भारत : जनसंख्या (भाग-4)

Total Questions: 50

31. 1991 की जनगणना के अनुसार, महिला साक्षरता दरों के विषय में निम्नलिखित राज्यों का अवरोही क्रम में सही अनुक्रम कौन-सा है ? [I.A.S. (Pre) 1997]

1. मिजोरम           2. केरल

3. गोवा               4. नगालैंड

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (b) 2, 1, 3, 4
Solution:उपर्युक्त राज्यों की महिला साक्षरता दर (प्रतिशत में) इस प्रकार है-
राज्य19912011
केरल86.192.1
मिजोरम78.689.3
गोवा67.184.7
नागालैंड54.7576.1

अतः स्पष्ट है कि प्रश्नकाल के संदर्भ में तथा वर्तमान में भी सही

अवरोही क्रम विकल्प (b) के अनुरूप 2, 1, 3, 4 है।

32. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य में महिला साक्षरता दर (प्रतिशत) सर्वाधिक थी? [M.P.P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (a) मिजोरम
Solution:
राज्यमहिला साक्षरता दर (जनगणना 2011)
मिजोरम89.3%
गोवा84.7%
हिमाचल प्रदेश75.9%
महाराष्ट्र75.9%

अतः जनगणना, 2011 के अनुसार, विकल्पगत राज्यों में महिला साक्षरता दर सर्वाधिक गोवा में है।

33. निम्न में से किस राज्य में महिला साक्षरता दर वर्ष 2001 में सर्वाधिक थी ? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2013]

Correct Answer: (c) मिजोरम
Solution:जनगणना, 2001 एवं 2011 दोनों के अनुसार विकल्प (c) ही सही है। जनगणना 2011 के अनुसार विकल्प में दिए गए राज्यों की महिला साक्षरता दर इस प्रकार है-
राज्य/केंद्रशासित प्रदेशमहिला साक्षरता दर (% में)
तमिलनाडु73.4
महाराष्ट्र75.9
मिजोरम89.3
चंडीगढ़81.2

34. 2001 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित राज्यों में से किसमें महिला साक्षरता दर न्यूनतम है ? [U.P. Lower Sub. (Spl) (Pre) 2002, 2003 R.A.S./R.T.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (a) बिहार
Solution:प्रश्नगत राज्यों की महिला साक्षरता दर (प्रतिशत में) निम्न है-
राज्य20012011
बिहार33.151.5
झारखंड38.955.4
उत्तर प्रदेश42.257.2
छत्तीसगढ़51.960.2

उपर्युक्त आंकड़ों से स्पष्ट है कि जनगणना, 2001 तथा 2011 दोनों के अनुसार, विकल्प (a) सही है। जनगणना 2011 के अनुसार, न्यूनतम महिला साक्षरता दर वाले पांच राज्य हैं- बिहार < राजस्थान < झारखंड < जम्मू और कश्मीर < उत्तर प्रदेश।

35. जनगणना 2011 के अनुसार, निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य में महिला साक्षरता न्यूनतम थी ? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2017]

Correct Answer: (b) राजस्थान
Solution:जनगणना 2011 के अनुसार, दिए गए राज्यों में न्यूनतम महिला साक्षरता दर राजस्थान में (52.1%) दर्ज की गई है।

36. 2011 जनगणना के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, निम्नलिखित राज्यों में से किसकी स्त्री साक्षरता दर सबसे कम है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2009]

Correct Answer: (a) राजस्थान की
Solution:जनगणना 2011 के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान राज्य की स्त्री साक्षरता दर 52.66 प्रतिशत थी, जो सबसे कम थी। परंतु जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, न्यूनतम स्त्री साक्षरता दर वाला राज्य बिहार (51.5%) है।

37. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार, बिहार महिला साक्षरता दर क्या है? [67th B.P.S.C. (Pre) (Re. Exam) 2022]

Correct Answer: (d) 51.50%
Solution:भारत की जनगणना 2011 के अनुसार, बिहार में महिला साक्षरता 51.50 प्रतिशत तथा पुरुष साक्षरता दर 71.20 प्रतिशत है।

38. निम्नलिखित संघशासित राज्यों में स्त्री साक्षरता 2011 की जनगणना के अनुसार उच्चतम है - [U.P. P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (d) लक्षद्वीप
Solution:जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, देश के सभी संघ- शासित प्रदेशों में कुल साक्षरता, पुरुष साक्षरता तथा स्त्री साक्षरता के संदर्भ में लक्षद्वीप का शीर्ष स्थान है। प्रश्नगत संघ-शासित प्रदेशों में स्त्री साक्षरता दर निम्नानुसार है- पुडुचेरी (80.7%), चंडीगढ़ (81.2%), दमन एवं दीव (79.5%) और लक्षद्वीप (87.9%)।

39. जनगणना 2011 के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, निम्नलिखित राज्यों में से किसमें सर्वाधिक साक्षरता दर है- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2009]

Correct Answer: (c) उत्तराखंड में
Solution:जनगणना 2011 के अनंतिम तथा अनंतिम आंकड़ों के अनुसार भी प्रश्नगत राज्यों में सर्वाधिक साक्षरता दर उत्तराखंड में ही है। जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, प्रश्नगत राज्यों की साक्षरता दर इस प्रकार है -

आंध्र प्रदेश           67.0%

मध्य प्रदेश          69.3%

उत्तराखंड           78.8%

उत्तर प्रदेश         67.7%

40. जनगणना 2011 के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, निम्नलिखित में से भारत के किस राज्य में न्यूनतम साक्षरता दर है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (b) बिहार
Solution:जनगणना 2011 के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, भारत का न्यूनतम साक्षरता दर वाला राज्य बिहार (63.82%) है, जबकि सर्वाधिक साक्षरता दर वाला राज्य केरल (93.9%) है। अंतिम आंकड़ों के आधार पर भी न्यूनतम और अधिकतम साक्षरता दर वाले राज्य क्रमशः बिहार (61.8) एवं केरल (94.0%) ही हैं।