बांध, नदियां एवं सिंचाई के साधन (उत्तर प्रदेश)

Total Questions: 22

1. अर्जुन बांध नहर से उत्तर प्रदेश का लाभान्वित जिला है- [U.P.P.C.S. (Pre), 2007]

Correct Answer: (d) हमीरपुर
Solution:अर्जुन बांध (Arjun Dam) उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के चरखारी में अर्जुन नदी पर बनाया गया है। यह वर्ष 1957 में पूरी तरह बनकर तैयार हुआ। अर्जुन बांध की 42 किमी. मुख्य नहर तथा 217.3 किमी. वितरण प्रणाली से महोबा एवं हमीरपुर जिलों की लगभग 59,722 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जाती है।

2. उत्तर प्रदेश का पारीछा बांध किस नदी पर अवस्थित है? [U.P.P.C.S. (Mains) (Spl.), 2008]

Correct Answer: (a) बेतवा
Solution:उत्तर प्रदेश का पारीछा बांध (झांसी) बेतवा नदी (संस्कृत में बेतवा नदी को वेत्रवती कहा जाता है) पर स्थित है। बेतवा नदी मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के कुमरा गांव से निकलती है।

3. रानी लक्ष्मीबाई बांध अवस्थित है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2009, 2012]

Correct Answer: (a) बेतवा नदी पर
Solution:रानी लक्ष्मीबाई सागर बांध बेतवा नदी पर स्थित है। बेतवा नदी पर ललितपुर जिले में निर्मित राजघाट बांध के जलाशय को 'रानी लक्ष्मीबाई सागर' के नाम से जाना जाता है। झांसी जिले में बेतवा नदी पर माताटीला बांध से गुरसराय और मंदर नामक दो नहरें निकाली गई हैं, जो हमीरपुर और जालौन जिलों की लगभग 2.64 लाख एकड़ भूमि सींचती है। केन नदी पर केन नहर उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश की संयुक्त परियोजना है। बेलन-टोंस नहर योजना के अंतर्गत बेलन नदी पर रीवा जिले (मध्य प्रदेश) में बरोधा बांध और बेलन की सहायक मरुहर नदी पर एक जलाशय बनाया गया है।

4. उत्तर प्रदेश में पहला तैरता सौर ऊर्जा संयंत्र निम्नलिखित में से किस बांध पर बना है? [U.P. B.E.O. (Pre), 2019]

Correct Answer: (d) रिहंद बांध
Solution:उत्तर प्रदेश का पहला तैरता सौर ऊर्जा संयंत्र 750 करोड़ रुपये की लागत से रिहंद बांध पर बनाया जा रहा था जो निर्माणाधीन था। यह स्थल सोनभद्र जनपद में स्थित है। इसकी क्षमता 150 मेगावॉट होगी। उत्तर प्रदेश का पहला तैरता सोलर संयंत्र औरैया के दिबियापुर में है जिससे उत्पादन शुरू हो चुका है।

5. निम्नलिखित में से कौन-सा एक बांध उत्तर प्रदेश में नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre), 2022]

Correct Answer: (c) बदुआ
Solution:सही सुमेलन निम्नवत है-

बांध का नाम

स्थित (जिला)

अडवा

मिर्जापुर (उ.प्र.)

अहरौरामिर्जापुर (उ.प्र.)
बदुआबांका (बिहार)
बघेलखंडबलरामपुर (उ.प्र.)

6. निम्नलिखित में कौन-सी परियोजना उत्तर प्रदेश में पेयजल परियोजना है? [U.P.P.C.S. (Mains), 2002]

Correct Answer: (c) गोकुल बैराज परियोजना
Solution:गोकुल बैराज परियोजना उ.प्र. की पेयजल परियोजना है। इस परियोजना का उद्देश्य आगरा एवं मथुरा में पर्याप्त जल उपलब्ध कराना है। यह परियोजना गोकुल के निकट यमुना नदी पर बैराज बनाकर पूरी की जा रही है, जबकि पथरई बांध परियोजना झांसी जिले के मऊरानीपुर तहसील के बंगरा ब्लॉक में पथरई नदी पर निर्मित है और शारदा सहायक नहर परियोजना के तहत घाघरा नदी पर 28 किमी. एवं शारदा नदी पर 260 किमी. लंबी नहर का निर्माण कराकर सिंचाई परियोजना तैयार की गई है।

7. उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक लंबी नहर है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2006]

Correct Answer: (c) शारदा नहर
Solution:शारदा नहर उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नहर प्रणाली है। यह बनबासा (उत्तर प्रदेश-नेपाल सीमा पर पीलीभीत में) नामक स्थान पर शारदा (काली या महाकाली) नदी से निकाली गई है। निचली गंगा नहर 1878 ई. में निर्मित की गई थी। यह नहर नरौरा (बुलंदशहर) नामक स्थान पर गंगा से निकाली गई है। केन नहर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की संयुक्त परियोजना है। यह नहर पन्ना (मध्य प्रदेश) के निकट से निकाली गई है। घाघरा नहर का उद्गम मिर्जापुर में होता है। इससे लाभान्वित जिले सोनभद्र तथा मिर्जापुर हैं। एक और घाघरा नहर (जिसे सरयू नहर भी कहते हैं) बहराइच जिले में घाघरा नदी से जल प्राप्त करती है। इसके द्वारा बहराइच, गोंडा, बस्ती जिलों में सिंचाई की जाती है।

8. निचली गंगा नहर का उद्गम स्थल गंगा पर है- [U.P.P.C.S. (Mains) (Spl.), 2004]

Correct Answer: (d) नरौरा में
Solution:शारदा नहर उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नहर प्रणाली है। यह बनबासा (उत्तर प्रदेश-नेपाल सीमा पर पीलीभीत में) नामक स्थान पर शारदा (काली या महाकाली) नदी से निकाली गई है। निचली गंगा नहर 1878 ई. में निर्मित की गई थी। यह नहर नरौरा (बुलंदशहर) नामक स्थान पर गंगा से निकाली गई है। केन नहर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की संयुक्त परियोजना है। यह नहर पन्ना (मध्य प्रदेश) के निकट से निकाली गई है। घाघरा नहर का उद्गम मिर्जापुर में होता है। इससे लाभान्वित जिले सोनभद्र तथा मिर्जापुर हैं। एक और घाघरा नहर (जिसे सरयू नहर भी कहते हैं) बहराइच जिले में घाघरा नदी से जल प्राप्त करती है। इसके द्वारा बहराइच, गोंडा, बस्ती जिलों में सिंचाई की जाती है।

9. निम्नलिखित में से कौन-से जनपद मध्य गंगा नहर से लाभान्वित हुए है? [U.P.P.C.S. (Mains), 2005]

1. आगरा

2. मथुरा

3. अलीगढ़

4. हाथरस

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

कूट :

Correct Answer: (d) केवल 2, 3 तथा 4
Solution:वर्षा ऋतु में गंगा नदी में पर्याप्त जल उपलब्धता को देखते हुए मध्य गंगा नहर परियोजना का निर्माण किया गया। इस परियोजना के तहत बिजनौर जनपद के समीप गंगा नदी पर बैराज का निर्माण कर 115.45 किमी. लंबी मुख्य नहर को ऊपरी गंगा नहर से मिलाया गया है। इस परियोजना से गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस एवं फिरोजाबाद आदि जनपद लाभान्वित होते हैं।

10. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains), 2010]

नगर/कस्वा

नदी

(a) बिठूर

गंगा

(b) गोरखपुरराप्ती
(c) जौनपुरसई
(d) कौशाम्बीयमुना
Correct Answer: (c)
Solution:जौनपुर नगर से प्रवाहित होने वाली मुख्य नदी गोमती है, जबकि सई नदी प्रतापगढ़ से होकर जौनपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवाहित होते हुए गोमती से मिल जाती है। अन्य प्रश्नगत युग्म सुमेलित हैं।