पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

Total Questions: 66

31. हमारे देश के निम्नलिखित राज्यों में से किस राज्य में वन का सर्वाधिक क्षेत्र है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) मध्य प्रदेश में
Solution:प्रश्नकाल तथा वर्तमान में भी मध्य प्रदेश राज्य में वन का सर्वाधिक क्षेत्र दर्ज है। भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2021 में प्रस्तुत उपग्रह आधारित आंकड़ों के आधार पर भारत के प्रश्नगत राज्यों के वन क्षेत्र (वर्ग किमी. में) इस प्रकार हैं-
सूची-I (राज्य )
सूची-II (वन क्षेत्र (ISFR, 2021 में) )
मध्य प्रदेश77,493
राजस्थान16,655
केरल21,253
उत्तर प्रदेश14,818

32. भारत का वह कौन-सा राज्य है, जिसका वनाच्छादित क्षेत्रफल सर्वाधिक है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (a) मध्य प्रदेश
Solution:मध्य प्रदेश का वनाच्छादित क्षेत्रफल (77493 वर्ग किमी.) सर्वाधिक है।

33. भारत में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम किस वर्ष लागू किया गया था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) 1972
Solution:भारत में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम वर्ष 1972 में लागू किया गया। वन्य जीवों की तस्करी, अवैध शिकार से रक्षा एवं संरक्षण के लिए भारत सरकार द्वारा वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 में पारित किया गया था।

34. निम्नलिखित में से कौन-सी संस्था पर्यावरण से संबंधित नहीं है? [M.P. P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) भारतीय सर्वेक्षण विभाग
Solution:भारतीय सर्वेक्षण विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन राष्ट्रीय सर्वेक्षण और मानचित्रण के लिए भारत सरकार का एक प्राचीनतम विभाग है। इसकी स्थापना 1767 ई. में की गई थी। इसका संबंध पर्यावरण से नहीं है।

35. निम्न में से किसे 'चिपको आंदोलन' का नेता माना जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (c) सुंदरलाल बहुगुणा
Solution:1970 के दशक में देशभर में वनों के विनाश के विरुद्ध हुए संगठित प्रतिरोध को चिपको आंदोलन का नाम दिया गया था। सुन्दरलाल बहुगुणा इस आंदोलन से जुड़े रहे और उन्हें इसका नेता माना जाता है।

36. चिपको आंदोलन के प्रणेता कौन हैं? [M.P. P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) चंडीप्रसाद भट्ट
Solution:चिपको आंदोलन के प्रणेता चंडीप्रसाद भट्ट हैं। इन्होंने वर्ष 1964 में 'दशोजी ग्राम स्वराज मंडल' की स्थापना की, आगे चलकर यह संस्था चिपको आंदोलन की आधार भूमि बनी। वर्ष 1973 में वनों की कटाई के विरोध स्वरूप चिपको आंदोलन की शुरुआत हुई। इस आंदोलन के सह-कार्यकर्ता सुंदरलाल बहुगुणा ने भी इस आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

37. बेतला पार्क कहां स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (b) बिहार
Solution:बेतला राष्ट्रीय पार्क की स्थापना तत्कालीन बिहार (वर्तमान में यह झारखंड के लातेहार एवं पलामू जिले में अवस्थित है।) में वर्ष 1986 में हुई थी।

38. एशियाटिक बब्बर शेर (Asiatic Lion) का निवास कहां है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (a) गिर वन
Solution:गिर राष्ट्रीय उद्यान गुजरात के जूनागढ़, अमरेली एवं गिर सोमनाथ जिले में स्थित है। यह एशियाटिक शेर के निवास स्थल के लिए प्रसिद्ध है। इसके अतिरिक्त यहां तेंदुआ, सांभर तथा चीतल आदि वन्यजीव भी यहां पाए जाते हैं।

39. भारत में अवस्थापित होने वाला पहला राष्ट्रीय उद्यान है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (b) कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान
Solution:भारत में स्थापित होने वाला सर्वप्रथम राष्ट्रीय उद्यान जिम कार्बेट नेशनल पार्क है। प्रश्नगत राष्ट्रीय उद्यानों एवं उनके स्थापना/घोषणा के वर्ष निम्न हैं-
सूची-I (राष्ट्रीय उद्यान )सूची-II (स्थापना/घोषणा का वर्ष )
कार्बेट1936
नामदफा1983
दुधवा1977
गुईंदी1976

40. सुमेलित कीजिए- [M.P.P.C.S. (Pre) 1999]

सूची-I सूची-II 
A. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान1. शिवपुरी
B. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान2. मंडला
C. माधव राष्ट्रीय उद्यान3. बस्तर
D. इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान4. शहडोल

कूट:

ABCD
(a)2413
(b)1243
(c)3214
(d)4321
Correct Answer: (a)
Solution:प्रश्नगत राष्ट्रीय उद्यानों का उनके जिलों के साथ सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-I  (राष्ट्रीय उद्यान )सूची-II  (जिला )
कान्हा राष्ट्रीय उद्यानमंडला, बालाघाट (मध्य प्रदेश)
बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यानउमरिया (मध्य प्रदेश)
माधव राष्ट्रीय उद्यानशिवपुरी (मध्य प्रदेश)
इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यानबीजापुर (छत्तीसगढ़)