Correct Answer: (a) कलकत्ता अधिवेशन, 1917
Solution:लाला लाजपत राय, जिन्हें लोग प्रायः 'शेरे पंजाब' (पंजाब का सिंह) कहते थे, वर्ष 1920 में कलकत्ता के विशेष अधिवेशन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने, वे अनहैपी इंडिया (Unhappy India) के लेखक थे। श्रीमती एनी बेसेंट आंग्ल-आयरलैंड से थीं, वे वर्ष 1907 से 1933 तक थियोसोफिकल सोसाइटी की प्रधान रहीं, वर्ष 1916 में होमरूल लीग का गठन किया तथा वर्ष 1917 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष बनीं। मोतीलाल नेहरू वर्ष 1919 और वर्ष 1928 में कांग्रेस के अध्यक्ष रहे तथा जनवरी, 1923 में उन्होंने 'स्वराज पार्टी' का गठन किया। तिलक महाराष्ट्र के चितपावन ब्राह्मण थे, उन्होंने 'केसरी' तथा 'मराठा' का संपादन किया, और 'स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है' का प्रसिद्ध नारा दिया; किंतु वे कांग्रेस के अध्यक्ष कभी नहीं रहे।