न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (551 – 600 प्रश्न)

Total Questions: 50

1. नीचे एक कथन और उसके बाद दो अवधारणायें I और II दी गई हैं। आपको कथन और उसके बाद दी गयी अवधारणाओं पर विचार करके यह बताना है कि कौन सी धारणाएँ कथन में अंतर्निहित हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 02.11.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

मुझे बाइकों की मरम्मत करना पसंद है। मैं एक मैकेनिकल इंजीनियर बनना चाहता हूँ।

अवधारणाः 

I. मैं मैकेनिकल इंजीनियर हूँ।

II. मैं बाइकों की मरम्मत किया करता था।

Correct Answer: (3) केवल अवधारणा II अंतनिर्हित है।
Solution:केवल अवधारणा II अंतर्निहित है।

2. निम्नलिखित कथन और उनका अनुसरण करने वाले निष्कर्षों को पढ़ें। निर्णय लें, कि दोनों में से कौन-से निष्कर्ष दिए गए कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 12.11.2018 (प्रथम पाली)]

कथन:

इस आउटलेट में अधिकांश कपड़े पुराने फैशन के हैं।

निष्कर्ष:

I. दुकान के कुछ कपड़े अब फैशन में नहीं हैं।

II. दुकान जल्द ही बंद होने वाली है।

Correct Answer: (1) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
Solution:केवल I अनुसरण करता है।

3. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और यह चुनें कि कौन-सा निष्कर्ष तर्कसंगत रूप से कथन का पालन करता है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 12.11.2018 (प्रथम पाली)]

कथन:

Z, A से कहता है, "जब लोग अपराध देखते हैं तो लोग बोलने से डरते हैं।"

निष्कर्ष:

I. Z एक पत्रकार है।

II. A, Z का मित्र है।

Correct Answer: (4) न तो I और न ही निष्कर्ष II पालन करता है।
Solution:∵ Z का A के साथ क्या संबंध है, ये पता नहीं चल रहा है।

अतः न तो I और न ही निष्कर्ष II पालन करता है।

4. एक कथन के बाद दो तर्क दिए गए हैं। यह तय करें कि कथन के संदर्भ में कौन-से तर्क सशक्त हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 26.11.2018 (तृतीय पाली)]

वक्तव्यः 

क्या युवाओं को राजनीति में शामिल होना चाहिए?

तर्क:

I. हाँ, युवा, राजनैतिक दलों में व उसके आगे सक्रियतापूर्वक, सार्थकता के साथ व सारगर्भित रूप से शामिल हो कर राजनीति के द्वारा दुनिया को बदल सकते हैं।

II. नहीं, राजनीति को विशेष रूप से राजनीति के अनुभवी व्यक्तियों का क्षेत्र माना जाता है।

Correct Answer: (4) केवल तर्क I ही सशक्त है।
Solution:केवल तर्क I ही सशक्त है।

5. आपको कथन (कथनों) पर विचार करते हुए यह निर्णय लेना है, कि इनमें से कौन-सी धारणा/धारणाएँ कथन में अंतर्निहित है/हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 26.11.2018 (तृतीय पाली)]

कथन:

A कम्पनी की चाय अधिक प्रचारित B कम्पनी की चाय से स्वाद में बेहतर है।

धारणाएँ:

I. कुछ लोग विज्ञापन देखकर उत्पाद खरीदते हैं।

II. यदि आपका उत्पाद अच्छा नहीं होता है, तो आप उसके विज्ञापन पर अधि क खर्च करते हैं।

Correct Answer: (3) केवल धारणा I अंतर्निहित है।
Solution:केवल धारणा I अंतर्निहित है।

6. दिए गए कथन और निम्नलिखित निष्कर्ष ध्यानपूर्वक पढ़ें और कथन से तार्किक रूप से अनुसरण करने वाले निष्कर्ष को चुनें। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 26.11.2018 (तृतीय पाली)]

कथन:

Y ने T को कहा, "अन्ना का रेस्तरां दक्षिण भारतीय व्यंजनों के लिए सबसे प्रसिद्ध है"।

निष्कर्ष:

I. Y ने अन्ना के रेस्तरां में भोजन किया था।

II. दक्षिण भारतीय भोजन सबसे लोकप्रिय भोजन है।

Correct Answer: (1) न तो निष्कर्ष I न निष्कर्ष II अनुसरण करते हैं।
Solution:न तो निष्कर्ष I न निष्कर्ष II अनुसरण करते हैं।

7. कथन और निम्नलिखित धारणाओं पर विचार करें और निर्णय लें, कि कथन में कौन-सी धारणाएँ अंतर्निहित हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 26.11.2018 (तृतीय पाली)]

कथन:

अपने सहायक से एक मालिक ने कहा, "कृपया अकाउंटेन्ट के पते पर निम्नलिखित दस्तावेज तैयार करके भेजें।"

धारणाएँ:

I. सहायक मालिक के निर्देश का पालन करेगा।

II. सहायक व्यक्तिगत रूप से जायेगा और लेखाकार को दस्तावेज सौंपेगा।

Correct Answer: (3) केवल I अंतर्निहित है।
Solution:केवल I अंतर्निहित है।

8. कथन के बाद धारणाएँ दी गई हैं। निर्णय करें कि कौन-सी धारणाएँ कथन में निहित हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 27.11.2018 (तृतीय पाली)]

कथन:

दुकानदार एक वृद्ध ग्राहक को बताता है, "प्रिय महोदय, इन नए म्यूजिक प्लेयरों (ऑडियो सिस्टम) में वो टेप रिकॉर्डिंग प्ले होना समर्थित नहीं है जो आपके पास हैं।"

निष्कर्ष:

I. ग्राहक एक टेप रिकॉर्डर खरीदना चाहता था।

II. ग्राहक ने पूछा होगा कि नए सिस्टम में पुरानी शैली वाले टेप समर्थित हैं कि नहीं।

Correct Answer: (4) I और II दोनों निहित हैं।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में धारणा I और धारणा II दोनों निहित हैं

9. प्रश्न में कथन के बाद I एवं II दो तर्क दिए गए हैं। आपको निर्णय लेना है कि कौन से तर्क प्रबल हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 27.11.2018 (तृतीय पाली)]

कथन:

क्या बच्चों का सही उम्र में टीकाकरण होना चाहिए?

तर्क:

I. हाँ, टीकाकरण कुछ जानलेवा रोगों के निवारण में सहायक है।

II. नहीं, टीके बहुत महंगे होते हैं और ज्यादातर ये सुरक्षा नहीं दे पाते।

Correct Answer: (1) केवल तर्क I प्रबल है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन में टीकाकरण के सन्दर्भ में केवल तर्क I अनुसरण करता है।

10. निम्नलिखित कथन और धारणाओं पर विचार करें और निर्णय लें कि कथन में कौन सी धारणाएँ अंतर्निहित हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 27.11.2018 (तृतीय पाली)]

कथन:

एक गैर सरकारी संगठन स्थानीय क्षेत्र में विद्यालय का सहयोग करने और इस बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वयस्कों के लिए 2 km की दौड़ आयोजित करने का निर्णय लेता है।

धारणा:

I. जो राशि वे प्राप्त करेंगे वह विद्यालय की गतिविधियों में सहयोग के लिए पर्याप्त होगी।

II. कार्यक्रम आयोजित करना उनके कार्य के बारे में जागरूकता बढ़ाएगा।

Correct Answer: (4) I और II दोनों निहित हैं।
Solution:प्रश्न में दिए गए दोनों धारणा कथन के सन्दर्भ में अन्तर्निहित है।