पुस्तकें/लेखक एवं पत्र-पत्रिकाएं (राजस्थान)

Total Questions: 18

1. 'गांधीयन कॉन्स्टीट्यूशन फॉर फ्री इंडिया' किसने लिखी ? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (c) श्रीमन नारायण अग्रवाल
Solution:'गांधीयन कॉन्स्टीट्यूशन फॉर फ्री इंडिया' के लेखक श्रीमन नारायण अग्रवाल हैं।

2. राजस्थानी साहित्य की एक प्रारंभिक रचना 'हंसावली' रचित है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) असाईत द्वारा
Solution:राजस्थानी साहित्य की एक प्रारंभिक रचना 'हंसावली' कवि असाईत द्वारा रचित है। दो राजाओं की कहानी पर आधारित रचित इस रचना में श्रृंगार रस के साथ अद्भुत रस का भी अच्छा प्रयोग किया गया है।

3. 'वंश भास्कर' का रचयिता है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2008, 1993]

Correct Answer: (d) सूर्यमल मिश्र
Solution:सूरजमल (सूर्यमल) मिश्र बूंदी के राजदरबारी कवि थे। इनकी महत्त्वपूर्ण कृतियों में वंश भास्कर, वीर सतसई और बलवंत विलास शामिल हैं।

4. 'मालती-माधव' के लेखक थे- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1999]

Correct Answer: (b) भवभूति
Solution:भवभूति 7वीं एवं 8वीं शताब्दी के नाट्य रचनाकार थे, जिनकी तुलना कालिदास से की जाती है। उनका वास्तविक नाम श्रीकंठ नीलकंठ था। 'मालती-माधव' में उन्होंने राजवंश के प्रेम का चित्रण किया है। इनके द्वारा लिखित 'उत्तररामचरितम्' काफी प्रसिद्ध है।

5. रसिक-रत्नावली के लेखक थे- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1999]

Correct Answer: (a) नागरिदास
Solution:राजा सावंत सिंह ने नागरिदास के नाम से मनोरथ मंजरी, रसिक-रत्नावली एवं बिहारी जस चंद्रिका की रचना की थी।

6. चंदबरदाई द्वारा लिखित पुस्तक का नाम है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1997]

Correct Answer: (a) पृथ्वीराज रासो
Solution:'पृथ्वीराज रासो' चंदबरदाई द्वारा लिखित पुस्तक है, जिसमें उन्होंने राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान तृतीय की जीवनी का उल्लेख किया है, जिन्होंने अजमेर और दिल्ली पर 1165 से 1192 ई. के मध्य शासन किया था।

7. कुवलयमाला नामक कथा संग्रह में कितनी देशी भाषाओं के नाम का उल्लेख हुआ है? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (a) 18
Solution:उद्योतनसूरि लिखित कुवलयमाला नामक कथा ग्रंथ में 18 देशी भाषाओं का उल्लेख मिलता है।

8. 'अचलदास खीची री वचनिका' के लेखक हैं। [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (d) चारण शिवदास
Solution:'अचलदास खीची री वचनिका' के लेखक चारण शिवदास गाडण हैं।

9. निम्नलिखित में से कौन-सा एक युग्म सही सुमेलित नहीं है? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2021]

पुस्तकें (Books)लेखक (Author)
A.  नेह तरंग (Neh Tarang)1.सवाई प्रतापसिंह (Sawai Pratap Singh)
B. नागदमण (Nagdaman)2.सांयाजी झूला (Sanwaji Jhula)
C. रणमद छंद (Ranmad Chand)3.श्रीधर व्यास (Shridhar Vyas)
D. भाषा भूषण (Bhasha Bhushan)4.महाराजा जसवंत सिंह (Maharaja Jaswant Singh)
Correct Answer: (a)
Solution:'नेह तरंग' श्रृंगारिक रीति काव्य ग्रंथ है। इसकी रचना राव राजा बुद्ध सिंह ने की। शेष युग्म सही हैं।

10. 'प्रत्यक्ष जीवन शास्त्र' के रचयिता थे- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1994]

Correct Answer: (d) पं. नयनूराम शर्मा
Solution:पं. नयनूराम शर्मा ने 'प्रत्यक्ष जीवन शास्त्र' की रचना की थी। यह कोटा में राष्ट्रीयता के जनक माने जाते हैं। इन्होंने कोटा में राजस्थान सेवा संघ की स्थापना की थी।