेक्साडेसिमल संख्या प्रणाली Hexadecimal Number System) में कितने विशिष्ट प्रतीकों का उपयोग किया जाता है? [RRB NTPC CBT-I (28/01/2021) Morning]

Correct Answer: (c) 16
Solution:हेक्साडेसिमल संख्या: 0 से 9 तक की वैल्यू को दशनि के लिए प्रतीक (Symbol) "0"-"9", और 10 से 15 तक की वैल्यू को दर्शाने के लिए "A"-"F" (या वैकल्पिक रूप से "a"-"f")।

4. निम्नलिखित में से किसका उपयोग कंप्यूटर सिस्टम में स्टोरेज के लिए नहीं किया जाता है? [RRB NTPC CBT-I (12/03/2021) Morning]

Correct Answer: (c) एडर (Adder)
Solution:एडर एक प्रकार का कैलकुलेटर है जिसका उपयोग दो बाइनरी संख्याओं को जोड़ने के लिए किया जाता है। कंप्यूटर रजिस्टर एक प्रकार की कंप्यूटर मेमोरी है जिसका उपयोग सीपीयू को तुरंत आवश्यक डेटा और निर्देशों को स्वीकार करने, संग्रहीत करने और स्थानांतरित करने के लिए किया जाता है। डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स में फ्लिप फ्लॉप दो स्थिर अवस्थाओं वाला एक सर्किट है जिसका उपयोग बाइनरी डेटा को संग्रहीत करने के लिए किया जा सकता है। लैच (Latch) एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो लागू (applied) इनपुट के आधार पर तुरंत अपना आउटपुट बदलता है।

5. निम्न में से कौन बाइनरी नंबर सिस्टम का उदाहरण है? [RRB NTPC CBT-I (06/04/2021) Evening]

Correct Answer: (a) 100101
Solution:एक संख्या प्रणाली जहां आधार 2 के साथ केवल दो अंकों (0 और 1) का उपयोग करके एक संख्या का प्रतिनिधित्व किया जाता है, बाइनरी नंबर सिस्टम कहलाती है।