भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (UPPCS)

Total Questions: 50

21. निम्नलिखित में से कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना अधिवेशन में उपस्थित नहीं था? [U.P P.C.S (Pre) 1997]

Correct Answer: (d) सुरेंद्रनाथ बनर्जी
Solution:1876 ई. में बंगाल के युवा राष्ट्रवादियों ने सुरेंद्रनाथ बनर्जी और आनंद मोहन बोस के नेतृत्व में इंडियन एसोसिएशन का गठन किया। दिसंबर, 1883 में इंडियन एसोसिएशन ने 'अखिल भारतीय राष्ट्रीय सम्मेलन' (इंडियन नेशनल कॉन्फ्रेंस) का आयोजन किया। दूसरा सम्मेलन दिसंबर, 1885 में कलकत्ता में हुआ जिसकी अध्यक्षता सुरेंद्रनाथ बनर्जी ने की। यही कारण था कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय सम्मेलन से जुड़े सुरेंद्रनाथ बनर्जी 1885 ई. में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना सत्र में शामिल नहीं हुए थे।

22. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दूसरे अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की? [45th B.P.S.C. (Pre) 2001]

Correct Answer: (c) दादाभाई नौरोजी
Solution:कांग्रेस का दूसरा अधिवेशन 1886 ई. में कलकत्ता में हुआ। इसकी अध्यक्षता दादाभाई नौरोजी ने की।

23. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वितीय सम्मेलन में कितने मुस्लिम प्रतिनिधियों ने भाग लिया था? [66th B.P.S.C. (Pre) (Re-Exam) 2020]

Correct Answer: (b) 33
Solution:कांग्रेस का द्वितीय सम्मेलन 27-30 दिसंबर, 1886 को दादाभाई नौरोजी की अध्यक्षता में कलकत्ता में संपन्न हुआ था। कांग्रेस के दूसरे अधिवेशन में कुल 436 पंजीकृत प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। कांग्रेस के प्रथम सम्मेलन में जहां मुस्लिम प्रतिनिधियों की संख्या 2 थी, वहीं चे दूसरे सम्मेलन में 33, तीसरे सम्मेलन (1887 ई.) में 81 तथा चौथे सम्मेलन (1888 ई.) में 221 पहुंच गई थी।

24. कांग्रेस के लिए समर्थन प्राप्त करने के लिए 1889 ई. में एक समिति स्थापित की गई। निम्न में से उस समिति का सभापति था- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (a) सर डब्ल्यू. वेडरबर्न
Solution:कांग्रेस के लिए समर्थन प्राप्त करने के उद्देश्य से जुलाई, 1889 ई. में लंदन में सर डब्ल्यू. वेडरबर्न की अध्यक्षता में 'ब्रिटिश कमेटी ऑ फ इंडियन नेशनल कांग्रेस' की स्थापना की गई तथा इस कमेटी के सचिव विलियम डिग्बी बनाए गए। यह 'इंडियन नेशनल कांग्रेस' की एक समिति थी। इस समिति ने भारतीय मामलों से अंग्रेजों को अवगत कराने के उद्देश्य से 'इंडिया' नामक जर्नल निकाला।

25. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सर्वप्रथम मुस्लिम अध्यक्ष थे- [U.P P.C.S (Pre) 1995 U.P P.C.S (Pre) 2005 Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007]

Correct Answer: (d) बदरुद्दीन तैयबजी
Solution:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सर्वप्रथम मुस्लिम अध्यक्ष होने का गौरव बदरुद्दीन तैयबजी को है, ये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 27-30 दिसंबर, 1887 को मद्रास में संपन्न हुए तीसरे अधिवेशन के अध्यक्ष पद के लिए चुने गए।

26. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला मुस्लिम अध्यक्ष कौन था? [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2004 U.P. P.C.S. (Mains) 2003]

Correct Answer: (d) बदरुद्दीन तैयबजी
Solution:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सर्वप्रथम मुस्लिम अध्यक्ष होने का गौरव बदरुद्दीन तैयबजी को है, ये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 27-30 दिसंबर, 1887 को मद्रास में संपन्न हुए तीसरे अधिवेशन के अध्यक्ष पद के लिए चुने गए।

27. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वितीय मुस्लिम अध्यक्ष कौन थे? [66th B.P.S.C. (Pre) (Re-Exam) 2020]

Correct Answer: (c) रहीमतुल्ला मोहम्मद सयानी
Solution:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वितीय मुस्लिम अध्यक्ष रहीमतुल्ला मोहम्मद सयानी थे। ध्यातव्य है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 12वां अधिवेशन 28 से 31 दिसंबर, 1896 तक कलकत्ता में रहीमतुल्ला सयानी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ था।

28. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2015]

1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष सरोजिनी नायडू थीं।

2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष बदरुद्दीन तैयबजी थे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:वर्ष 1917 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष एनी बेसेंट थीं, जबकि वर्ष 1925 में कानपुर में हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 40वें वार्षिक अधिवेशन में सरोजिनी नायडू कांग्रेस की प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष बनीं। अतः कथन 1 असत्य है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सर्वप्रथम मुस्लिम अध्यक्ष होने का गौरव बदरुद्दीन तैयबजी को है, ये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 27-30 दिसंबर, 1887 को मद्रास में संपन्न हुए तीसरे अधिवेशन के अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। अतः कथन 2 सत्य है।

29. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम निर्वाचित यूरोपीय अध्यक्ष था- [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2013]

Correct Answer: (b) जॉर्ज यूले
Solution:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम निर्वाचित यूरोपीय अध्यक्ष जॉर्ज यूले था। इसने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चतुर्थ अधिवेशन (1888 ई.) की अध्यक्षता की थी।

30. निम्नलिखित में से कौन एक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से कभी संबद्ध नहीं रहे? [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2003]

Correct Answer: (d) सर सैयद अहमद
Solution:सर सैयद अहमद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से कभी संबद्ध नहीं रहे। 1857 के विद्रोह के समय वह कंपनी की न्यायिक सेवा में थे। वह कंपनी के प्रति पूर्णतः राजभक्त रहे। डब्ल्यू. डब्ल्यू. हंटर ने अपनी पुस्तक 'द इंडियन मुसलमान्स' में सरकार को यह सलाह दी थी कि वह मुसलमानों से समझौता कर उन्हें कुछ रियायतें देकर अपनी ओर मिलाए। इसी सुझाव पर कार्य करते हुए ब्रिटिश सरकार ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विरुद्ध सर सैयद अहमद को तैयार किया। कभी हिंदू-मुस्लिम एकता के हिमायती रहे सर सैयद अहमद कांग्रेस के प्रबलतम शत्रु बन गए। अंग्रेजों के प्रति निष्ठा व्यक्त करने के लिए उन्होंने 'राजभक्त मुसलमान' पत्रिका का प्रकाशन आरंभ किया तथा बनारस के राजा शिवप्रसाद सिंह के सहयोग से 'संयुक्त भारतीय राजभक्त सभा (The United Indian Patriotic Association)' की स्थापना की। उन्होंने अपने विचारों का प्रचार 'तहजीब-उल-अखलाक' पत्रिका द्वारा किया। 1875 ई. में अलीगढ़ में उन्होंने एक मोहम्मडन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की, जहां पाश्चात्य विषय तथा विज्ञान और मुस्लिम धर्मशास्त्र दोनों ही पढ़ाए जाते थे।