राष्ट्रीय आय (भाग – 2)(आर्थिक विकास)

Total Questions: 50

1. इस समय (2015 से) भारत की राष्ट्रीय आय के अनुमान हेतु निम्नलिखित में से कौन-सा वर्ष आधार वर्ष के रूप में प्रयुक्त हो रहा है? [U.P. P.C.S (Mains) 2016]

Correct Answer: (c) 2011-12
Solution:वर्तमान में राष्ट्रीय आय के मापन में वर्ष 2004-05 के स्थान पर वर्ष 2011-12 को आधार वर्ष तथा GDP के स्थान पर GVA (Gross Value Added) की गणना की जाने लगी है। अतः आधार वर्ष एवं गणना विधि दोनों में बदलाव किया गया है।

2. भारत में स्थिर मूल्यों पर सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के प्राक्कलन के लिए, वर्तमान में आधार वर्ष है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2009]

Correct Answer: (b) 2000-2001
Solution:प्रश्नकाल हेतु विकल्प (b) सही उत्तर है। प्रश्नकाल में भारत में स्थिर मूल्यों पर सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product) के आकलन के लिए वर्ष 1999-2000 को आधार वर्ष के रूप में प्रयोग किया जाता था। वर्तमान में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा वर्ष 2011-12 को आधार वर्ष के रूप में प्रयोग किया जा रहा है।

3. भारत में राष्ट्रीय आय के मापने का निम्नलिखित में कौन-सा सही आधार वर्ष है? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) 2004-05
Solution:प्रश्नकाल में भारत में राष्ट्रीय आय के मापने का आधार वर्ष 2004-05 था, जबकि वर्तमान में आधार वर्ष 2011-12 है।

4. केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन द्वारा फरवरी, 1999 में जारी की गई, नई GDP श्रृंखला निम्नलिखित में से किस एक वर्ष की आधार कीमत के संदर्भ में है? [I.A.S. (Pre) 2000 U.P.P.C.S. (Mains) 2004]

Correct Answer: (c) 1993-94
Solution:प्रश्नकाल में केंद्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (अब NSO) द्वारा फरवरी, 1999 में राष्ट्रीय आय मापन का आधार वर्ष 1980-81 से बदलकर 1993-94 कर दिया गया था। वर्तमान में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा राष्ट्रीय आय के मापन हेतु आधार वर्ष 2011-12 का प्रयोग किया जा रहा है।

5. निम्नलिखित वक्तव्यों पर विचार कीजिए और नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए - [U. P. P. C. S. (Pre) (Re-Exam) 2015]

कथन (A) : आर्थिक विकास के लिए एक बहुआयामी उपागम की आवश्यकता होती है।

कारण (R) : वर्तमान भारत सरकार मुख्यतः सूक्ष्म आर्थिक विषयों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

 

Correct Answer: (c) (A) सही है, किंतु (R) गलत है।
Solution:किसी भी देश के आर्थिक विकास हेतु एक बहुआयामी उपागम की आवश्यकता होती है, जिससे कि समावेशी विकास के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। अतः कथन (A) सत्य है। वर्तमान भारत सरकार सूक्ष्म (Micro) आर्थिक विषयों के साथ-साथ वृहद (Macro) आर्थिक विषयों पर भी अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। वृहद आर्थिक विषयों में चालू खाते का घाटा, राजकोषीय घाटा, मुद्रास्फीति, राष्ट्रीय आय, बेरोजगारी दर, भुगतान संतुलन, निवेश में वृद्धि आदि आते हैं। सूक्ष्म आर्थिक विषयों के अंतर्गत फर्म, उद्योग, व्यक्ति आदि के उत्पादन, उपभोग, वितरण, मूल्य निर्धारण आदि का अध्ययन किया जाता है। इस प्रकार कारण (R) गलत है।

6. भारत सरकार द्वारा मार्च, 2011 में प्रसारित आंकड़ों के अनुसार, भारतीयों की प्रतिव्यक्ति आय में वर्ष 2009-10 में 14.5% की वृद्धि हुई। प्रतिव्यक्ति आय क्या है (निकटतम सैकड़ों में)? [U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

