महिला सुपरवाइजर (महिला एवं बाल विकास विभाग) परीक्षा सितम्बर 2017 द्वितीय पाली

Total Questions: 100

41. भारत के राष्ट्र ध्वज के चक्र का रंग कौन सा है?

Correct Answer: (2) नेवी नीला
Solution:भारत के राष्ट्र ध्वज जिसे 'तिरंगा झंडा' के नाम से जाना जाता है, इसमें तीन समान चौड़ाई की क्षैतिज पट्टियाँ हैं। जिनमें सबसे ऊपर केसरिया, बीच में श्वेत और नीचे गहरे हरे रंग की पट्टी है। सफेद पट्टी के मध्य में गहरे नीले रंग का चक्र है जिसमें 24 आरे होते हैं।

42. एक स्कूल में गणित, भौतिकी और जीव विज्ञान की सीटें 5:7: 8 के अनुपात में है। इन सीटों में क्रमशः 40%, 50% और 75% वृद्धि करने का प्रस्ताव है। बढ़ी हुई सीटों का अनुपात क्या होगा?

Correct Answer: (3) 2:3:4
Solution:गणित में बड़ी हुई सीटें = 5x का 140%

= 5x * 140/100 = 7x

भौतिकी में बढ़ी हुई सीटें = 7x का 150%

= 7x * 150/100 = 21x/2

जीव विज्ञान में बढ़ी हुई सीटें = 8x का 175%

= 8x * 175/100 = 14x

7x, 21/2, 14

= 14 : 21 : 28

= 2 : 3 : 4

43. निम्न में से कौन सा वर्ष लीप वर्ष नहीं था?

Correct Answer: (1) 1965
Solution:1965 लीप वर्ष नहीं था। क्योंकि लीप वर्ष वे वर्ष होते हैं जिनमें 4 से भाग देने पर पूर्णतया विभक्त हो जाए।

⇒ 1980/4 = 495, 2000/4 = 500, 1940/4 = 485

44. इस उपन्यासकार का नाम क्या है जिसकी कहानियाँ काल्पनिक नगर मालगुडी के आसपास चक्कर लगाती हैं?

Correct Answer: (4) आर. के. नारायण
Solution:आर. के. नारायण ऐसे उपन्यासकार है जिनकी कहानियाँ काल्पनिक नगर मालगुड़ी के आसपास चक्कर लगाती है। मालगुड़ी दक्षिण भारत का एक काल्पनिक स्थान है। अस्सी के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित 'मालगुड़ी डेज' ने आर.के. नारायण को घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। 'मालगुड़ी डेज' नामक उपन्यास में राजू नामक एक सामान्य पथप्रदर्शक (टूर गाइड) के आध्यात्मिक गुरू बनने की कहानी है।

45. वर्ष 1930 में किस ग्रह की खोज अंत में की गई थी?

Correct Answer: (2) प्लूटो
Solution:वर्ष 1930 में 'प्लूटो' ग्रह की खोज की गई थी। प्लूटो की खोज 1930 में अमेरिकी वैज्ञानिक क्लाइड डब्यू टॉमबॉग ने की थी। पहले इसे ग्रह मान लिया गया था। लेकिन 2006 में वैज्ञानिकों ने इसे ग्रहों की श्रेणी से बाहर कर दिया। प्लूटो का वायुमंडल बहुत ज्यादा पतला है जो मीथेन, नाइट्रोजन और कार्बन मोनो-ऑक्साइड से बना है।

46. 1 प्रकाश वर्ष = ?

Correct Answer: (4) 9.5 x 1012 किमी.
Solution:प्रकाश वर्ष वह दूरी है जो प्रकाश द्वारा निर्वात में, एक वर्ष में पूरी की जाती है। यह लम्बाई मापने की एक इकाई है जिसे मुख्यतः लम्बी दूरियों या दो नक्षत्रों (या तारों) बीच की दूरी या अन्य खगोलीय दूरियों को मापने में प्रयोग किया जाता है।

1 प्रकाश वर्ष = 9.5 × 1012 किमी.

47. एक आदमी को धारा की विपरीत दिशा में एक दूरी तक नौकाविहार करने में धारा की दिशा में समान दूरी तक नौका विहार से दुगुना समय लगता है नौका की गति (स्थिर जल में) और धारा के बीच का अनुपात क्या है?

Correct Answer: (3) 3:1
Solution:ना धारा के विपरीत नाव की चाल = x किमी./घं.

धारा की दिशा में नाव की चाल = 2x किमी./घं.

शान्त जल में नाव की चाल/धारा का वेग

48. A का वजन B से दुगुना है। B का वजन C से 4.5 गुना है। C का वजन D से आधा है। D का वजन E से आधा है।

किसका वजन E के वजन से ज्यादा है?

Correct Answer: (2) A, B
Solution:प्रश्न से,

C = 10, तब B = 4.5 * 10 = 45
A = 2 * 45 = 90, D = 2 * 10 = 20
E = 2 * 20 = 40

A, तथा B का वजन E से अधिक है।

49. यदि A, 9 का बेटा है। और Y बहनें हैं। Z, Y की माता है। P, Z का बेटा है। तो निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

Correct Answer: (1) P, A का मामा है
Solution:

P, A का मामा है, क्योंकि Q, P की बहन

50. कौन सा शहर 2017 भारत आसियान युवा शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा?

Correct Answer: (2) भोपाल
Solution:भोपाल शहर 2017 भारत आसियान युवा शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। यह आयोजन विदेश मंत्रालय, मध्य प्रदेश सरकार और भारत फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन का उद्घाटन विदेश राज्य मंत्री वी. के. सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया।
यह आयोजन चालू वर्ष में आसियान भारत वार्ता साझेदारी की 25वीं वर्षगाँठ को चिन्हित करता है।