परमाणु संरचना

Total Questions: 35

21. हीलियम के नाभिक में होता है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (c) दो प्रोटॉन एवं दो न्यूट्रॉन
Solution:अल्फा कण हीलियम नाभिक के समान दो प्रोटॉन तथा दो न्यूट्रॉन से मिलकर बने होते हैं। ये द्विआवेशयुक्त हीलियम आयन होते हैं। इनका द्रव्यमान हीलियम नाभिक के द्रव्यमान के बराबर होता है। इनकी मात्रा हाइड्रोजन परमाणु की मात्रा की चार गुनी होती है।

22. निम्न तत्वों में से किसमें न्यूट्रॉन नहीं होता है? [B.P.S.C.(Pre) 2018]

Correct Answer: (c) हाइड्रोजन
Solution:हाइड्रोजन का परमाणु क्रमांक । होता है। साधारण हाइड्रोजन समस्थानिक (प्रोटियम) में कोई न्यूट्रॉन नहीं होता है। भारी हाइड्रोजन समस्थानिक (ड्यूटीरियम) में। न्यूट्रॉन होता है, जबकि अत्यंत भारी हाइड्रोजन समस्थानिक (ट्राइटियम) में 2 न्यूट्रॉन होते हैं।

23. निम्नलिखित में से किसमें ऋणात्मक आवेश होती है? [45th B.P.S.C. (Pre) 2002]

Correct Answer: (c) बीटा कण
Solution:

अल्फा किरण अल्फा कणों से बनी होती है, जो धनावेशित हीलियम नामिक होते हैं। बीटा कण ऋणावेशित इलेक्ट्रॉन एवं गामा किरण अनावेशित होती है। गामा, विद्युत चुम्बकीय तरंगें होती हैं।

24. परमाणु में कक्षों को भरने का क्रम नियंत्रित होता है- [I.A.S. (Pre) 2001]

Correct Answer: (a) ऑफबाऊ सिद्धांत द्वारा
Solution:ऑफबाऊ एक जर्मन शब्द है जिसका अर्थ होता है-निर्माण। यह नियम सात्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखने की एक आसान विधि प्रदान करता है। इसके अनुसार इलेक्ट्रॉन सर्वप्रथम निम्न ऊर्जा स्तर में जाता है। जब यह ऊर्जा स्तर पूर्णतया भर जाता है तब इलेक्ट्रॉन इस ऊर्जा स्तर से उच्च ऊर्जा स्तर में जाते हैं, इस प्रकार यह क्रम चलता रहता है। ऑफबाऊ सिद्धांत, पाउली के अपवर्जन नियम और हुँड के मैक्सिमम मल्टीप्लिसिटी नियम तथा कक्षों की तुलनात्मक ऊर्जाओं Relative Energies) पर आधारित है।

25. रासायनिक तत्व के अणु के संदर्भ में चुम्बकीय क्वाण्टम संख्या का संबंध है- [I.A.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (a) अभिविन्यास से
Solution:रासायनिक तत्व के अणु के संदर्भ में चुम्बकीय क्वाण्टम संख्या (m) का सम्बन्ध इलेक्ट्रॉन कक्ष के अभिविन्यास से है। प्रिंसिपल क्वाण्टम संख्या (n) कक्ष के आकार और ऊर्जा को, एजीमूथल क्वाण्टम संख्या (1) क्क्ष की त्रिविमीय आकृति को तथा स्पिन क्वाण्टम संख्या (s) कक्ष में इलेक्ट्रॉन के चक्रण को बताती है।

26. एक तत्व में इलेक्ट्रॉनों और न्यूट्रॉनों की संख्या क्रमशः 18 तथा 20 है। इस तत्व की द्रव्यमान-संख्या है- [B.P.S.C. (Pre) 2019]

Correct Answer: (c) 38
Solution:किसी तत्व के परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों और न्यूट्रॉनों की संख्याओं का योग उस परमाणु की द्रव्यमान संख्या कहलाती है। उल्लेखनीय है कि परमाणु में इलेक्ट्रॉनों की संख्या प्रोटॉनों की संख्या के बराबर होती है, जिसके कारण परमाणु विद्युत उदासीन होते हैं।

प्रश्नानुसार

दव्यमान संख्या = प्रोटॉनों की संख्या न्यूट्रॉनों की संख्या -18+20 -38

27. जिस तत्व के परमाणु में दो प्रोटॉन, वो न्यूट्रॉन और दो इलेक्ट्रॉन हौं, उस तत्व की द्रव्यमान संख्या कितनी होती है? [43rd B.P.S.C. (Pre) 1999]

Correct Answer: (b) 4
Solution:किसी तत्व की द्रव्यमान संख्या (परमाणु भार) उसके नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों एवं म्यूट्रॉनों की संख्या के योग के बराबर होती है।

द्रव्यमान संख्या (A) प्रोटॉन न्यूट्रॉन2+24

28. एक नाभिक की द्रव्यमान संख्या [67th B.P.S.C. (Pre) 2022]

Correct Answer: (a) न्यूट्रॉनों और प्रोटॉनों की संख्याओं का योग होती है
Solution:

किसी परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों और न्यूट्रॉनों की संख्याओं का योग उस परमाणु की द्रव्यमान संख्या (Mass number) कहलाती है।

29. प्लूटोनियम न्यूक्लाइड (₉₄Pu²⁴²) के नाभिक में न्यूट्रॉनों की संख्या होती है - [66th B.P.S.C. (Pre)2020]

Correct Answer: (b) 148
Solution:द्रव्यमान संख्या 242 परमाणु क्रमांक 94 प्रोटॉनों की संख्या न्यूट्रॉनों की संख्या द्रव्यमान संख्या प्रोटॉनों की संख्या <242-94148

30. परमाणु जिनमें प्रोटॉनों की संख्या समान, परन्तु न्यूट्रॉनों की संख्या भिन्न-भिन्न रहती है, क्या कहलाते हैं? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2005 Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2003 U.P.P.C.S. (Mains) 2009]

Correct Answer: (d) समस्थानिक (Isotopes)
Solution:एक ही तत्व के वे परमाणु जिनकी परमाणु संख्याएं समान, किन्तु द्रव्यमान संख्याएं भिन्न-भिन्न होती है, समस्थानिक (Isotopes) कहलाते है। किसी तत्व के विभिन्न समस्थानिकों की परमाणु संख्या समान होने का कारण यह है कि उनके नामिकों में प्रोटॉनों की संख्या समान होती है, किन्तु उनमें न्यूट्रॉनों की संख्या मिन्न-भिन्न होती है, जिसके कारण उनकी द्रव्यमान संख्याएं भिन्न-भिन्न होती है।