राष्ट्रीय आय (भाग – 2)(आर्थिक विकास)

Total Questions: 50

21. एशियाई विकास रिपोर्ट-2004 के अनुसार, वर्ष 2005 में भारत की संवृद्धि दर होगी- [U.P.P.C.S. (Mains) 2004]

Correct Answer: (b) 6.9%
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही उत्तर था। अप्रैल, 2024 में जारी एशियन डेवलपमेंट आउटलुक के अनुसार भारत की GDP वृद्धि दर वर्ष 2023 के लिए 7.6 प्रतिशत, वर्ष 2024 के लिए 7 प्रतिशत तथा वर्ष 2025 के 7.2 प्रतिशत आकलित है।

22. कथन (A) : भारतीय अर्थव्यवस्था में 1997-98 वित्तीय वर्ष में अवसाद की स्थिति है। [U.P.P.C.S. (Pre) 1998]

कारण (R) : निकट भूतकाल में सार्वजनिक निवेश में कमी आई है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

 

Correct Answer: (b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
Solution:वर्ष 1997-98 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 4.3 प्रतिशत थी, जो वर्ष 1996-97 में प्राप्त की गई वृद्धि दर (8.0%) की अपेक्षा काफी कम थी। पुनः वर्ष 1997-98 में सार्वजनिक क्षेत्र का निवेश वर्तमान बाजार कीमतों पर सकल घरेलू उत्पाद का 6.6 प्रतिशत था जो वर्ष 1996-97 के 7.5 प्रतिशत तथा वर्ष 1995-96 के 7.7 प्रतिशत की अपेक्षा कम था। इस प्रकार कथन और कारण दोनों सही हैं परंतु कारण, कथन की स्पष्ट व्याख्या नहीं कर रहा है।

23. कथन (A): पिछले 15 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था ऊंची औसत सकल राष्ट्रीय उत्पाद वृद्धि दर पर पहुंच गई है। [U.P.P.C.S. (Pre) 1997]

कारण (R) : इस अवधि में बचत अनुपात में निरंतर वृद्धि हुई है।

 

Correct Answer: (a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
Solution:सकल राष्ट्रीय उत्पाद की वृद्धि दर छठी पंचवर्षीय योजना (1980- 85) में 5.5 प्रतिशत वार्षिक, सातवीं पंचवर्षीय योजना (1985-90) में 5.8 प्रतिशत वार्षिक तथा आठवीं पंचवर्षीय योजना (1992-97) में 6.8 प्रतिशत वार्षिक रही, जो पूर्व की अवधि में प्राप्त राष्ट्रीय उत्पाद की वृद्धि दर की अपेक्षा ऊंची थी। इसी प्रकार वर्ष 1980- 81 में बचत दर GDP के 18.9 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 1995-96 में GDP का 25.1 प्रतिशत हो गया था। अतः कथन एवं कारण दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है। वर्ष 2000-2015 की अवधि में भी भारतीय अर्थव्यवस्था की कमोबेश यही स्थिति रही। यदि वर्तमान की बात की जाए तो कोविड-19 से पूर्व भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक स्तर पर सबसे तीव्र वृद्धि दर हासिल करने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक रही है, जबकि कोविड-19 के समय अन्य अर्थव्यवस्थाओं के साथ-साथ भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर में भी गिरावट दर्ज की गई। वर्तमान वैश्विक संस्थाओं (IMF, World Bank आदि) द्वारा अनुमानित आंकड़ों के अनुसार, एक बार पुनः भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक स्तर पर सबसे तीव्र वृद्धि दर हासिल करने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।

24. निम्नलिखित राज्यों को वर्ष 1998-99 की प्रति व्यक्ति आय के अवरोही क्रम (Descending Order) में लगाइए तथा नीचे लिखे कूट में सही उत्तर चुनिए : [U.P.P.C.S. (Pre) 2001]

A. महाराष्ट्र                          B. गुजरात

C. उत्तर प्रदेश                     D. पंजाब

कूट :

 

Correct Answer: (b) DABC
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही उत्तर था। सितंबर, 2023 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रश्नगत राज्यों की चालू एवं स्थिर (2011-12) मूल्यों पर प्रति व्यक्ति निवल राज्य घरेलू उत्पाद निम्न है-

प्रति व्यक्ति निवल राज्य घरेलू उत्पाद (रुपये में)

              राज्यचालू मूल्यों पर वर्ष 2021-22स्थिर मूल्यों पर वर्ष 2021-22
पंजाब168705118227
महाराष्ट्र215233138490
गुजरात241930170384
उत्तर प्रदेश7304843420

उपर्युक्त तालिका से स्पष्ट है कि वर्ष 2021-22 के आंकड़ों के आधार पर विकल्पगत राज्यों का क्रम B, A, D, C होगा।

