पटवारी परीक्षा (15.04.2016)

Total Questions: 69

51. पेरिस प्लास्टर किससे बना है?

Correct Answer: (1) जिप्सम
Solution:जिप्समः कैल्सियम सल्फेट (CaSO₄2H₂O) को जिप्सम कहा जाता है। यह एक श्वेत रवादार ठोस पदार्थ है। इसके एक अणु में जल के दो अणु रवाकरण के रूप में रहते हैं। 120°C तक गर्म करने पर यह प्लास्टर ऑफ पेरिस में बदल जाता है। जिप्सम का उपयोग पेरिस प्लास्टर तथा अमोनियम सल्फेट खाद बनाने में होता है।

52. अक्टूबर 2016 में कौन सा देश 8वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन को मेजबानी करेगा?

Correct Answer: (4) भारत
Solution:2017 के नौवें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन चीन के शियामेन शहर तथा 2016 का आयोजन गोवा (भारत) में हुआ था।

53. भारत के किस राज्य में विश्व का पहला 'सफेद बाघ सफारी' आरम्भ किया जा रहा है?

Correct Answer: (2) मध्य प्रदेश
Solution:भारत के मध्य प्रदेश राज्य में विश्व का पहला 'सफेद बाघ सफारी' आरम्भ किया गया है।

54. प्रधानमंत्री मोदी ने 'स्टैण्ड-अप इंडिया योजना' का शुभारम्भ निम्न में से कहाँ किया गया है?

Correct Answer: (3) नोएडा
Solution:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 अप्रैल, 2016 को नोएडा के सेक्टर 62 में 'स्टैंड अप इंडिया' की शुरुआत की। इसके अंतर्गत नए उद्यमियों को मदद की जाएगी, जिससे देशभर में रोजगार बढ़ेगा। इसके अंतर्गत 10 लाख रुपए से 100 लाख रुपए तक की सीमा में ऋणों के द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति और महिलाओं के बीच उद्यमशीलता को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

55. हाल ही में UIDIA ने 100 करोड़ आधार बनाकर ऐतिहासिक लैन्डमार्क को हुआ है। पहला आधार किस वर्ष जारी किया गया था?

Correct Answer: (4) 2010
Solution:UIDIA ने 100 करोड़ आधार बनाकार ऐतिहासिक लैण्डमार्क को छुआ है। पहला आधार 2010 में जारी किया गया था।

56. OLX का मुख्य कार्यपालक अधिकारी कौन है?

Correct Answer: (1) एलेक ऑक्सेनफोर्ड
Solution:OLX का मुख्य कार्यपालक अधिकारी एलेक ऑक्सेनफोर्ड है।

57. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान अवस्थित है

Correct Answer: (2) असम में
Solution:काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भारत के असम राज्य का एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह उद्यान एक सींग वाले गैंडा के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। इसका क्षेत्रफल 430 वर्ग किमी. है।

58. प्रसिद्ध गान 'सारे जहाँ से अच्छा' रचा गया है-

Correct Answer: (2) मोहम्मद इकबाल द्वारा
Solution:प्रसिद्ध गान 'सारे जहाँ से अच्छा' मोहम्मद इकबाल द्वारा रचा गया था।

59. राष्ट्रीय सामुदायिक विकास संस्थान अवरिया है-

Correct Answer: (3) हैदराबाद में
Solution:राष्ट्रीय सामुदायिक विकास संस्थान हैदराबाद में स्थित है। वही राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान भी हैदराबाद में स्थित है।

60. 'सजन' का विलोमार्थक शब्द है

Correct Answer: (2) दुर्जन
Solution:'सज्जन' का विलोमार्थक शब्द 'दुर्जन' होता है।