प्रमुख योजनाएं (भाग-III)

Total Questions: 28

11. निम्नलिखित में से कौन-सा मंत्रालय 'इंदिरा आवास योजना' के संचालन के लिए जिम्मेदार था? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 3 दिसंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) ग्रामीण विकास मंत्रालय
Solution:ग्रामीण विकास मंत्रालय 'इंदिरा आवास योजना' के संचालन के लिए जिम्मेदार मंत्रालय है। इसे भारत में सातवीं पंचवर्षीय योजना के दौरान प्रारंभ किया गया था।

12. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY) किस वर्ष में शुरू की गई थी? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 14 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) 2016 में
Solution:प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना भारत सरकार की एक योजना है, जिसमें भ्रष्ट लोगों के बैंकों में जमा कराए जाने वाले काले धन को सरकार गरीबों के विकास में लगाएगी। इसकी शुरुआत वर्ष 2016 में हुई। मार्च, 2020 में कोविड-19 के खिलाफ योजना का विस्तार करते हुए 1.70 लाख करोड़ रुपये का एक व्यापक राहत पैकेज की घोषणा की गई। वर्तमान में यह योजना दिसंबर, 2028 तक के लिए विस्तारित कर दी गई है।

13. प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) भारत सरकार द्वारा किस वर्ष शुरू की गई थी? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 14 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) 2015 में
Solution:प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) मिशन 25 जून, 2015 को शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य वर्ष 2022 तक शहरी क्षेत्रों में सभी के लिए आवास उपलब्ध कराना है। वर्तमान में इस योजना का विस्तार करते हुए दिसंबर, 2024 तक के लिए कर दिया गया है।

14. निम्नलिखित में से किस मंत्रालय ने 'वेंचर पूंजी सहायता योजना' शुरू की है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 15 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
Solution:'कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय' ने वेंचर पूंजी सहायता योजना शुरू की है।

15. सामुदायिक विकास कार्यक्रम भारत में ....... पंचवर्षीय योजना के तहत था। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 22 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) पहली
Solution:सामुदायिक विकास कार्यक्रम ग्रामीण लोगों के समग्र विकास के उद्देश्य से शुरू किया गया एक बहु-परियोजना कार्यक्रम था। इसे 2 अक्टूबर, 1952 को शुरू किया गया था। इसे भारत में पहली पंचवर्षीय योजना के दौरान लागू किया गया था।

16. निम्नलिखित में से किस योजना का उद्देश्य देश के नागरिकों को उचित मूल्य पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराना है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 22 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना
Solution:नवंबर, 2008 में सभी को सस्ती कीमतों पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत फार्मास्यूटिकल्स विभाग ने 'जन औषधि योजना' शुरू की। ब्रांडेड दवाओं के बराबर प्रभावकारिता और गुणवत्ता वाली सस्ती जेनेरिक दवाओं की आपूर्ति को पुनर्जीवित करने के लिए, इस योजना को वर्ष 2015 में 'प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना' के रूप में पुनर्जीवित किया गया।

17. 'राष्ट्रीय आयुष मिशन' को 31 मार्च, 2026 तक बढ़ा दिया गया है। योजना कब शुरू की गई थी? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 22 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) 2014
Solution:राष्ट्रीय आयुष मिशन को सितंबर, 2014 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत आयुष विभाग द्वारा 12वीं योजना के दौरान राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के माध्यम से कार्यान्वयन के लिए शुरू किया गया। सरकार ने राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) को केंद्र प्रायोजित योजना के रूप में 31 मार्च, 2026 तक जारी रखने का निर्णय लिया है।

18. उस योजना का नाम क्या है, जिसे वर्ष 2018 में पोषण अभियान के रूप में नया नाम दिया गया है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 21 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) राष्ट्रीय पोषण मिशन
Solution:8 मार्च, 2018 को सरकार द्वारा पोषण अभियान (राष्ट्रीय पोषण मिशन) शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य स्टंटिंग, अल्पपोषण, एनीमिया तथा जन्म के समय वजन में कमी को क्रमशः 20%, 2%, 3% और 2% प्रतिवर्ष कम करना है।

19. शिक्षा के क्षेत्र में एक योजना 'समग्र शिक्षा', ....... से संबंधित पहले की योजनाओं को समाहित करती है। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 20 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) केवल सर्वशिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और शिक्षक शिक्षा
Solution:समग्र शिक्षा प्री-स्कूल से लेकर 12वीं कक्षा तक के स्कूली शिक्षा क्षेत्र के लिए एक व्यापक कार्यक्रम है। इसमें सर्वशिक्षा अभियान (एस.एस.ए.), राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (आर.एम. एस.ए.) और शिक्षक शिक्षा (टी.ई.) तीन योजनाओं को शामिल किया गया है। इसे वर्ष 2018 में प्रारंभ किया गया था।

20. भारत में नियोजित आर्थिक विकास की शुरुआत से पहले, 1945 में निम्नलिखित में से कौन-सी योजना शुरू की गई थी? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 20 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) जन योजना
Solution:भारत में नियोजित आर्थिक विकास की शुरुआत से पहले, वर्ष 1945 में जन योजना (The People's Plan) शुरू हुई थी। मानवेंद्र नाथ रॉय ने वर्ष 1945 में जन योजना का मसौदा तैयार किया था।