प्रजाति/जनजातियां (Part-II)

Total Questions: 45

31. निम्नलिखित में कौन-सा सुमेलित नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (e) (c) & (d)
Solution:गोंड जनजाति की प्रमुख उपजाति है- परधान, अगरिया, ओझा, नगारची, सोलहास। बैगा जनजाति की प्रमुख उपजाति है- बिझवार, नहार, भारोतिया, नरोतिया, राय मैना, कध मैना, जबकि पटलिया भील जनजाति की उपजाति है तथा महार अनुसूचित जाति है। नहाला, बवारी, बोडोया एवं मोवासिरूमा कोरकू की प्रमुख उपजातियां हैं।

32. गोदना गोदने वाली अनुसूचित जनजाति कौन है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) ओझा
Solution:ओझा जनजाति को गोदना (tatto) गोदने वाली अनुसूचित जनजाति के रूप में जाना जाता है।

33. 'बिलमा नृत्य' किस जनजाति द्वारा किया जाता है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) बैगा
Solution:दिए गए विकल्पों में बिलमा नृत्य, बैगा जनजाति द्वारा किया जाता है।

34. किस विशेष पिछड़ी जनजाति की जनसंख्या छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (c) बैगा
Solution:छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के राज्यपाल के प्रतिवेदन 2016-17 के अनुसार विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (अनुसूचित जनजाति भी) एवं उनकी जनसंख्या
(जनजाति)(जनसंख्या)
अबुझमारिया22846
कमार26595
बैगा87621
पहाड़ी कोरवा39284

35. किस जनजाति की आजीविका पारंपरिक रूप से 'बांस' पर आधारित है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (c) कमार
Solution:कमार जनजाति की आजीविका पारंपरिक रूप से 'बांस' पर आधारित है। ये बांस से निर्मित हस्तशिल्पों का विक्रय कर अपनी आवश्यकताएं पूर्ण करते हैं।

36. किस जनजाति में रसोईघर जिसे 'लालबंगला' कहते हैं, पाया जाता है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (b) भुजिया
Solution:भुजिया जनजाति में रसोईघर को 'लालबंगला' कहा जाता है। यह रसोईघर लाल मिट्टी से बनाया जाता है तथा इसके लाल रंग के कारण इसे लालबंगला कहा जाता है।

37. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2017]

सूची-Iसूची-II
A. गद्दी1. मेघालय
B. टोडा2. हिमाचल प्रदेश
C. खासी3. मणिपुर
D. नागा4. तमिलनाडु

 

ABCD
(a)1243
(b)3124
(c)4321
(d)2413

 

Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलन है-
(जनजाति)(प्रदेश)
गद्दीहिमाचल प्रदेश
टोडातमिलनाडु
खासीमेघालय
नागामणिपुर

38. 'तमरिया' जनजाति भारत के निम्नलिखित किस राज्य में पाई जाती है? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) झारखंड
Solution:'तमरिया' जनजाति भूमिज जनजाति की उप-जाति है, जो मुख्यतः ओडिशा में पाई जाती है। 26 सितंबर, 2019 की स्थिति के अनुसार, झारखंड में तमरिया/तमड़िया जनजाति को अनुसूचित जनजाति सूची में मुंडा जनजाति के समानार्थी शामिल किया गया।

39. कौन-सी जनजाति 'लोहासुर' को अपना देवता मानती है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) अगरिया
Solution:अगरिया जनजाति लोहासुर को अपना देवता मानती है।

40. 'गहिरा गुरु' किस जनजाति के थे? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (c) कंवर
Solution:'गहिरा गुरु' कंवर जनजाति के थे।