25. निम्नलिखित राज्यों पर विचार कीजिए : [I.A.S. (Pre) 2001]

1. गुजरात                        2. कर्नाटक

3. महाराष्ट्र                      4. तमिलनाडु

इन राज्यों का उनके प्रति व्यक्ति निवल राज्य घरेलू उत्पाद (Per- Capita Net State Domestic Product) के संदर्भ में अवरोही क्रम (Descending Order) है-

 

Correct Answer: (d) 3,1,4,2
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (d) सही उत्तर था। सितंबर, 2023 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आंकड़ों अनुसार, प्रश्नगत राज्यों का चालू एवं स्थिर (2011-12) मूल्यों पर प्रति व्यक्ति निवल राज्य घरेलू उत्पाद निम्न है-

प्रति व्यक्ति निवल राज्य घरेलू उत्पाद (रुपये में)

                    राज्य

चालू मूल्यों पर वर्ष 2021-22

स्थिर मूल्यों पर वर्ष 2021-22

महाराष्ट्र

215233

138490

गुजरात

241930

170384

तमिलनाडु

242253

154557

कर्नाटक

265623

164471

26. वर्तमान कीमतों पर प्रति व्यक्ति नवीनतम आय किस भारतीय राज्य में सबसे कम है? [63rd B.P.S.C. (Pre) 2017]

Correct Answer: (a) बिहार
Solution:प्रश्नकाल तथा भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सितंबर, 2023 में जारी आंकड़ों के अनुसार भी विकल्प (a) सही उत्तर है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सितंबर, 2023 में जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021-22 के संदर्भ में वर्तमान कीमतों पर विकल्पगत राज्यों का प्रति व्यक्ति आय निम्न है-
राज्यप्रति व्यक्ति आय (रूपये में)
बिहार47498
उत्तर प्रदेश73048
ओडिशा128181
नागालैंड125887

नोट- भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सितंबर, 2023 में जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021-22 के संदर्भ में वर्तमान कीमतों पर, सभी भारतीय राज्यों में सबसे कम प्रति व्यक्ति आय बिहार (47498 रुपये) की तथा सर्वाधिक प्रति व्यक्ति आय गोवा (472070 रुपये) की है।

27. किस राज्य की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय न्यूनतम आंकी गई है? [U.P.P.C.S (Pre) 1993, 2008 U.P. Lower Sub. (Pre) 2004]

Correct Answer: (a) बिहार
Solution:प्रश्नकाल तथा अद्यतन आंकड़ों (सितंबर, 2023 में) के आधार पर भी विकल्प (c) सही उत्तर है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सितंबर, 2023 में जारी आंकड़ों के अनुसार, चालू कीमतों पर वर्ष 2021-22 में विकल्पगत राज्यों की प्रतिव्यक्ति आय निम्न है बिहार (47498 रुपये), मध्य प्रदेश (215233 रुपये), ओडिशा (128181 रुपये) तथा पश्चिम बंगाल (124798 रुपये) है।

28. निम्न में से किस राज्य में औसत प्रति व्यक्ति आय सर्वाधिक है? [U.P P.C.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (a) गोवा
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही उत्तर था। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सितंबर, 2023 में जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021-22 में देश में गोवा की औसत प्रति व्यक्ति आय सर्वाधिक (472070 रुपये) रही, जबकि बिहार की सबसे न्यूनतम (47498 रुपये) रही।

29. मार्च, 2011 में भारत सरकार द्वारा प्रसारित आंकड़ों के अनुसार, किस राज्य/संघीय क्षेत्र में प्रति व्यक्ति आय 2009-2010 के दौरान अधिकतम थी ? [U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

Correct Answer: (c) गोवा में
Solution:प्रश्नकाल तथा भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सितंबर, 2023 में जारी आंकड़ों के अनुसार भी विकल्प (c) सही उत्तर है। RBI द्वारा सितंबर, 2023 में जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021-22 में देश में सर्वाधिक प्रति व्यक्ति आय वाला राज्य गोवा (472070 रुपये) रहा, जबकि न्यूनतम प्रति व्यक्ति आय वाला राज्य बिहार (47498 रुपये) रहा।

30. निम्नांकित में से किस राज्य में औसत प्रति व्यक्ति आय सर्वाधिक है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (a) कर्नाटक
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (d) सही उत्तर था। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सितंबर, 2023 में जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021-22 में विकल्पगत राज्यों की प्रति व्यक्ति आय की स्थिति इस प्रकार रही- कर्नाटक (265623 रु.), पश्चिम बंगाल (124798 रु.), हरियाणा (264835 रु.) तथा गुजरात (241930 रु.)। अतः वर्ष 2021-22 के संदर्भ में विकल्पगत राज्यों में कर्नाटक की प्रति व्यक्ति आय सर्वाधिक है।