☰
✕
Home
Mock Test
State PCS
Railway
SSC
HSSC
DSSSB
RO/ARO
UPSC
सांस्कृतिक गतिविधियां (मध्य प्रदेश)
📆 February 15, 2025
Total Questions: 6
1.
'काठी' है-
[M.P.P.C.S. (Pre), 2019]
(a) जाति
(b) जनजाति
(c) काष्ठ शिल्प
(d) लोक नृत्य
Correct Answer:
(d) लोक नृत्य
Solution:
'काठी' लोक नृत्य मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में प्रचलित है। यह बलाई हरिजन समुदाय के लोगों द्वारा किया जाता है।
2.
श्री राम सहाय पाण्डे किस लोक नृत्य कला से संबंधित हैं?
[M.P.P.C.S. (Pre), 2021]
(a) राई
(b) बीहू
(c) लाखनी
(d) नौटंकी
Correct Answer:
(a) राई
Solution:
श्री राम सहाय पाण्डे 'राई लोक नृत्य कला से संबंधित हैं। 'राई' नृत्य मूल रूप से बुंदेलखंड (मध्य प्रदेश) क्षेत्र का लोक नृत्य है। ध्यातव्य है। कि श्री राम सहाय पाण्डे को कला के क्षेत्र में उनके योगदान हेतु वर्ष 2022 का 'पद्मश्री पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
3.
सागर के आंचलिक क्षेत्रों में दीपावली के अवसर पर कौन-सा लोक नृत्य प्रचलित है?
[M.P.P.C.S. (Pre), 2023]
(a) मौनी नृत्य
(b) मांडल्या नृत्य
(c) फेफरिया नृत्य
(d) डंडा नृत्य
Correct Answer:
(a) मौनी नृत्य
Solution:
सागर के आंचलिक क्षेत्रों में (विशेषकर बुंदेलखंड क्षेत्र, टीकमगढ़ जिला) में दीपावली के अवसर पर मौनी या मोनिया लोक नृत्य प्रचलित है। मान्यता के अनुसार, जब भगवान श्रीकृष्ण ने अपने साथियों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाया था, तो उनके साथियों ने खुशी में नृत्य किया था।
4.
कौन-सा लोक नृत्य मध्य प्रदेश का नहीं है?
[M.P.P.C.S. (Pre), 1997]
(a) कर्मा
(b) बीहू
(c) भगोरिया
(d) राई
Correct Answer:
(b) बीहू
Solution:
मध्य प्रदेश के लोक नृत्य कर्मा, राई, भगोरिया, कलसा, दिमराई, कानड़ा, दादर, सैला, घसिया, सैरा इत्यादि हैं, जबकि बीहू या बिहू, असम राज्य का लोक नृत्य है।
5.
तुर्रा कलंगी' लोकनाट्य किस क्षेत्र में प्रसिद्ध है?
[M.P.P.C.S. (Pre), 2021]
(a) मालवा
(b) निमाड़
(c) बुंदेलखंड
(d) बघेलखंड
(e) a, b & c
Correct Answer:
(e) a, b & c
Solution:
'तुर्रा कलंगी एक लोकप्रिय लोकनाट्य है। इसे कहानी, काव्यात्मक और संगीत संवादों के माध्यम से सुनाया जाता है। चार सौ साल पहले इस लोकनाट्य का निर्माण मेवाड़ के दो संतों तुखानगीर और शाह अली ने मिलकर किया था। 'तुर्रा कलंगी' राजस्थान और मध्य प्रदेश (निमाड़) तथा बुंदेलखंड के कुछ क्षेत्रों में सबसे लोकप्रिय लोकनाट्य है। ध्यातव्य है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस प्रश्न के विकल्प (ए), (बी) और (सी) तीनों को सही उत्तर माना है।
6.
बधाई है-
[M.P.P.C.S. (Pre), 2008]
(a) बुंदेलखंड का लोक नृत्य
(b) मालवा का लोक नृत्य
(c) दीपावली के दूसरे दिन भोपाल में मनाया जाने वाला त्यौहार
(d) बुंदेलखंड का लोक संगीत
Correct Answer:
(a) बुंदेलखंड का लोक नृत्य
Solution:
'बधाई' बुंदेलखंड का लोक नृत्य है।
Submit Quiz
« Previous Post
Next Post »
Related Posts
Heat and Thermodynamics part-(1)
Space Part-2
Space Part-3
Motion Under Gravity
Nuclear physics-part (2)
Conductivity