मूल अधिकार भाग – 2 (भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन)

Total Questions: 50

41. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद अल्पसंख्यकों को अपनी मनपसंद शिक्षण संस्थाओं को स्थापित एवं संचालित करने के अधिकार को संरक्षण प्रदान करता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (d) अनुच्छेद 30
Solution:भारतीय संविधान के अनुच्छेद 30 के तहत अपनी रुचि की शिक्षा संस्थाओं की स्थापना और प्रशासन करने का अधिकार धर्म या भाषा पर आधारित सभी अल्पसंख्यक वर्गों को प्रदान किया गया है।

42. भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में यह व्यवस्था की गई है कि सभी, अल्पसंख्यकों को अपनी रुचि की शिक्षण संस्थाओं की स्थापना व प्रशासन का अधिकार होगा? [U.P.P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (c) अनुच्छेद 30
Solution:भारतीय संविधान के अनुच्छेद 30 के तहत अपनी रुचि की शिक्षा संस्थाओं की स्थापना और प्रशासन करने का अधिकार धर्म या भाषा पर आधारित सभी अल्पसंख्यक वर्गों को प्रदान किया गया है।

43. नीचे दो कथन दिए गए हैं जिनमें एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है। [U.P. P.C.S. (Pre) 2019]

कथन (A) : भारतीय संविधान का अनुच्छेद 30 'अल्पसंख्यक वर्ग' शब्द को परिभाषित नहीं करता है।

कारण (R) : संविधान केवल भाषाई और धार्मिक अल्पसंख्यक वर्ग को मान्यता प्रदान करता है।

नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर चुनिए -

Correct Answer: (b) (A) और (R) दोनों सही हैं परंतु (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
Solution:भारतीय संविधान के अनुच्छेद 30 (1) में कहा गया है कि धर्म या भाषा पर आधारित सभी अल्पसंख्यक वर्गों को अपनी रुचि की शिक्षा संस्थाओं की स्थापना और प्रशासन का अधिकार होगा। अनुच्छेद 30 (2) के अनुसार, शिक्षा संस्थाओं को सहायता देने में राज्य किसी शिक्षा संस्था के विरुद्ध इस आधार पर विभेद नहीं करेगा कि वह धर्म या भाषा पर आधारित किसी अल्पसंख्यक वर्ग के प्रबंध में है। स्पष्टतः अनुच्छेद 30 में अल्पसंख्यक वर्ग शब्द को परिभाषित नहीं किया गया है तथा इसमें भाषाई और धार्मिक अल्पसंख्यक वर्ग को मान्यता प्रदान की गई है। अतः प्रश्नगत कथन और कारण दोनों सही हैं, परंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है।

44. भारतीय संविधान मान्यता देता है [I.A.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (c) धार्मिक और भाषाई अल्पसंख्यकों को
Solution:भारतीय संविधान के अनुच्छेद 30 (1) में कहा गया है कि धर्म या भाषा पर आधारित सभी अल्पसंख्यक वर्गों को अपनी रुचि की शिक्षा संस्थाओं की स्थापना और प्रशासन का अधिकार होगा। अनुच्छेद 30 (2) के अनुसार, शिक्षा संस्थाओं को सहायता देने में राज्य किसी शिक्षा संस्था के विरुद्ध इस आधार पर विभेद नहीं करेगा कि वह धर्म या भाषा पर आधारित किसी अल्पसंख्यक वर्ग के प्रबंध में है। स्पष्टतः अनुच्छेद 30 में अल्पसंख्यक वर्ग शब्द को परिभाषित नहीं किया गया है तथा इसमें भाषाई और धार्मिक अल्पसंख्यक वर्ग को मान्यता प्रदान की गई है। अतः प्रश्नगत कथन और कारण दोनों सही हैं, परंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है।

45. निम्नलिखित में से किसको संविधान द्वारा मौलिक अधिकारों को लागू करने की शक्ति दी गई है? [47th B.P.S.C. (Pre) 2005]

Correct Answer: (d) सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालयों को
Solution:वस्तुतः संविधान का अनुच्छेद 13 मूल अधिकारों के उल्लंघन के विरुद्ध न्यायालयों को न्यायिक पुनर्विलोकन की शक्ति प्रदान करता है। यह शक्ति उच्चतम न्यायालय (अनु. 32 के तहत) तथा उच्च न्यायालयों (अनु. 226 के तहत) को ही प्रदान की गई है। अपनी इस शक्ति के अधीन उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय विधानमंडलों द्वारा पारित ऐसे किसी भी अधिनियम को असंवैधानिक घोषित कर सकते हैं, जो संविधान के भाग तीन (मूल अधिकार) में दिए गए किसी भी उपबंध की असंगति में हैं।

46. मौलिक अधिकारों का संरक्षक है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (a) न्यायपालिका
Solution:भारतीय संविधान में मौलिक अधिकारों के उल्लंघन के विरुद्ध अनु. 32 के तहत संवैधानिक उपचारों का अधिकार प्रदान किया गया है। इसके तहत कोई व्यक्ति मौलिक अधिकारों के हनन की स्थिति में न्यायपालिका की शरण ले सकता है। अनु. 32 के तहत सर्वोच्च न्यायालय तथा अनु. 226 के तहत उच्च न्यायालय मौलिक अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में उपचार प्रदान कर सकते हैं।

47. संविधान के अंतर्गत मूल अधिकारों का संरक्षक कौन है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2004 U.P.P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (c) सर्वोच्च न्यायालय
Solution:सर्वोच्च न्यायालय को मौलिक अधिकारों का संरक्षक एवं भारत के संविधान का अभिभावक माना जाता है।

48. भारतीय संविधान के अंतर्गत निम्नलिखित में से किसे मूल अधिकारों का संरक्षक समझा जाता है? [U.P. P.C.S. (Mains) 2012, 2015]

Correct Answer: (c) न्यायपालिका को
Solution:सर्वोच्च न्यायालय को मौलिक अधिकारों का संरक्षक एवं भारत के संविधान का अभिभावक माना जाता है।

49. निम्नलिखित में से किस एक को नागरिकों के मौलिक अधिकारों का रक्षक तथा भारत के संविधान का अभिभावक माना जाता है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]

Correct Answer: (c) उच्चतम न्यायालय
Solution:सर्वोच्च न्यायालय को मौलिक अधिकारों का संरक्षक एवं भारत के संविधान का अभिभावक माना जाता है।

50. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2013]

Correct Answer: (d) संविधान के अंतर्गत मूल अधिकारों का संरक्षक भारत का राष्ट्रपति है।
Solution:मूल अधिकारों की संरक्षक न्यायपालिका है न कि राष्ट्रपति। अन्य प्रश्नगत कथन सही हैं