प्राचीन भारतीय इतिहास के स्त्रोत

Total Questions: 48

11. धातु के पत्रों या पत्थरों पर उकेरे गये लेखों को किस नाम से जाना जाता है?

Correct Answer: (a) अभिलेख/शिलालेख
Solution:पत्थरों की सतहों या धातु-पत्रों पर जो लेख उकेरे जाते हैं उन्हें, शिलालेख या अभिलेख कहते हैं। अतः विकल्प (a) सत्य है।

12. अभिलेख के अध्ययन को किस शब्द से परिभाषित किया गया है?

Correct Answer: (a) पुरालेखाशास्त्र
Solution:पुरालेखाशास्त्र (एपिग्राफी) के अंतर्गत अभिलेखों का अध्ययन किया जाता है और दूसरे पुराने दस्तावेजों की प्राचीन तिथियों के अध्ययन को पुरालिपिशास्त्र (पेलियोग्राफी) कहते हैं।

13. लेखन की सबसे प्राचीन प्रणाली किन मुद्राओं से प्राप्त होती है?

Correct Answer: (c) हड़प्पाई मुद्राओं से
Solution:लेखन की सबसे प्राचीन प्रणाली हड़प्पा की मुद्राओं (सील) में पाई जाती है, लेकिन उसे पढ़ने में अभी तक सफलता नहीं मिली है।

14. आरंभिक अभिलेखों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

कथन (1) आरंभिक अभिलेख प्राकृत भाषा में लिखे गए हैं।

कथन (2) चौथी सदी में प्राकृत भाषा का स्थान संस्कृत ने ले लिया था।

नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन करें।

Correct Answer: (c) (1) और (2) दोनों
Solution:आरंभिक अभिलेख प्राकृत भाषा में हैं और ये ई.पू. तीसरी सदी के हैं। अभिलेखों में संस्कृत भाषा, ईसा की दूसरी सदी से मिलने लगती है और चौथी- पांचवी सदी में इसका सर्वत्र व्यापक प्रयोग होने लगा, हालांकि तब भी प्राकृत का प्रयोग समाप्त नहीं हुआ था।

15. अशोक ने अफगानिस्तान के अपने सम्राज्य में शासनादेशों हेतु कौन-सी लिपियों का उपयोग किया?

Correct Answer: (c) ए और बी दोनों
Solution:अशोक के उत्कीर्ण लेखों की लेखन-प्रणाली मुख्यतः 4 लिपियों पर आधारित थी (1) आरमाइक (2) यूनानी (ग्रीक) (3) खरोष्ठी (4) ब्राह्मी। अफगानिस्तान के अपने सम्राज्य में उसने शासनादेशों के लिए आरमाइक और यूनानी लिपियों का उपयोग किया।

16. अशोक की लिपियों तथा उनसे संबंधित क्षेत्र । सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

सूची-I (लिपि)

सूची-II (क्षेत्र)

(A) आरमाइक

1. अफगानिस्तान

(B) खरोष्ठी

2. पाकिस्तान

(C) ब्राह्मी

3. कालसी से मैसूर

 

ABC
(a)132
(b)231
(c)123
(d)321
Correct Answer: (c)
Solution:

सही सुमेलन इस प्रकार है-

आरमाइक     -  अफगानिस्तान

खरोष्ठी           -  पाकिस्तान

बाह्मी          -   कालसी से मैसूर

17. निम्नलिखित में से किस मध्यकालीन शासक ने अशोक के अभिलेखों को दिल्ली मंगाया था?

Correct Answer: (b) फिरोजशाह तुगलक
Solution:चौदहवीं सदी में फिरोजशाह तुगलक को अशोक के दो शिलालेख मिले। एक मेरठ तथा दूसरा हरियाणा के टोपरा नामक स्थान से प्राप्त हुआ, जिन्हें दिल्ली मंगवाया गया तथा पंडितों से पढ़वाने का प्रयास किया लेकिन कोई इसे पढ़ नहीं सका।

18. अशोक के अभिलेखों को पढ़ने वाला प्रथम व्यक्ति कौन था?

Correct Answer: (b) जेम्स प्रिंसेप
Solution:अशोक के अभिलेखों को पढ़ने में सर्वप्रथम 1837 में जेम्स प्रिंसेप को सफलता मिली जो उस समय बंगाल में ईस्ट इंडिया कंपनी की सेवा में कार्यरत थे।

• अशोक के अभिलेखों को जेम्स प्रिंसेप द्वारा पढ़ने का काल नई एन.सी.ई.आर.टी में 1838 ई. वर्णित है।

19. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

कथन (1) ऐहोल शिलालेख में भोज ने अपने घराने की वंशावली और उपलब्धियों का विवरण दिया है।

कथन (2) ग्वालियर शिलालेख में चालुक्य वंश के राजा पुलकेशिन द्वितीय ने अपने पूर्वजों और उनकी उपलब्धियों का विवरण दिया है।

उपर्युक्त शिलालेखों के संदर्भ में सही कथन का चुनाव करें।

Correct Answer: (d) न तो (1) न ही (2)
Solution:चालुक्य वंश के राजा पुलकेशिन द्वितीय ने ऐहोल शिलालेख में अपने घराने की वंशावली और उपलब्धियों का विवरण दिया है। ध्यातव्य है कि भोज ने अपने ग्वालियर शिलालेख में अपने पूर्वजों और उनकी उलब्धियों का पूरा विवरण दिया हुआ है।

20. निम्नलिखित में से किस अभिलेख का संबंध खारवेल से है?

Correct Answer: (b) हाथीगुंफा अभिलेख
Solution:ईसा की पहली सदी में कलिंग के खारवेल ने हाथीगुंफा अभिलेख में अपने जीवन की बहुत सी घटनाओं का वर्षवार विवरण दिया है।