भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (UPPCS)

Total Questions: 50

11. निम्नलिखित में से कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अध्यक्ष था? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2014]

Correct Answer: (c) डब्ल्यू.सी. बनर्जी
Solution:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 1885 ई. में ए.ओ. ह्यूम द्वारा की गई थी, जो एक अवकाश प्राप्त अंग्रेज अधिकारी थे। इसका पहला अधिवेशन 28-30 दिसंबर, 1885 को बंबई स्थित गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में आयोजित किया गया। इसमें कुल 72 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अधिवेशन की अध्यक्षता व्योमेश चंद्र बनर्जी (डब्ल्यू.सी. बनर्जी) ने की थी तथा इसके प्रथम महासचिव स्वयं ए.ओ. ह्यूम थे।

12. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) की स्थापना के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है / हैं? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2023]

1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) का गठन 1885 में हुआ था।

2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के पहले अध्यक्ष व्योमेश चंद्र बनर्जी थे।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए :

कूट :

Correct Answer: (c) 1 और 2 दोनों
Solution:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 1885 ई. में ए.ओ. ह्यूम द्वारा की गई थी, जो एक अवकाश प्राप्त अंग्रेज अधिकारी थे। इसका पहला अधिवेशन 28-30 दिसंबर, 1885 को बंबई स्थित गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में आयोजित किया गया। इसमें कुल 72 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अधिवेशन की अध्यक्षता व्योमेश चंद्र बनर्जी (डब्ल्यू.सी. बनर्जी) ने की थी तथा इसके प्रथम महासचिव स्वयं ए.ओ. ह्यूम थे।

13. 1885 ई. में डब्ल्यू.सी. बनर्जी द्वारा इंगित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निम्न उद्देश्यों में से कौन-सा नहीं था? [66th B.P.S.C. (Pre) (Re-Exam) 2020]

Correct Answer: (c) शिक्षित वर्ग की पूर्ण सम्मति से महत्वपूर्ण और आवश्यक सामाजिक विषयों पर विचार प्रकट करना
Solution:1885 ई. में व्योमेश चंद्र बनर्जी द्वारा इंगित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अधिवेशन में निम्नलिखित उद्देश्य बताए गए थे-

(1) देश के हितों की रक्षा करने वाले भारतीयों के बीच संपर्क और मित्रता बढ़ाना;

(2) देशवासियों के बीच जाति, संप्रदाय तथा प्रांतीय पक्षपातों की भावना को दूर करके उनमें राष्ट्रीय एकता की भावना को विकसित करना;

(3) भारत के सभी वर्गों एवं समुदायों को एकत्रित करके उनमें एक राष्ट्र की भावना उत्पन्न करना;

(4) जनता की मांगों का सूत्रीकरण और उसका प्रस्तुतीकरण करना; ज्ञातव्य है कि सामाजिक मुद्दों को प्रारंभ में कांग्रेस के मंच से नहीं उठाए जाने का प्रावधान या व्यवस्था थी।

14. राष्ट्रीय आंदोलन के प्रथम चरण में कांग्रेस की निम्न में से कौन-सी मांग नहीं थी? [M.P. P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (d) कार्यपालिका एवं न्यायपालिका का एकीकरण
Solution:राष्ट्रीय आंदोलन के प्रथम चरण (1885-1905 ई.) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने लेजिस्लेटिव कौंसिलों (विधान परिषदों) के सदस्यों की संख्या में वृद्धि/विस्तार तथा इनमें भारतीयों की भागीदारी बढ़ाना, कौंसिलों में जनप्रतिनिधियों की संख्या में वृद्धि, कार्यपालिका का न्यायपालिका से पृथक्करण' विधान परिषदों को ज्यादा अधिकार प्रदान करना (मुख्यतः आर्थिक विषयों पर) आदि की मांग की थी। जबकि कार्यपालिका एवं न्यायपालिका के एकीकरण की मांग इसमें नहीं की गई थी।

15. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 1885 में महासचिव कौन था? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl) (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) ए.ओ ह्यूम
Solution:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1885 ई. में महासचिव (सचिव) ए.ओ ह्यूम थे। इन्होंने ही कांग्रेस का गठन किया। डब्ल्यू.सी. बनर्जी 1885 ई. में कांग्रेस के प्रथम अधिवेशन के अध्यक्ष थे।

16. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के समय भारत का वायसराय कौन था ? [U.P.P.C.S (Mains) 2011 U.P. P.C.S. (Mains) 2006 U.P. P.C.S. (Mains) 2012]

Correct Answer: (d) लॉर्ड डफरिन
Solution:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना (1885) के समय भारत का वायसराय लॉर्ड डफरिन (कार्यकाल 1884-1888 ई.) था। उसने कांग्रेस का यह कहकर मजाक उड़ाया था कि यह 'सूक्ष्मदर्शी अल्पसंख्यकों की संस्था' है। ध्यातव्य है कि लॉर्ड डफरिन के कार्यकाल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना को एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है।

17. निम्न गवर्नर जनरलों में से किसने कांग्रेस को 'अत्यधिक अल्पसंख्यक' लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाली कहकर उपहास किया था? [U.P.P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (a) लॉर्ड डफरिन
Solution:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना (1885) के समय भारत का वायसराय लॉर्ड डफरिन (कार्यकाल 1884-1888 ई.) था। उसने कांग्रेस का यह कहकर मजाक उड़ाया था कि यह 'सूक्ष्मदर्शी अल्पसंख्यकों की संस्था' है। ध्यातव्य है कि लॉर्ड डफरिन के कार्यकाल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना को एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है।

18. 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के समय गवर्नर जनरल कौन था? [U.P. P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (c) लॉर्ड डफरिन
Solution:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना (1885) के समय भारत का वायसराय लॉर्ड डफरिन (कार्यकाल 1884-1888 ई.) था। उसने कांग्रेस का यह कहकर मजाक उड़ाया था कि यह 'सूक्ष्मदर्शी अल्पसंख्यकों की संस्था' है। ध्यातव्य है कि लॉर्ड डफरिन के कार्यकाल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना को एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है।

19. लॉर्ड डफरिन के वायसराय काल की एक महत्वपूर्ण घटना थी- [M.P. P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (c) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना
Solution:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना (1885) के समय भारत का वायसराय लॉर्ड डफरिन (कार्यकाल 1884-1888 ई.) था। उसने कांग्रेस का यह कहकर मजाक उड़ाया था कि यह 'सूक्ष्मदर्शी अल्पसंख्यकों की संस्था' है। ध्यातव्य है कि लॉर्ड डफरिन के कार्यकाल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना को एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है।

20. किसने कांग्रेस को सूक्ष्मदर्शीय अल्पसंख्यक जनता का प्रतिनिधि बताते हुए उसका मज़ाक उड़ाया था? [U.P. P.C.S. (Mains) 2012]

Correct Answer: (b) लॉर्ड डफरिन ने