मौर्य साम्राज्य (Part-I) (प्राचीन इतिहास)

Total Questions: 50

1. वह शासक कौन था, जिसने संपूर्ण भारत को एकता के सूत्र में पिरोया था?

Correct Answer: (b) चंद्रगुप्त मौर्य
Solution:चंद्रगुप्त मौर्य ऐसा पहला शासक था, जिसने संपूर्ण भारत को राजनीतिक दृष्टि से एकता के सूत्र में पिरोया था। इस प्रकार सही उत्तर (b) होगा।

2. निम्नलिखित में से किस/किन ग्रंथ/ग्रंथों में चंद्रगुप्त मौर्य को मोरिय शाखा का क्षत्रिय बताया गया है?

Correct Answer: (c) महावंश और दीपवंश
Solution:चंद्रगुप्त मौर्य को महावंश और दीपवंश में शाक्यों की मोरिय शाखा का क्षत्रिय बताया गया है। शाक्य लोग पिप्पलिवन में रहते थे जो आज के पूर्वी उत्तर प्रदेश में अवस्थित था।

3. निम्नलिखित में से किस ग्रंथ में चंद्रगुप्त मौर्य को वृषल कहा गया है?

Correct Answer: (a) मुद्राराक्षस
Solution:विशाखदत्त द्वारा रचित नाटक 'मुद्राराक्षस' से चंद्रगुप्त मौर्य के विषय में विस्तृत सूचना प्राप्त होती है। इस ग्रंथ में चंद्रगुप्त को नंदराज का पुत्र बताया गया है, इस कृति में चंद्रगुप्त के लिए वृषल और कुलहीन शब्दों का प्रयोग किया गया है।

4. निम्नलिखित में से किस यूनानी लेखक ने चंद्रगुप्त को 'सैंड्रोकोट्स' कहा है?

Correct Answer: (b) जस्टिन
Solution:जस्टिन नामक यूनानी लेखक के अनुसार, चंद्रगुप्त ने अपनी 6 लाख की फौज के साथ सारे भारत को रौंद दिया था। इसी लेखक ने चंद्रगुप्त को 'सैंड्रोकोट्स' कहा है। प्लूटार्क और एरियन ने चंद्रगुप्त को 'एंडोकोट्स' के रूप में वर्णित किया है।

5. अलेक्जेंडर द्वारा सिंध एवं अफगानिस्तान का नियुक्त प्रशासक सेल्युकस को किस भारतीय राजा ने हराया था?

Correct Answer: (d) चंद्रगुप्त मौर्य
Solution:मौर्यवंश के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य ने सिंकदर के साम्राज्य के पूर्वी भाग के शासक सेल्युकस की आक्रमणकारी सेना को 305 ई.पू. में परास्त किया था।

रोमिला थापर ने अपनी पुस्तक 'भारत का इतिहास' में चन्द्रगुप्त का सेल्यूकस पर विजय का वर्ष 303 ई. पू. बताया है।

6. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

 

कथन 1- सेल्युकस ने चंद्रगुप्त को कांधार, काबुल, हेरात और बलूचिस्तान के प्रदेश दिए।

कथन 2- चंद्रगुप्त ने सेल्युकस को भेंट स्वरूप 500 घोड़े दिए थे।

उपर्युक्त के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

 

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:चंद्रगुप्त ने सेल्युकस पर 305 ई.पू. के आसपास विजय प्राप्त की थी। संधि के दौरान सेल्युकस ने चंद्रगुप्त को कांधार, काबुल, हेरात और बलूचिस्तान के प्रदेश दिए तथा चंद्रगुप्त ने सेल्युकस को भेंट स्वरूप 500 हाथी दिये थे न कि घोड़े। इस प्रकार सही उत्तर (a) होगा।

7. निम्नलिखित में से किस शासक के अभिलेख से पता चलता है कि चंद्रगुप्त मौर्य के प्रांतीय गवर्नर पुष्यगुप्त ने सुदर्शन झील पर एक बांध बनवाया था?

Correct Answer: (a) रुद्रदामन
Solution:रुद्रदामन के जूनागढ़ शिलालेख में कहा गया है कि सिंचाई के लिए सुदर्शन झील पर एक बांध पुष्यगुप्त द्वारा बनवाया गया था। पुष्यगुप्त तब चंद्रगुप्त मौर्य का प्रांतीय गवर्नर था।

8. निम्नलिखित में से कर्नाटक के किस/किन स्थान पर अशोक के शिलालेख प्राप्त नहीं हुए हैं?

Correct Answer: (d) सोपारा
Solution:कर्नाटक में अशोक के शिलालेख चित्तलदुर्ग, येर्रागुड्डि और मास्की नामक स्थान से प्राप्त हुए हैं। सोपारा कर्नाटक में नहीं बल्कि महाराष्ट्र के थाणे जिले में है। यहां से भी अशोक के अभिलेख प्राप्त हुए हैं।

9. निम्नलिखित में से चंद्रगुप्त मौर्य के आध्यात्मिक गुरु कौन थे?

Correct Answer: (b) भद्रबाहु
Solution:जैन अनुश्रुतियों एवं परंपरा से पता चलता है कि चंद्रगुप्त अपना राजसिंहासन त्यागकर अपने गुरु जैनमुनि भद्रबाहु के साथ कर्नाटक के श्रवणबेलगोला में संन्यासी के रूप में रहने लगे थे।

10. चंद्रगुप्त मौर्य के पश्चात मौर्य वंश का शासक कौन बना था?

Correct Answer: (b) बिंदुसार
Solution:लगभग 25 वर्ष तक शासन करने के बाद चंद्रगुप्त मौर्य ने अपना सिंहासन अपने पुत्र बिंदुसार को सौंप दिया।