Correct Answer: (c) 46,500 रु.
Solution:आर्थिक सर्वेक्षण, 2012-13 के अनुसार, वर्ष 2009-10 (3rd R.E.) में चालू मूल्यों पर प्रतिव्यक्ति आय 46249 रु. थी, जो आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 में बदलकर वर्ष 2009-10 हेतु 48189 रुपये हो गया है। चूंकि विकल्प में दिए गए आंकड़े प्रश्नकाल तथा वर्तमान के आंकड़ों से सुमेलित तो नहीं हैं। फिर भी प्रश्नकाल की प्रति व्यक्ति आय 46249 रुपये विकल्प (c) के काफी नजदीक है। इसलिए विकल्प (c) को निकटतम उत्तर माना जा सकता है। 29 फरवरी, 2024 को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी राष्ट्रीय आय के अग्रिम अनुमानों के अनुसार, वर्ष 2023-24 (2nd A.E.) में स्थिर एवं चालू कीमतों पर प्रति व्यक्ति आय क्रमशः 106134 रुपये तथा 183236 रुपये है, जबकि वर्ष 2022-23 (1** R.E.) में स्थिर एवं चालू कीमतों पर क्रमशः 99404 रुपये एवं 169496 रुपये दर्ज है।

7. वर्ष 2013-14 में भारत में प्रचलित कीमतों पर साधन लागत पर प्रतिव्यक्ति विशुद्ध राष्ट्रीय आय थी- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (e) इनमें से कोई नहीं
Solution:आर्थिक सर्वेक्षण, 2014-15 के अनुसार, वर्ष 2013-14 में भारत में चालू एवं स्थिर कीमतों पर प्रतिव्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय आय क्रमशः 80,388 रुपये एवं 69959 रुपये (नई श्रृंखला अनुमान) थी। 29 फरवरी, 2024 को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी राष्ट्रीय आय के अग्रिम अनुमानों के अनुसार, स्थिर एवं चालू कीमतों पर वर्ष 2023-24 (2nd A.E.) में प्रति व्यक्ति आय क्रमशः 106134 रुपये तथा 183236 रुपये अनुमानित है, जबकि वर्ष 2022-23 (1ª R.E.) में स्थिर एवं चालू कीमतों पर क्रमशः 99404 रुपये तथा 169496 रुपये अनुमानित है।

8. 1951-52 से 2015-16 की अवधि के किस वर्ष में स्थिर कीमतों पर भारत की प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर सर्वाधिक रही? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2016 63rd B.P.S.C. (Pre) 2017]

Correct Answer: (c) 2007-08
Solution:आधार वर्ष 2004-05 के संदर्भ में प्रश्नकाल में विकल्प (c) सही उत्तर था। जबकि आर्थिक सर्वेक्षण, 2022-23 के अनुसार, वर्ष 1951-52 से वर्ष 2022-23 (1stA.E.) की अवधि में स्थिर कीमतों पर देश की प्रति व्यक्ति आय में सर्वाधिक वृद्धि दर वर्ष 2021-22 (P.E.) में (7.5 प्रतिशत) दर्ज है। ऐसा आधार वर्ष में परिवर्तन के कारण हुआ है, क्योंकि वर्तमान आर्थिक सर्वेक्षण में सभी आंकड़ें आधार वर्ष 2011-12 के संदर्भ में जारी किए गए हैं। 29 फरवरी, 2024 को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी राष्ट्रीय आय के अग्रिम अनुमानों के अनुसार, वर्ष 2023-24 (2nd A.E.) में प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर स्थिर एवं चालू कीमतों पर क्रमशः 6.8 प्रतिशत एवं 8.1 प्रतिशत दर्ज है।

9. वर्ष 2010-11 में (2004-05 की कीमतों पर) निम्न में से कौन-सी एक भारत में प्रतिव्यक्ति आय है? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

Correct Answer: (d) 35,993 रु.
Solution:वर्ष 2010-11 के त्वरित अनुमान के अनुसार, (आधार वर्ष 2004-05 की कीमतों पर) भारत में प्रतिव्यक्ति आय 35,993 रु. थी। जबकि आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के अनुसार, इसी अवधि (वर्ष 2010-11) के संदर्भ में आधार वर्ष 2011-12 की कीमतों पर प्रतिव्यक्ति आय 62170 रुपये दर्ज है। वर्ष 2023-24 (2nd A.E.) में स्थिर एवं चालू कीमतों पर प्रति व्यक्ति आय क्रमशः 106134 रुपये तथा 183236 रुपये दर्ज है, जबकि वर्ष 2022-23 (1st R.E.) के लिए यह क्रमशः 99404 रुपये तथा 169496 रुपये दर्ज है।

10. वर्ष 1991-92 में भारत में प्रति व्यक्ति वार्षिक आय लगभग कितनी थी ? [M.P.P.C.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (c) रु. 7,500
Solution:वर्ष 1991-92 में भारत में प्रति व्यक्ति आय 7,251 रुपये थी जो विकल्प (c) के निकटस्थ है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर होगा। वर्तमान हेतु उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।