पक्षी विहार एवं तितली संरक्षण

Total Questions: 7

1. हाल ही में, हमारे देश में पहली बार, निम्नलिखित राज्यों में से किसने एक विशेष तितली को 'राज्य तितली' के रूप में घोषित किया है? [I.A.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) महाराष्ट्र
Solution:चमकीले नीले धब्बों के साथ मखमली काले पंखों वाली ब्लू मारमॉन (Blue Mormon) तितली को महाराष्ट्र ने 'राज्य तितली' के रूप में घोषित किया है। ब्लू मारमॉन का वैज्ञानिक नाम पैपिलियो पालिम्नेस्टर (Papilio polymnester) है। यह तितली मुख्यतया श्रीलंका तथा भारत में पाई जाती है। भारत में महाराष्ट्र व पश्चिमी घाट (दक्षिण भारत में स्थित) में यह तितली पाई जाती है। यह तितली भारत की चौथी सबसे बड़ी तितली है।

2. भारत के निम्नलिखित क्षेत्रों में से 'ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल' के अपने प्राकृतिक आवास में पाए जाने की सबसे अधिक संभावना कहां है? [I.A.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) पश्चिमी घाट
Solution:'ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल' का प्राकृतिक आवास पश्चिमी घाट है। इस पक्षी का वैज्ञानिक नाम ब्यूसेरस बाइकॉर्निस (Buceros bicornis) है। यह पक्षी एक विशेष प्रकार का घोंसला बनाता है। वनों की कटाई होने से इस पक्षी का प्राकृतिक आवास नष्ट हो रहा है। यह पक्षी भारत के अलावा नेपाल, भूटान, चीन, इंडोनेशिया इत्यादि देशों में पाया जाता है।

3. भारत के 'मरु राष्ट्रीय उद्यान' के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं? [I.A.S. (Pre.) 2020]

1. यह दो जिलों में विस्तृत है।

2. उद्यान के अंदर कोई मानव वास स्थल नहीं है।

3. यह 'ग्रेट इंडियन बस्टर्ड' के प्राकृतिक आवासों में से एक है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (c) केवल 1 और 3
Solution:भारत का 'मरु राष्ट्रीय उद्यान' (Desert National Park) राजस्थान के दो जिलों जैसलमेर एवं बाड़मेर में विस्तृत है। यह 'ग्रेट इंडियन बस्टर्ड' के प्राकृतिक आवासों में से एक है, अतः कथन 1 एवं 3 सही हैं। प्रायः राष्ट्रीय उद्यान के अंदर मानव वास स्थल नहीं होते, किंतु इसके अंदर कई मानव वास स्थल हैं, अतः कथन 2 सही नहीं है।

4. भारत का प्रथम तितली उद्यान कहां पर स्थित है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (a) बन्नरघट्टा जैविकी उद्यान, बंगलुरू
Solution:भारत का प्रथम तितली उद्यान, बंगलुरू के बन्नरघट्टा जैविक उद्यान में स्थित है।

5. निम्नलिखित में से कौन-सा सही मेल नहीं है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (e) a & b
Solution:उधव पक्षी विहार साहेबगंज (झारखंड) में अवस्थित है तथा महुआडांड़ अभयारण्य झारखंड के लातेहार जिले में अवस्थित है।

6. सूची-I व सूची-II को सुमेलित कीजिए जो उत्तर प्रदेश के पक्षी- विहारों से संबंधित हैं तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर प्राप्त करें- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001]

सूची-Iसूची-II
A. नवाबगंज पक्षी विहार1. गोंडा
B. ओखला पक्षी विहार2. उन्नाव
C. समसपुर पक्षी विहार3. गाजियाबाद
D. पार्वती अरगा पक्षी विहार4. रायबरेली

 

ABCD
(a)2431
(b)2341
(c)4312
(d)3421

 

Correct Answer: (b)
Solution:उत्तर प्रदेश के प्रश्नगत पक्षी विहारों का उनके जिलों के साथ सही सुमेल इस प्रकार है-
पक्षी विहारजिला
नवाबगंज पक्षी विहार (वर्तमान नाम- शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी अभयारण्य)उन्नाव
ओखला पक्षी विहारगाजियाबाद (वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर)
समसपुर पक्षी विहाररायबरेली
पार्वती अरगा पक्षी विहारगोंडा

7. किस राज्य सरकार ने भारत में गिद्धों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय कार्रवाई द्वारा प्रस्तावित गिद्ध संरक्षण के लिए राज्य-स्तरीय समिति (एस.एल.सी.वी.सी.) का शुभारंभ किया? [69thB.P.S.C.(Pre) 2023]

Correct Answer: (a) तमिलनाडु
Solution:वर्ष 1993 एवं 2003 के बीच भारत में गिद्धों की आबादी में लगभग 96 प्रतिशत की कमी आई। केंद्र सरकार ने गिद्धों के संरक्षण हेतु दो कार्य योजनाएं चलाईं - पहली वर्ष 2006 में तथा दूसरी वर्ष 2020-2025 में। इस राष्ट्रव्यापी कार्ययोजना में महत्वपूर्ण कार्य बिंदुओं में से एक बिंदु गिद्धों की गंभीर रूप से लुप्तप्राय आबादी को बचाने हेतु राज्य-स्तरीय समितियों का गठन शामिल है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए तमिलनाडु राज्य ने गिद्धों के प्रभावी संरक्षण हेतु एक संस्थागत ढांचा स्थापित करने के लिए वर्ष 2022 में एक राज्य स्तरीय समिति का गठन किया।