परमाणु संरचना-(रसायन विज्ञान) भाग-(2)

Total Questions: 50

21. निम्नलिखित में से कौन सा एक विषमपरमाणुक अणु नहीं है? [RRB Group D 16/11/2018 (Morning)]

Correct Answer: (c) P₄
Solution:P₄ फॉस्फोरस की परमाणुता चतुष्परमाणुक है। विषम परमाणु अणु एक ऐसा अणु है जिसमें एक से अधिक प्रकार के परमाणु होते हैं। विषमपरमाणुक अणु बहुपरमाणुक भी हो सकते हैं, जिसका अर्थ है कि उनमें विभिन्न तत्वों के तीन से अधिक परमाणु होते हैं। उदाहरण CO₂ CH₄ NH₃ |

22. निम्न में से कौन एक परमाणुक है? [RRB Group D 4/12/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) आर्गन
Solution:आर्गन। यह एक रासायनिक तत्व है जिसका प्रतीक Ar और परमाणु क्रमांक 18 है। इसे आवर्त सारणी के समूह 18 में रखा गया है और यह एक उत्कृष्ट गैस है। एकपरमाण्विकः वह अणु जो केवल एक परमाणु से बना होता है, और इसमें किसी भी सहसंयोजक बंध का अभाव होता है। अक्रिय गैसें हीलियम (He), नियॉन (Ne). आर्गन (Ar), क्रिप्टॉन (Kr), जेनोन (Xe), रेडॉन (Rn), सभी एकपरमाण्विक हैं।

23. एक चतुर्थ-परमाणु तत्व है। [RRB Group D 05/12/2018 (Evening)]

Correct Answer: (d) फास्फोरस
Solution:फास्फोरस। किसी तत्व के अणु में उपस्थित परमाणुओं की संख्या उसकी परमाणुता कहलाती है। अन्य तत्वों की परमाणुताः आर्गन (Ar) - 1, कॉपर (Cu) - 1, क्लोरीन (CI)-2

24. एक____को किसी ____के हिस्से या एक यौगिक के उस अंश के रूप में परिभाषित किया जा सकता है जो स्वंतत्र अस्तित्व से सक्षम है और उस तत्व के सभी गुणों को दिखाता है। [RRB Group D 13/12/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) अणु तत्व, सबसे छोटा
Solution:अणु, तत्व, सबसे छोटा। एक अणु को किसी तत्व या यौगिक के सबसे सूक्ष्म कण के रूप में परिभाषित किया जा सकता है जो स्वतंत्र अस्तित्व में सक्षम है और उस पदार्थ के सभी गुणों को दर्शाता है। कई तत्वों के अणु, जैसे आर्गन (Ar), हीलियम (He) आदि एक ही परमाणु से बने होते हैं।

25. यदि किागन की परमाणु संख्या 36 है. तो उसकी इलेक्ट्रॉनिक विन्यास होगाः [RRB ALP Tier-1 (09/08/2018) Afternoon]

Correct Answer: (c) 2, 8, 18, 8
Solution:2, 8, 18, 8। क्रिप्टान (Kr) यह समूह 18 (नोबल गैस) के तत्वों से संबंधित है। इलेक्ट्रॉनिक विन्यास एक परमाणु नाभिक के चारों ओर कक्षाओं में इलेक्ट्रॉनों की व्यवस्था। क्रिप्टान का उपयोग व्यावसायिक रूप से ऊर्जा-बचत करने वाली फ्लोरोसेंट लाइट के लिए फिलिंग गैस के रूप में किया जाता है।

26. हीलियम को छोड़कर सभी नोबल गैसों के बाहरी कोश में कितने इलेक्ट्रॉन होते हैं? [RRB ALP Tier-1 (10/08/2018) Morning]

