Correct Answer: (a) जयपाल सिंह
Solution:जयपाल सिंह एक मुंडा आदिवासी थे। उन्होंने एम्सटर्डम में वर्ष 1928 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व किया था। कालांतर में झारखंड राज्य की मांग को लेकर जयपाल सिंह आदिवासियों के एकमात्र नेता बनकर उभरे। छोटानागपुर क्षेत्र के आदिवासी नेता जयपाल सिंह मुंडा संविधान सभा के सदस्य थे। भारतीय संविधान सभा के सदस्य के रूप में उन्होंने अनुसूचित जनजातियों के अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से अभियान चलाया। उन्हें लोकप्रिय रूप से 'मारंग गोमके' के नाम से जाना जाता है, जिसका अर्थ महान नेता होता है।