पुरस्कार (भाग-II)

Total Questions: 30

11. निम्नलिखित में से किसे कथकली शास्त्रीय नृत्य श्रेणी में 2019 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था? [CHSL (T-I) 07 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) कोट्टक्कल नंदकुमारन नायर
Solution:कोट्टक्कल नंदकुमारन नायर को कथकली शास्त्रीय नृत्य श्रेणी में 2019 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप एक बार में अधिकतम 40 लोगों को दी जा सकती है। इसके तहत एक ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम के साथ 3,00,000 रुपये का नकद पुरस्कार शामिल होता है।

12. वर्ष 2022 के लिए निम्नलिखित में से किसने भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) द्वारा प्रदान किया जाने वाला भारतीय फिल्म पर्सनैलिटी पुरस्कार जीता है? [CGL (T-I) 21 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) चिरंजीवी
Solution:नवंबर, 2022 में 53वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का आयोजन गोवा में किया गया था। इस महोत्सव में भारतीय फिल्म पर्सनैलिटी पुरस्कार चिरंजीवी को प्रदान किया गया था।

13. तेलुगू फिल्म आरआरआर (RRR) ने निम्नलिखित में से किसके द्वारा रचित नाटू नाटू गीत के लिए गोल्डन ग्लोब जीतकर इतिहास रच दिया ? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) एम. एम. कीरावनी
Solution:वर्ष 2023 में तेलुगू फिल्म आरआरआर (RRR) ने एम.एम. कीरावनी द्वारा रचित और चंद्रबोस द्वारा लिखित नाटू नाटू गीत के लिए गोल्डन ग्लोब जीतकर इतिहास रचा। आरआरआर फिल्म के निर्देशक एस. एस. राजामौली हैं।

14. सामाजिक न्याय 2021 के लिए मदर टेरेसा मेमोरियल अवॉर्ड से किसे सम्मानित किया गया ? [CGL (T-I) 17 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) अनिल प्रकाश जोशी
Solution:सामाजिक न्याय 2021 के लिए मदर टेरेसा मेमोरियल अवॉर्ड से पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी को सम्मानित किया गया था। सामाजिक न्याय 2023 के लिए इस अवॉर्ड से जेल में बंद ईरानी नोबेल पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को सम्मानित किया गया है।

15. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 7 जनवरी, 2023 को नई दिल्ली में डिजिटल इंडिया पुरस्कार के ....... के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। [CGL (T-I) 17 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) सातवें संस्करण
Solution:भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 7 जनवरी, 2023 को नई दिल्ली में डिजिटल इंडिया पुरस्कार के सातवें संस्करण के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया। इसमें 7 श्रेणियों के तहत सभी स्तरों पर सरकारी संस्थाओं द्वारा दी गई 22 नवीन डिजिटल पहलों को डिजिटल इंडिया पुरस्कार, 2022 प्राप्त हुए।

16. निम्नलिखित में से किसने नागा लोक संगीत बनाने के S और T आधारित अभिनव तरीकों पर अपने प्रयासों के लिए वर्ष 2023 के लिए पद्मश्री पुरस्कार जीता? [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) मोआ सुबोंग
Solution:मोआ सुबोंग (Moa Subong) ने नागा लोक संगीत बनाने के S और T आधारित अभिनव तरीकों पर अपने प्रयासों के लिए वर्ष 2023 में पद्मश्री पुरस्कार जीता।

17. श्रीलंका की वजीरा चित्रसेना को निम्नलिखित में से किसके लिए पद्मश्री पुरस्कार, 2020 से सम्मानित किया गया था? [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) भारतीय शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से भारत-श्रीलंका संबंधों को बेहतर बनाने के लिए
Solution:श्रीलंका की वजीरा चित्रसेना को भारतीय शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से भारत-श्रीलंका संबंधों को बेहतर बनाने के लिए पद्मश्री पुरस्कार, 2020 से सम्मानित किया गया था।

18. 1956 में, निम्नलिखित में से किस खोज के लिए विलियम ब्रैडफोर्ड शॉकले, जॉन बारडीन और वाल्टर हाउसर ब्रेटन को संयुक्त रूप से भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया था? [CGL (T-I) 17 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) ट्रांजिस्टर प्रभाव की खोज
Solution:वर्ष 1956 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार विलियम ब्रैडफोर्ड शॉकले, जॉन बारडीन और वाल्टर हाउसर ब्रेटन को अर्धचालकों पर उनके शोध और ट्रांजिस्टर प्रभाव की खोज के लिए संयुक्त रूप से प्रदान किया गया था। वर्ष 2023 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्राउज और एनी एल' हुइलियर को पदार्थ में इलेक्ट्रॉन गतिशीलता के अध्ययन के लिए प्रकाश के 'एटोसेकंड पल्स' उत्पन्न करने वाले प्रयोगात्मक तरीकों की खोज के लिए संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है।

19. भौतिकी 2022 का नोबेल पुरस्कार ....... के क्षेत्र में दिया गया है। [CHSL (T-I) 13 मार्च, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) क्वांटम यांत्रिकी
Solution:वर्ष 2022 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा जॉन एफ. क्लॉजर, एलेन एस्पेक्ट और एंटोन जिलिंगर को क्वांटम यांत्रिकी के क्षेत्र में इनके कार्य के लिए प्रदान किया गया था।

20. लाइनस कार्ल पॉलिंग को रासायनिक आबंध की प्रकृति और जटिल पदार्थों की संरचना की व्याख्या के लिए इसके अनुप्रयोग के क्षेत्र में उनके शोथ के लिए रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार कब मिला था? [CGL (T-I) 14 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) 1954
Solution:लाइनस कार्ल पॉलिंग (Linus Carl Pauling) को रासायनिक आबंध की प्रकृति और जटिल पदार्थों की संरचना की व्याख्या के लिए इसके अनुप्रयोग के क्षेत्र में उनके शोध के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार वर्ष 1954 में मिला था। वर्ष 2023 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से तीन वैज्ञानिकों मौंगी जी. बावेंडी, लुईस ई. ब्रूस और एलेक्सी आई. एकिमोव को 'क्वांटम डॉट्स' की खोज एवं संश्लेषण के लिए दिया गया है।