Correct Answer: (c) 8
Solution:8 । हीलियम के सबसे बाहरी कोश (सेल) में 2 इलेक्ट्रॉन होते है। अन्य नोबल गैस नियॉन (10), आर्गन (18), क्रिप्टान (36), जेनॉन (54) और रेडॉन (86) हैं। सभी अक्रिय गैसों की संयोजकता में 8 इलेक्ट्रान होते हैं अर्थात उनमें पूर्णतः भरे हुए अष्टक होते हैं। पूरी तरह से भरे हुए अष्टक इन तत्वों को स्थिरता प्रदान करते हैं और इस प्रकार उनकी संयोजकताएँ शून्य (0) होती हैं। अन्य सभी तत्व एक उत्कृष्ट गैस की तरह स्थिर विन्यास प्राप्त करने के लिए धनायन और ऋणायन बनाते हैं।

27. निम्नलिखित तत्वों में से किसका परमाणु द्रव्यमान सबसे कम है? [RRB ALP Tier-1 (10/08/2018) Evening]

Correct Answer: (d) हाइड्रोजन
Solution:हाइड्रोजन (H) आवर्त सारणी में पहला तत्व। परमाणु द्रव्यमान तत्व के परमाणु में मौजूद प्रोटॉन और न्यूट्रॉन की संख्या का योग है। आवर्त सारणी में तत्वों को उनके परमाणु द्रव्यमान के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित किया गया है। हीलियम (He) (परमाणु संख्या 2), (परमाणु द्रव्यमान -4.0026 u)। लिथियम (Li) (परमाणु संख्या - 3), (परमाणु द्रव्यमान - 6.94 u) और नाइट्रोजन (N) (परमाणु संख्या - 7), (परमाणु द्रव्यमान 14.007 u) |

28. निम्रलिखित तत्वों में से किसमें कुल 3 कोश और बाहरी कक्षा में 8 इलेक्ट्रान हैं? [RRB ALP Tier-1 (20/08/2018) Morning]

Correct Answer: (b) Ar
Solution:Ar (आर्गन)। किसी तत्व की संयोजकता किसी रासायनिक यौगिक में अन्य परमाणुओं के साथ उसकी संयोजन शक्ति की माप है। परमाणु संख्या - 18, परमाणु द्रव्यमान -39.95 ul अक्रिय गैस, आर्गन (Ar) वायुमंडल में तीसरी सबसे प्रचुर मात्रा में पाई जाने वाली गैस (0.93%) है। अन्य तत्व और उनकी परमाणु संख्याः AI (एल्युमिनियम) - 13, S (सल्फर)- 16.

29. एक तत्व का परमाणु भार W और परमाणु संख्या N है। इस परमाणु के केंद्र में प्रोटॉन की संख्या कितनी होगी? [RRB ALP Tier-1 (20/08/2018) Morning]

Correct Answer: (c) N
Solution:N. परमाणु भार परमाणु का कुल भार जो प्रोटॉन और न्यूट्रॉन की संख्या के बराबर होता है। परमाणु संख्या परमाणु के नाभिक में प्रोटॉन की संख्या।

30. फॉस्फोरस के एक परमाणु में कितने संयोजी इलेक्ट्रान होते हैं? [RRB ALP Tier-1 (21/08/2018) Morning]

Correct Answer: (d) 5
Solution:फास्फोरस (P): परमाणु संख्या (15)। गुण: अधातु, उदासीन तत्व (प्रोटॉन और इलेक्ट्रॉन की संख्या बराबर होती है)। उपयोगः उर्वरकों के उत्पादन में। लाल फॉस्फोरस माचिस के उत्पादन में प्रयुक्त होता है। संयोजी इलेक्ट्रॉन एक परमाणु के सबसे बाहरी कोश या ऊर्जा स्तर में इलेक्ट्रॉन होते हैं। उदाहरण ऑक्सीजन की संयोजकता (6) 2s², 2p⁴ के रूप में है। फॉस्फोरस के सबसे बाहरी कक्षक 3s² 3p³  हैं।