Correct Answer: (a) 28 महीने
Solution:वर्ष 1935 के अधिनियम के तहत, वर्ष 1936-37 में संपन्न हुए चुनावों में गठित कांग्रेस मंत्रिमंडलों का कार्यकाल 28 माह था। जुलाई, 1937 के दौरान छह प्रांतों में इसने अपने मंत्रिमंडल गठित किए। ये प्रात थे-मद्रास, बंबई, मध्य प्रांत, उड़ीसा, बिहार और संयुक्त प्रांत। बाद में पश्चिमोत्तर प्रांत और असम में भी कांग्रेस ने सहयोगी दलों के साथ मिलकर मंत्रिमंडल बनाए। द्वितीय विश्व युद्ध में भारतीयों की स्वीकृति के बगैर ब्रिटेन द्वारा भारत को शामिल किए जाने के विरोध में 22 अक्टूबर, 1939 को सभी कांग्रेसी मंत्रिमंडलों ने त्यागपत्र दे दिया। कांग्रेसी मंत्रिमंडलों के त्यागपत्र देने की खुशी में जिन्ना द्वारा भारत के सभी मुसलमानों से 22 दिसंबर (दिन-शुक्रवार), 1939 के दिन मुक्ति दिवस (Day of Deliverance) मनाने का आह्वान किया गया था।