प्रश्न विविधा (भाग – 2)

Total Questions: 50

1. किस देश के राजनैतिक नेतृत्व को 'प्रिंसलिंग' नाम से जाना जाता है? [R.A.S/R.T.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) चीन
Solution:चीन के राजनैतिक नेतृत्व को 'प्रिंसलिंग' नाम से जाना जाता है।

2. तास कहां की समाचार एजेंसी है? [M.P. P.C.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (c) रूस
Solution:तास (TASS) पूर्व सोवियत संघ (रूस) की समाचार एजेंसी है। सोवियत संघ के विघटन के पश्चात इसे वर्ष 1992 में 'इनफॉर्मेशन टेलीग्राफ एजेंसी ऑफ रूस' (ITAR-TASS) में समाहित कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में पुनः इसका नाम 'तास' कर दिया गया।

3. चीन की समाचार एजेंसी का क्या नाम है? [48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) न्यू चाइना न्यूज एजेंसी
Solution:शिन्हुआ समाचार एजेंसी (Xinhua News Agency) या न्यू चाइना न्यूज एजेंसी चीन की समाचार एजेंसी है।

4. डॉन' किस देश का समाचार-पत्र है? [M.P. P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (d) पाकिस्तान
Solution:'डॉन' (DAWN) पाकिस्तान का प्रमुख समाचार-पत्र है।

5. किस देश की सरकारी रिपोर्ट को येलो बुक कहा जाता है? [48th to 52 B.P.S.C. (Pre) 2008]

Correct Answer: (a) फ्रांस
Solution:फ्रांस सरकार की सरकारी रिपोर्ट या कूटनीतिक दस्तावेजों को येलो बुक कहा जाता है।

6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2010]

1. राष्ट्रमंडल का कोई चार्टर, संधि या संविधान नहीं है।

2. सभी राज्य क्षेत्र/देश जो किसी समय ब्रिटिश साम्राज्य के (क्षेत्राधिकार/शासन/अधिदेश) के अधीन थे स्वतः राष्ट्रमंडल के सदस्य बन गए।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

 

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:राष्ट्रमंडल का अभी तक अपना कोई चार्टर, संधि या संविधान नहीं है। हालांकि इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सभी राज्य क्षेत्र / देश जो किसी समय ब्रिटिश साम्राज्य के (क्षेत्राधिकार/शासन/अधिदेश) के अधीन थे स्वतः राष्ट्रमंडल के सदस्य नहीं बन गए बल्कि इसकी घोषणा उस देश को करनी होती है, जो उसमें सम्मिलित होना चाहता है। ब्रिटिश साम्राज्य के क्षेत्राधिकार / शासन/अधिदेश वाले कई देश (यथा-बर्मा, अदन, मिस्र, इराक, कुवैत, यूएई आदि) स्वतंत्र होने पर राष्ट्रमंडल के सदस्य नहीं बने। अतः पहला कथन सही तथा दूसरा गलत है।

7. "स्वेच्छा से किया गया यह समझौता, स्वेच्छा से समाप्त किया जा सकता है।" पं. नेहरू का उपरोक्त कथन निम्नलिखित में से किसे इंगित करता है? [U.P. P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (a) भारत का राष्ट्रमंडल से जुड़ाव
Solution:ब्रिटिश साम्राज्य से स्वतंत्र होने के पश्चात भी भारत ने ब्रिटिश राष्ट्रमंडल में बने रहने का निर्णय किया। किंतु अपनी संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए पं. नेहरू ने कहा था कि "यह स्वेच्छा से किया गया समझौता है और इसे स्वेच्छा से समाप्त किया जा सकता है।"

8. प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री, जिन्होंने अफगानिस्तान की यात्रा की, थे- [U.P. P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (a) जवाहरलाल नेहरू
Solution:सर्वप्रथम सितंबर, 1959 में पं. जवाहरलाल नेहरू ने अफगानिस्तान की यात्रा की थी। इसके पश्चात इंदिरा गांधी ने वर्ष 1976 में तथा मनमोहन सिंह ने अगस्त, 2005 तथा पुनः मई, 2011 में इस देश की यात्रा की। दिसंबर, 2015 एवं जून, 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान की यात्रा की थी।

9. भारतीय विदेश नीति, जो तटस्थता पर आधारित थी, को प्रारंभ किया था [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

Correct Answer: (a) जवाहरलाल नेहरू ने
Solution:जवाहरलाल नेहरू ने अंतरिम प्रधानमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद जिस विदेश नीति की घोषणा की थी वह तटस्थता पर आधारित थी, अर्थात 'गुटों की राजनीति से दूर रहना और एक स्वतंत्र नीति का विकास करना।

10. निम्नलिखित में से कौन-सा एक 'पंचशील' का सिद्धांत नहीं है? [I.A.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (a) गुटनिरपेक्षता
Solution:पंचशील का अर्थ है व्यवहार या आचरण के पांच नियमा पंचशील के पांच सिद्धांत निम्न हैं-

(1) एक-दूसरे के भू-क्षेत्रीय अखंडता तथा प्रभुसत्ता का पारस्परिक सम्मान, (2) अनाक्रमण, (3) एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करना, (4) परस्पर लाभ तथा समानता, एवं (5) शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व । गुटनिरपेक्षता स्वयं में पंचशील का सिद्धांत नहीं है, बल्कि गुटनिरपेक्षता की नीति पंचशील के सिद्धांतों पर आधारित है।