राजनैतिक परिदृश्य (झारखंड)

Total Questions: 17

1. झारखंड राज्य की स्थापना किस वर्ष में हुई थी? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2003,44 B.P.S.C. (Pre), 2000]

Correct Answer: (c) 2000
Solution:भारत के 28वें राज्य के रूप में 'झारखंड' राज्य की स्थापना 15 नवंबर, 2000 को हुई। रांची इसकी राजधानी बनाई गई। इससे पूर्व 26वें राज्य के रूप में 'छत्तीसगढ़' (1 नवंबर, 2000 को स्थापित) तथा 27वें राज्य के रूप में 'उत्तरांचल' (वर्तमान में उत्तराखंड) की स्थापना 9 नवंबर, 2000 को हुई। मुगलकाल में इस क्षेत्र (झारखंड) को 'कुकरा' नाम से जाना जाता था।

2. किस वर्ष झारखंड राज्य अस्तित्व में आया? [64 B.P.S.C. (Pre), 2018]

Correct Answer: (c) 2000
Solution:भारत के 28वें राज्य के रूप में 'झारखंड' राज्य की स्थापना 15 नवंबर, 2000 को हुई। रांची इसकी राजधानी बनाई गई। इससे पूर्व 26वें राज्य के रूप में 'छत्तीसगढ़' (1 नवंबर, 2000 को स्थापित) तथा 27वें राज्य के रूप में 'उत्तरांचल' (वर्तमान में उत्तराखंड) की स्थापना 9 नवंबर, 2000 को हुई। मुगलकाल में इस क्षेत्र (झारखंड) को 'कुकरा' नाम से जाना जाता था।

3. झारखंड राज्य की राजधानी निम्नलिखित में से कौन-सी है? [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre), 2007]

Correct Answer: (c) रांची
Solution:वर्तमान में झारखंड की राजधानी का नाम रांची है। रांची का पुराना नाम विलकिसनगंज और विशुनपुर रहा है।

4. रांची शहर स्थित है- [48 to 52 B.P.S.C. (Pre), 2008]

Correct Answer: (d) झारखंड में
Solution:वर्तमान में झारखंड की राजधानी का नाम रांची है। रांची का पुराना नाम विलकिसनगंज और विशुनपुर रहा है।

5. झारखंड में कितने जिले हैं? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2011]

Correct Answer: (d) 24
Solution:वर्तमान में झारखंड में कुल 24 जिले हैं। इस राज्य के गठन के समय जिलों की संख्या 18 थी।

6. झारखंड क्षेत्र से लोक सभा के सदस्यों की कुल संख्या है- [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2003]

Correct Answer: (a) 14
Solution:झारखंड से लोक सभा सदस्यों की कुल संख्या 14 है। यहां से राज्य सभा में सदस्यों की संख्या 6 तथा विधानसभा में सदस्यों की संख्या 81 है। ज्ञातव्य हो कि 26 जनवरी, 2020 से एंग्लो-इंडियन समुदाय के एक सदस्य को विधानसभा में मनोनीत किए जाने की व्यवस्था समाप्त कर दी गई।

7. बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री का पद संभालते ही कौन-से जिले को उप-राजधानी के रूप में विकसित करने का एलान किया? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (c) दुमका
Solution:झारखंड राज्य 15 नवंबर, 2000 को अस्तित्व में आया। जब बाबूलाल मरांडी झारखंड के मुख्यमंत्री बने, तो उन्होंने दुमका को राज्य की उप-राजधानी (Sub Capital) के रूप में विकसित करने का एलान किया था।

8. झारखंड राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (c) बाबूलाल मरांडी
Solution:झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के बाबूलाल मरांडी थे, जिनका कार्यकाल 15 नवंबर, 2000-17 मार्च, 2003 तक था। अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन इस राज्य के क्रमशः दूसरे एवं तीसरे मुख्यमंत्री बनने वाले व्यक्ति हैं। मधु कोड़ा व्यक्ति के तौर पर चौथे व कार्यकाल के तौर पर पांचवे मुख्यमंत्री बनने वाले व्यक्ति है।

9. झारखंड के वर्तमान राज्यपाल हैं- [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2003]

Correct Answer: (b) वेद मारवाह
Solution:प्रश्नकाल में झारखंड के राज्यपाल वेद मारवाह थे। वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन (18 फरवरी, 2023 से) हैं। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की प्रथम महिला राज्यपाल (18 मई, 2015-13 जुलाई, 2021) थीं।

10. झारखंड के प्रथम राज्यपाल कौन थे? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (d) प्रभात कुमार
Solution:झारखंड के प्रथम राज्यपाल प्रभात कुमार थे, जिनका कार्यकाल 15 नवंबर, 2000-3 फरवरी, 2002 तक था। रामा जोइस इस राज्य के तीसरे राज्यपाल थे। वेद मारवाह चौथे एवं सैयद सिब्ते रजी पांचवें राज्यपाल थे। वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन (18 फरवरी, 2023 से) हैं।