प्रमुख योजनाएं (भाग-III)

Total Questions: 28

1. PMJJBY (प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना) योजना, एक प्रकार की ....... है। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) जीवन बीमा योजना
Solution:प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) एक बीमा योजना है, जो किसी भी कारण से मृत्यु के लिए जीवन बीमा कवर प्रदान करती है। इस योजना का आरंभ कोलकाता से 9 मई, 2015 को किया गया।

2. सर्व शिक्षा अभियान भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसे 2001 में ....... प्राप्त करने के लिए शुरू किया गया था। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) प्रारंभिक शिक्षा का सार्वभौमीकरण
Solution:सर्व शिक्षा अभियान भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य प्राथमिक शिक्षा को 'समयबद्ध तरीके से' सार्वभौमिक बनाना है। इसे वर्ष 2001 में शुरू किया गया था।

3. अटल भूजल योजना (अटल जल) को स्थायी ....... प्रबंधन पर लक्षित किया गया है। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) भूजल
Solution:अटल भूजल योजना (अटल जल) का मुख्य उद्देश्य चिह्नित राज्यों में चुनिंदा जल संकट क्षेत्रों में भूजल संसाधनों के प्रबंधन में सुधार करना है।

4. ....... का उद्देश्य, शेल्टर फॉर अर्बन होमलेस (SUH) योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से शहरी बेघरों को आवश्यक सेवाओं सहित स्थायी आवास प्रदान करना है। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 29 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन
Solution:राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (NULM) का उद्देश्य चरणबद्ध तरीके से शहरी बेघर लोगों को आवश्यक सेवाओं से सुसज्जित आश्रय उपलब्ध कराना है। एन.यू.एल.एम. योजना 23 सितंबर, 2013 को आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुरू की गई थी। इसने स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना को प्रतिस्थापित किया था। फरवरी, 2016 में NULM को DAY-NULM में पुनर्संरचित कर दिया गया है।

5. योजना आयोग पंचवर्षीय योजनाओं के निर्माण, कार्यान्वयन और विनियमन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान देता है। किस वर्ष योजना आयोग को नीति (NITI) आयोग नामक थिंक टैंक द्वारा प्रतिस्थापित किया गया था? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 1 दिसंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) 2015
Solution:योजना आयोग पंचवर्षीय योजनाओं के निर्माण, कार्यान्वयन और विनियमन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान देता था। वर्ष 2015 में योजना आयोग को नीति (NITI) आयोग नामक थिंक टैंक द्वारा प्रतिस्थापित किया गया था।

6. सांसद आदर्श ग्राम योजना का लक्ष्य मार्च, 2019 तक ....... आदर्श ग्राम विकसित करना था। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 1 दिसंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) तीन
Solution:सांसद आदर्श ग्राम योजना एक ग्राम विकास कार्यक्रम है, जिसका लक्ष्य मार्च, 2019 तक 'तीन' आदर्श ग्राम विकसित करना था। वर्ष 2024 तक ऐसे पांच आदर्श ग्रामों का चयन और विकास का लक्ष्य रखा गया है।

7. मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना किस राज्य में शुरू की गई है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 1 दिसंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) झारखंड
Solution:प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और 2024 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, 'झारखंड' सरकार द्वारा 10 अगस्त, 2020 को 'मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना' शुरू की गई।

8. ' ग्रामीण गरीब युवाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और विश्व स्तर पर प्रासंगिक कार्यबल में बदलना' किस ग्रामीण आजीविका मिशन की परिकल्पना है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना
Solution:दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना 'ग्रामीण गरीब युवाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और वैश्विक रूप से प्रासंगिक कार्यबल में बदलने' के लिए एक कौशल और प्लेसमेंट पहल है। इसकी शुरुआत 25 सितंबर, 2014 को हुई थी।

9. किस सरकारी योजना का मुख्य उद्देश्य 'ग्रामीण गरीब युवाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और विश्व स्तर पर प्रासंगिक कार्यबल में बदलना' है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 15 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना
Solution:दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना 'ग्रामीण गरीब युवाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और वैश्विक रूप से प्रासंगिक कार्यबल में बदलने' के लिए एक कौशल और प्लेसमेंट पहल है। इसकी शुरुआत 25 सितंबर, 2014 को हुई थी।

10. निम्नलिखित में से कौन-सा मंत्रालय 'पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन स्कीम' के लिए कार्यान्वयन मंत्रालय है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
Solution:'पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन स्कीम' 29 मई, 2021 को भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा बच्चों के लिए शुरू की गई थी। यह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत कार्यान्वित है।