प्रश्न विविधा (भाग – 2)

Total Questions: 50

41. खाद्य और पोषण मंडल भारत सरकार के कौन-से मंत्रालय के अधीन कार्यरत है? [I.A.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (c) मानव संसाधन विकास मंत्रालय
Solution:खाद्य और पोषण मंडल (Food and Nutrition Board: FNB) जिसकी स्थापना वर्ष 1964 में की गई थी, प्रारंभ में खाद्य एवं कृषि मंत्रालय के अधीन था। वर्ष 1993 में यह महिला एवं बाल विकास विभाग (2006 से मंत्रालय) के अधीन कर दिया गया, जो कि तब मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन था। वर्तमान में यह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधीन है।

42. भारतीय प्रेस काउंसिल एक- [U.P. Lower (Spl.) (Pre) 2004]

Correct Answer: (b) अर्द्ध न्यायिक-वैधानिक संस्था है
Solution:भारतीय प्रेस काउंसिल एक स्वायत्त, अर्द्ध न्यायिक वैधानिक संस्था है, जिसकी सर्वप्रथम स्थापना वर्ष 1966 में संसद के 1965 के अधिनियम के तहत की गई थी। राष्ट्रीय आपात के दौरान इस अधिनियम को निरसित कर 1 जनवरी, 1976 को इसे भंग कर दिया गया था। पुनः प्रेस काउंसिल अधिनियम, 1978 के तहत इसे पुनरुज्जीवित किया गया।

43. प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया का अध्यक्ष कौन है? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) मार्कंडेय काटजू
Solution:प्रश्नकाल में सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश, न्यायमूर्ति मार्कंडेय काटजू को 5 अक्टूबर, 2011 को तीन वर्ष के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वर्तमान में उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश, न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई 17 जून, 2022 से इसकी अध्यक्ष (Chairperson) हैं।

44. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत के क्षेत्रवाद के उदय का कारण है? [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

Correct Answer: (d) उपरोक्त सभी
Solution:विविध क्षेत्रों का भिन्न एवं असंतुलित विकास, कतिपय क्षेत्रों में सांस्कृतिक पहचान खोने का भय तथा कुछ क्षेत्रों का अन्य क्षेत्रों पर राजनीतिक वर्चस्व, ये सभी भारत में क्षेत्रवाद के उदय के कारण हैं।

45. राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी की स्थापना की गई- [U.P. P.C.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (a) 1982 में
Solution:'राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी' की स्थापना जुलाई, 1982 में की गई थी। इसका उद्देश्य जल संसाधनों के अनुकूलतम उपयोग के लिए जल स्थानांतरण संपर्कों का विकास करना है।

46. निम्नलिखित का सही कालानुक्रम क्या है? [U.P. P.C.S. (Mains) 2002]

1. शिमला समझौता

2. भारत-सोवियत संधि

3. फरक्का समझौता

4. ताशकंद समझौता

नीचे लिखे कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर दीजिए :

 

Correct Answer: (a) 4, 2, 1, 3
Solution:शिमला समझौता भारत और पाकिस्तान के मध्य 2 जुलाई, 1972 को, शांति, मित्रता एवं सहयोग की भारत-सोवियत संधि 9 अगस्त, 1971 को, फरक्का समझौता भारत और बांग्लादेश के मध्य अंतरिम रूप से वर्ष 1975 में तथा अंतिम रूप से 12 दिसंबर, 1996 को और ताशकंद समझौता भारत और पाकिस्तान के मध्य 10 जनवरी, 1966 को हस्ताक्षरित हुआ था। इस प्रकार कालक्रमानुसार विकल्प (a) सही होगा।

47. किस भारत-पाकिस्तान संघर्ष के परिणामस्वरूप बांग्लादेश स्थापित हुआ? [M.P. P.C.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (a) दिसंबर, 1971
Solution:दिसंबर, 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष के फलस्वरूप बांग्लादेश का जन्म हुआ था। 16 दिसंबर, 1971 को पाकिस्तानी सेना ने बिना शर्त आत्मसमर्पण कर दिया और पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र राष्ट्र बांग्लादेश के रूप में स्थापित हुआ। शेख मुजीबुर्रहमान इसके पहले प्रधानमंत्री बने।

48. आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2004]

Correct Answer: (b) हाफिज मोहम्मद सईद
Solution:लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) दक्षिण एशिया में सक्रिय एक आतंकवादी संगठन है। पाकिस्तान आधारित इस आतंकी संगठन की स्थापना हाफिज मुहम्मद सईद और जफर इकबाल (Hafiz Muham- mad Saeed and Zafar Iqbal) ने की थी।

49. निम्न किन देशों ने लिट्टे (LTTE) को प्रतिबंधित किया है? [U.P. P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (b) भारत, श्रीलंका, संयुक्त राज्य अमेरिका
Solution:प्रश्नकाल के दौरान भारत, श्रीलंका एवं संयुक्त राज्य अमेरिका सहित विश्व के कई देशों ने लिट्टे (LTTE) को प्रतिबंधित किया था। वर्तमान में भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, श्रीलंका, कनाडा, मलेशिया एवं यूरोपीय संघ के 27 देशों सहित कुल 33 देशों ने लिट्टे को आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया है।

50. 'जिबूती' आचार संहिता संबंधित है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

Correct Answer: (b) समुद्री डकैतों के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय समूह
Solution:'जिबूती' आचार संहिता समुद्री डकैतों के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय समूह से संबंधित है। यह आचार संहिता पश्चिमी हिंद महासागर, लाल सागर तथा अदन की खाड़ी में जहाजों की समुद्री डकैती से सुरक्षा हेतु 29 जनवरी, 2009 को इस क्षेत्र के तटवर्ती देशों द्वारा अपनाई गई थी। इसके वर्तमान में 20 हस्ताक्षरकर्ता देश हैं: जिबूती, इथिओपिया, केन्या, मेडागास्कर, मालदीव, सेशेल्स, सोमालिया, तंजानिया, यमन, कोमोरोस, मिस्र, इरीट्रिया, जॉर्डन, मॉरीशस, मोजाम्बिक, ओमान, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, सूडान और संयुक्त अरब अमीरात। भारत अगस्त, 2020 में इस अंतरराष्ट्रीय समूह में पर्यवेक्षक (Observer) देश के रूप में शामिल हुआ।