1. भारत के किसी राज्य में सर्वप्रथम लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई साम्यवादी दल की सरकार।
2. भारत का उस समय का सबसे बड़ा बैंक 'इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया' जिसका नाम बदलकर 'भारतीय स्टेट बैंक रखा गया।
3. एयर इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया और यह राष्ट्रीय वाहक बन गया।
4. गोवा स्वतंत्र भारत का अंग बन गया।
निम्नलिखित में से कौन-सा उपर्युक्त घटनाओं का सही कालानुक्रम है?
Correct Answer: (b) 3-2-1-4
Solution:वर्ष 1953 में एयर इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया और यह राष्ट्रीय वाहक (कैरियर) बन गया। जुलाई, 1955 में 'इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया' का नाम बदलकर 'भारतीय स्टेट बैंक' रखा गया। अप्रैल, 1957 में सर्वप्रथम केरल में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई साम्यवादी दल की सरकार बनी तथा केरल के मुख्यमंत्री के रूप में ई.एम.एस. नंबूदरीपाद ने स्वतंत्र भारत में पहली गैर-कांग्रेसी सरकार का गठन किया। वर्ष 1961 में पुलिस कार्रवाई के जरिए गोवा को भारत में शामिल किया गया। 12वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1962 के द्वारा (20) दिसंबर, 1961 से प्रभावी) गोवा को संघशासित क्षेत्र के रूप में स्थापित किया गया तथा वर्ष 1987 में गोवा एक पूर्ण राज्य बना दिया गया।