रसायन विज्ञान (रासायनिक गुण)

Total Questions: 51

41. निम्नलिखित में से किसके अणुओं के बीच आकर्षण बल अधिकतम होता है? [RRB Group D 23/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) ठोस
Solution:ठोस में सबसे अधिक आकर्षण बल होता है, उसके बाद द्रव में और उसके बाद गैस में सबसे कम आकर्षण बल होता है। इसलिए ठोस के कण बारीकी से संकुलित होते हैं और गैस के कण गति करने के लिए स्वतंत्र होते हैं।

42. सापेक्ष घनत्व बराबर है: [RRB Group D 22/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) किसी पदार्थ का घनत्व/जल का घनत्व।
Solution:सापेक्ष घनत्वः यह मात्रकहीन राशि है जिसमें किसी पदार्थ के घनत्व की तुलना संदर्भ पदार्थ, आमतौर पर जल से किया जाता है। 4°C पर जल का घनत्व 1 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर (g/cm³) होता है, जो इसे एक उपयुक्त और सुसंगत संदर्भ बिंदु बनाता है।

43. परमाणु संख्या________ वाला तत्व क्षारीय ऑक्साइड बनाएगा। [RRB Group D 22/10/2018 (Evening)]

Correct Answer: (c) 11
Solution:क्षार ऑक्साइड धातुओं के ऑक्साइड होते हैं जो जल के साथ अभिक्रिया करके क्षार विलयन (अल्कलाइन विलयन) बनाते हैं। परमाणु क्रमांक 11 वाला तत्व सोडियम (Na) है, जो आवर्त सारणी के समूह 1 से संबंधित है। जब सोडियम (Na) ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया करता है तो सोडियम ऑक्साइड (Na₂O) जैसे क्षार ऑक्साइड बनाता है।

44. एक ही समूह में तत्वों के समान________है। [RRB Group D 24/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (a) रासायनिक गुण
Solution:रासायनिक गुण। एक ही समूह के तत्व समान रासायनिक गुण दिखाते हैं क्योंकि उनके बाहरी कोश में इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान होती है। एक पंक्ति में तत्व, रासायनिक गुणों में क्रमिक परिवर्तन दिखाते हैं क्योंकि पंक्ति के साथ उनका संयोजी कोश इलेक्ट्रॉन विन्यास धीरे-धीरे बदलता है।

45. अल्कोहल को नीले रंग का बनाने के लिए उसमें रंगों को मिलाया जाता जाता है ताकि इसे आसानी से पहचाना जा सके। इस अल्कोहल को_________अल्कोहल कहा जाता है। [RRB Group D 24/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) जहरीला (विकृत)
Solution:जहरीला (विकृत)। विकृत अल्कोहल इथेनॉल है जिसे मेथनॉल या किसी अन्य पदार्थ जैसे जहरीले पदार्थ मिलाकर पीने के लिए अनुपयुक्त बना दिया जाता है जो खराब स्वाद, दुर्गंध या रंग प्रदान करता है। इसमें नीला रंग भी मिलाया जाता है ताकि इसे आसानी से पहचाना जा सके। अल्कोहल के 4 प्रकार हैं आइसोप्रोपिल अल्कोहल, एथिल, मिथाइल और डिस्टिल्ड इथेनॉल।

46. भारी जल को सामान्य बनाने के लिए निम्नलिखित में से किस सोडियम यौगिक का उपयोग किया जाता है? [RRB Group D 17/12/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) सोडियम कार्बोनेट
Solution:सोडियम कार्बोनेट (Na₂CO₃), जिसे वाशिंग सोडा भी कहा जाता है और मैग्नीशियम आयनों को अघुलनशील कार्बर्बोनेट के रूप में अवक्षेपित करके जल की अस्थायी और स्थायी कठोरता को दूर कर सकता है। 50-60 मिलीग्राम/लीटर से अधिक कैल्शियम/मैग्रीशियम कार्बोनेट युक्त जल को भारी जल कहा जाता है।

47. निम्रलिखित में से कौन सा एक आयनिक यौगिक का गुण नहीं है? [RRB ALP Tier-1(10/08/2018) Evening]

Correct Answer: (a) कम गलनांक और कथ्नांक
Solution:कम गलनांक और कथनांक। आयनिक यौगिक शुद्ध पदार्थ होते हैं जिनमें रासायनिक बंध वाले आयन होते हैं। गुण ठोस संरचना और कठोर सतह, उच्च गलनांक और क्वथनांक (आकर्षण के मजबूत बलों के कारण), पानी में घुलनशीलता। उदाहरण सोडियम ब्रोमाइड (NaBr), पोटेशियम ब्रोमाइड (KBr) और सोडियम क्लोराइड (NaCl)।

48. ऑक्सीजन की आपूर्ति पर्याप्त होने पर लो उत्पन्न होती है। [RRB ALP Tier-1(14/08/2018) Afternoon]

Correct Answer: (d) नीला
Solution:नीला। नीली गैस की लौ (फ्लेम) पूर्ण दहन का संकेत देती है। गैस की लाल, नारंगी और हरी लौ अपूर्ण दहन का संकेत हो सकती हैं। हाइड्रोकार्बन ली के साथ, गैस के साथ आपूर्ति की जाने वाली ऑक्सीजन की मात्रा दहन की दर निर्धारित करती है। तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) के प्राथमिक घटक प्रोपेन (C₃H₈) ब्यूटेन (C₄H₁₀) प्रोपलीन (C₃H₆) ब्यूटिलीन (C₄H₈) और आइसोब्यूटेन (C₄H₁₀) |

49. इनमें से कौन सा पदार्थ फ्लोरोसेंट ट्यूब में उपस्थित गैस की प्रकृति के आधार पर एक विशेष रंग के साथ चमकता है? [RRB ALP Tier-1 (17/08/2018) Morning]

Correct Answer: (d) प्लाज्मा
Solution:प्लाज्मा (पदार्थ की चौथी अवस्था): सर विलियम कुक्स द्वारा पहचाना गया (1879); इरविंग लैंगमुहर द्वारा पहली बार वर्णित (1928); इसका कोई निश्चित आकार या आयतन नहीं होता है और यह ठोस या द्रव से कम घना होता है। बोस-आइंस्टाइन संघनन (BEC) अति ठंडे परमाणु हैं। इसकी भविष्यवाणी सबसे पहले 1924 में सत्येंद्र नाथ बोस और अल्बर्ट आइंस्टीन ने की थी।

50. मैगनीशियम रिबन को जलाने से सफेद राख उत्पन्न होती है, जिसे .... बनाने के लिए पानी में घोला जाता है। [RRB ALP Tier-1(21/08/2018) Evening]

Correct Answer: (a) मैग्नीशियम हाइड्रोक्साइड
Solution:मैग्नीशियम हाइड्रोक्साइड। जब मैग्नीशियम धातु ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलती है तो यह ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया करके मैग्नीशियम ऑक्साइड नामक यौगिक बनाती है। यह एक प्रकार की ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है। MgO (मैग्नीशियम ऑक्साइड) + H₂O (जल) → Mg(OH)₂ (मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड)। मैग्नीशियम ऑक्साइड (MgO), मैग्नीशियम सल्फेट (MgSO₄)।