प्राचीन साहित्य एवं साहित्यकार

Total Questions: 8

1. पाणिर्वशी की अष्टाध्यायी ....... पर लिखी गई एक प्रसिद्ध कृति है। [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (I-पाली), CGL (T-I) 18 जुलाई, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) संस्कृत व्याकरण
Solution:संस्कृत भाषा के प्रसिद्ध और श्रेष्ठ व्याकरणाचार्य पाणिनि को माना जाता है। पाणिनि की प्रसिद्ध रचना 'अष्टाध्यायी' में कुल आठ अध्याय हैं। पाणिनि को संस्कृत का प्रथम व्याकरणाचार्य माना जाता है।

2. प्रसिद्ध कवि और नाटककार राजशेखर निम्नलिखित में से किस प्रतिहार राजा के दरबार में दरबारी कवि थे? [CGL (T-I) 27 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) महेंद्रपाल
Solution:प्रसिद्ध कवि और नाटककार राजशेखर, प्रतिहार राजा महेंद्रपाल प्रथम के दरबार में दरबारी कवि थे। महेंद्रपाल प्रथम गुर्जर- प्रतिहार वंश का एक शासक था, जो मिहिर भोज प्रथम और रानी चंद्र भट्टारिका देवी का पुत्र था।

3. 12वीं शताब्दी ई. में लिखी गई पुस्तक 'राजतरंगिणी' किस राज्य के इतिहास के बारे में है? [CHSL (T-I) 11 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) कश्मीर
Solution:12वीं शताब्दी ई. में लिखी गई पुस्तक 'राजतरंगिणी' कश्मीर राज्य के इतिहास से संबंधित है। कश्मीर के हिंदू राज्य का इतिहास हमें कल्हण की राजतरंगिणी से ज्ञात होता है। राजतरंगिणी में कुल आठ तरंग एवं 7826 श्लोक हैं। इस ग्रंथ की रचना कल्हण ने राजा जयसिंह (1128 - 1149 ई.) के शासनकाल में की थी।

4. 'संगम साहित्य' किस भारतीय भाषा में लिखा गया है? [कांस्टेबल GD 22 फरवरी, 2019 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) तमिल
Solution:संगम साहित्य तमिल भाषा में लिखा गया है। यह तमिल साहित्य का सबसे प्राचीन उपलब्ध अंश है।

5. पूर्वमीमांसा स्कूल ऑफ फिलॉसफी की स्थापना प्राचीन भारत में ....... द्वारा की गई थी। [Phase-XI 28 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) जैमिनी
Solution:पूर्वमीमांसा स्कूल ऑफ फिलॉसफी की स्थापना जैमिनी द्वारा की गई। जिसमें कहा गया है कि वेदों में सभी लिखित बातें पूर्णतः सत्य हैं।

6. मौर्यकालीन पुस्तक अर्थशास्त्र की रचना किसने की थी? [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) विष्णु गुप्त
Solution:कौटिल्य, चंद्रगुप्त मौर्य के प्रधानमंत्री थे। चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन निर्माण में कौटिल्य का महत्वपूर्ण योगदान था। वह इतिहास में 'विष्णुगुप्त' तथा 'चाणक्य' के नाम से विख्यात थे। जब चंद्रगुप्त मौर्य भारत का एकछत्र सम्राट बना तो कौटिल्य प्रधानमंत्री तथा प्रधान पुरोहित के पद पर आसीन हुए। इन्होंने राजनीतिक विषयों पर आधारित 'अर्थशास्त्र' नामक प्रसिद्ध ग्रंथ की रचना की थी।

7. 'मृच्छकटिका' नाटक निम्नलिखित में से किसने लिखा था ? [CGL (T-I) 14 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) शूद्रक
Solution:'मृच्छकटिकम्' नाटक शूद्रक द्वारा लिखित एक संस्कृत नाटक है। यह एक सच्चरित्र किंतु गरीब ब्राह्मण चारुदत्त और एक गणिका वसंतसेना की प्रेम कहानी है।

8. भारत के किस प्रसिद्ध व्यक्ति ने 'मालविकाग्निमित्रम्' लिखी और उन्हें 'भारत का शेक्सपीयर' भी कहा जाता है? [C.P.O.SI. 11 जून, 2016 (I-पाली), CHSL (T-I) 16 अक्टूबर, 2020 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) कालिदास
Solution:कालिदास संस्कृत भाषा के महान कवि और नाटककार थे। ये विक्रमादित्य के दरबार के नौरत्नों में से एक थे। इनकी मुख्य रचनाएं हैं- अभिज्ञानशाकुंतलम्, विक्रमोवर्शीयम्, मालविकाग्निमित्रम्, रघुवंशम्, कुमारसंभवम्, मेघदूतम् और ऋतुसंहारम् आदि। उन्हें 'भारत का शेक्सपीयर' कहा जाता है।