Correct Answer: (c) सोची
Solution:साइबेरिया-पारीय (ट्रांस-साइबेरियन) रेलमार्ग अपनी लगभग 9300 किमी. लंबाई के साथ विश्व की सबसे लंबी रेल लाइन है, जो रूस की राजधानी मॉस्को को रूस के सुदूर-पूर्व के नगर व्लादिवोस्तोक से जोड़ती है। एक कनेक्टिंग सेवा का उपयोग कर पश्चिम में सेंट पीटर्सबर्ग (लेनिनग्राद) तक यात्रा की जा सकती है। इस रेलमार्ग पर अवस्थित प्रमुख नगर हैं : मॉस्को, कजान, पर्म, येकातेरिनबर्ग, ओम्स्क, नोवोसिबिस्र्क, क्रासनोयास्र्क, इरकुत्स्क, उलान-उडे, चिता, खबोरोवस्क और व्लादिवोस्तोक। कजान शहर मॉस्को से येकातेरिनबर्ग के मध्य रेलमार्ग द्वारा इससे जुड़ा है तथा यह मुख्य ट्रांस-साइबेरियन रेलमार्ग पर नहीं, बल्कि दक्षिणी ट्रांस-साइबेरियन रेलमार्ग पर है। सोची काला सागर के तट पर स्थित रूस का नगर है, जो कि उत्तरी काकेशस रेलमार्ग पर अवस्थित है।