भौतिक विभाजन (भाग-I)

Total Questions: 30

11. भारत में बाबा बूदन पहाड़ियों पर ....... की खेती शुरू की गई थी। [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) कॉफी
Solution:भारत में बाबा बूदन पहाड़ियों पर कॉफी की खेती शुरू की गई थी। कॉफी की कटाई का मौसम आमतौर पर नवंबर और फरवरी के बीच होता है। भारत में कॉफी पूर्वी तथा पश्चिमी घाट के संवेदनशील पर्यावरणीय क्षेत्र में छायादार वृक्षों के नीचे उपजाई जाती है। भारत में चाय की खेती असम क्षेत्र में शुरू की गई थी। भारत में इलायची की खेती पश्चिमी घाट में शुरू हुई थी। इस प्रकार सही उत्तर विकल्प (b) है

12. निम्नलिखित में से कौन-सा शिखर झारखंड का सबसे ऊंचा शिखर है? [CHSL (T-I) 10 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) पारसनाथ
Solution:पारसनाथ पहाड़ी झारखंड राज्य की सबसे ऊंची चोटी है। इसका नाम जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के नाम पर रखा गया है। यह झारखंड के गिरिडीह जिले में स्थित है। जैन धर्म के लोगों के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है।

13. कलसूबाई शिखर निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य में स्थित है? [CHSL (T-I) 16 मार्च, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) महाराष्ट्र
Solution:महाराष्ट्र की सबसे ऊंची पर्वत चोटी कलसूबाई शिखर (ऊंचाई-1646 मीटर) है। यह शिखर पश्चिमी घाट श्रृंखला का भाग है।

14. धिनोधर पहाड़ियां (Dhinodhar Hills) किस भारतीय राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में स्थित हैं? [CHSL (T-I) 09 मार्च, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) गुजरात
Solution:धिनोधर पहाड़ियां भारत के गुजरात राज्य के कच्छ जिले में स्थित हैं। ये पहाड़ियां विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों का घर हैं।

15. निम्नलिखित में से कौन-सा अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह का सबसे ऊंचा शिखर है? [CHSL (T-I) 21 मार्च, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) सैडल
Solution:अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह का सबसे ऊंचा शिखर सैडलपीक (सैडल) है। यह भारत के अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उत्तरी अंडमान द्वीप पर स्थित है। दस डिग्री चैनल अंडमान द्वीपसमूह को निकोबार से अलग करता है। देवमाली चोटी भारत के ओडिशा के कोरापुट जिले में स्थित है। कलसूबाई चोटी महाराष्ट्र राज्य में स्थित है।

16. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का सबसे पुराना परमाणु ऊर्जा संयंत्र है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) तारापुर
Solution:भारत का सबसे पुराना परमाणु ऊर्जा संयंत्र तारापुर में है। तारापुर परमाणु ऊर्जा स्टेशन महाराष्ट्र में स्थित है। यह भारत की पहली परमाणु ऊर्जा परियोजना के रूप में शुरू हुई। परमाणु ऊर्जा संयंत्र, एक थर्मल पॉवर स्टेशन है, जो परमाणु विखंडन श्रृंखला अभिक्रिया के माध्यम से विद्युत का उत्पादन करता है।

17. हिमालय के किस भाग में इसकी दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी कंचनजंगा स्थित है? [CGL (T-I) 24 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) दार्जिलिंग और सिक्किम हिमालय
Solution:हिमालय के दार्जिलिंग और सिक्किम भाग में इसकी दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी कंचनजंगा स्थित है। कंचनजंगा की ऊंचाई लगभग 8598 मी. है। वर्ष 2016 में यूनेस्को द्वारा कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान को मिश्रित वर्ग के अंतर्गत विश्व धरोहर स्थल के रूप में संरक्षित किया गया।

18. निम्नलिखित में से कौन-सी भारत की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है? [MTS (T-I) 11 जुलाई, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) नंदा देवी
Solution:दिए गए विकल्प में भारत की सबसे ऊंची पर्वत चोटी नंदा देवी (ऊंचाई 7816 मीटर) है।

19. निम्नलिखित में से कौन-सी पहाड़ियां पश्चिमी घाट का हिस्सा हैं? [CGL (T-I) 24 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) अन्नामलाई पहाड़ियां
Solution:अन्नामलाई पहाड़ियां पश्चिमी घाट का हिस्सा हैं। पश्चिमी घाट की लंबाई लगभग 1500 किमी. है। इसे सह्याद्रि के नाम से भी जाना जाता है। दक्षिण भारत का सर्वोच्च शिखर अनाईमुडी अन्नामलाई पहाड़ी का भाग है। अन्नामलाई के दक्षिण में कार्डामम (इलायची) की पहाड़ियां हैं।

20. निम्नलिखित में से कौन-सा तमिलनाडु का सबसे ऊंचा शिखर है? [CHSL (T-I) 15 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) दोद्दाबेटा
Solution:तमिलनाडु का सबसे ऊंचा शिखर दोद्दाबेटा है। यह भारत के पश्चिमी घाट की पर्वतमाला की एक चोटी है। यह तमिलनाडु राज्य के नीलगिरि जिले में नीलगिरि पर्वत की सबसे ऊंची चोटी है।