भौगोलिक परिदृश्य (मध्य प्रदेश)

Total Questions: 43

41. मध्य प्रदेश में किस प्रकार के वन नहीं पाए जाते हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (d) अल्पाइन वन
Solution:मध्य प्रदेश में उष्णकटिबंधीय आर्द्र पतझड़ वन, तटीय और दलदली वन, उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन, उष्णकटिबंधीय कांटेदार बन तथा उप-आर्द्र पहाड़ी वन पाए जाते हैं, जबकि अल्पाइन वन नहीं पाए जाते हैं।

42. भौगोलिक क्षेत्रफल के प्रतिशत के रूप में निम्नलिखित में से किस जिले का वन क्षेत्र सर्वाधिक है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2022]

Correct Answer: (b) श्योपुर
Solution:ISFR रिपोर्ट, 2021 के अनुसार, भौगोलिक क्षेत्रफल के प्रतिशत के रूप में सर्वाधिक वन क्षेत्र श्योपुर (52.13%) है। तत्पश्चात उमरिया (49.10%) तथा मंडला (44.43%) का स्थान आता है। रतलाम में भौगोलिक क्षेत्रफल का 1.55 प्रतिशत, उज्जैन में 060 प्रतिशत तथा इंदौर में 17.31 प्रतिशत वन क्षेत्र पाए जाते है।

43. मध्य प्रदेश में सागौन के वन कुल वन क्षेत्रफल के लगभग कितने प्रतिशत भाग पर पाए जाते हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2014]

Correct Answer: (c) 27.8%
Solution:प्रश्नकाल में मध्य प्रदेश में वन के कुल क्षेत्रफल में से सागौन का वन क्षेत्र 27.8 प्रतिशत था। वन स्थिति रिपोर्ट, 2021 के अनुसार, मध्य प्रदेश में सागौन के वन कुल वन क्षेत्र के 29.79 प्रतिशत भाग पर विस्तृत है।