राष्ट्रीय आय (भाग – 2)(आर्थिक विकास)

Total Questions: 50

31. निम्नलिखित राज्यों में से किसकी 2010-2011 में सकल राज्यीय घरेलू उत्पाद में वृद्धि सर्वाधिक रही है? [U.P. Lower Sub.(Pre) 2009]

Correct Answer: (a) बिहार
Solution:प्रश्नकाल हेतु विकल्प (a) सही उत्तर है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, स्थिर (2011-12) कीमतों पर वर्ष 2021-22 के संदर्भ में विकल्पगत राज्यों के सकल राज्य घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर निम्न है- बिहार (8.46%), छत्तीसगढ़ (8.46%), महाराष्ट्र (9.13%) तथा तमिलनाडु (7.92%)।

32. कथन: (A) भारत में पिछले 10 वर्षों में आर्थिक विकास लगभग स्थिर रहा है। [U.P P.C.S. (Pre) 2001]

कारण (R) : खाद्यान्न का उत्पादन भी पिछले कई वर्षों से बढ़ा नहीं है।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए :

 

Correct Answer: ?
Solution:भारतीय अर्थव्यवस्था ने 90 के दशक के पूर्वार्द्ध (1996-97 तक) में प्रभावशाली वृद्धि प्रदर्शित की, यद्यपि कि इस दशक के अंतिम वर्षों में अर्थव्यवस्था की विकास दर में कुछ कमी भी परिलक्षित हुई थी। इसी प्रकार खाद्यान्न उत्पादन जो वर्ष 1990-91 में 176.4 मिलियन टन था, वर्ष 2001-02 में बढ़कर 212.9 मिलियन टन हो गया। अतः उपर्युक्त कथन एवं कारण दोनों असत्य हैं। वर्तमान (2010-2020) तथा विगत दशक (2000-2010) के संदर्भ में भी कथन एवं कारण दोनों • सही नहीं हैं, क्योंकि इस अवधि में भी GDP वृद्धि दर घटती-बढ़ती रही है, जबकि खाद्यान्न का उत्पादन लगभग लगातार बढ़ता ही रहा है और गिरावट (वर्ष 2014-15 में) भी दर्ज की गई है।

33. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं जिनमें से एक को कथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है- [I. A.S. (Pre) 1996]

कथन (A) : यद्यपि 1947 के बाद की अवधि में भारत की राष्ट्रीय आय कई गुना बढ़ गई है, परंतु प्रति व्यक्ति आय स्तर में कोई

सुदृष्ट सुधार नहीं हुआ है। कारण (R): भारत की जनता का काफी बड़ा भाग अब भी गरीबी की रेखा के नीचे रह रहा है।

ऊपर के दोनों वक्तव्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

 

Correct Answer: (d) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
Solution:वर्तमान संदर्भ में प्रश्नगत कथन (A) गलत है, जबकि कारण (R) सही है।

34. भारत में ग्रामीण आय प्रायः नगरीय आय से कम है। इसके लिए निम्नलिखित में से कौन-से कारण जिम्मेदार हैं? [I.A.S. (Pre) 1996]

1. किसान बहुत बड़ी संख्या में निरक्षर हैं और वैज्ञानिक कृषि के बारे में उनका ज्ञान नगण्य है।

2. विनिर्मित उत्पादों की तुलना में प्राथमिक उत्पादों का मूल्य कम होता है।

3. उद्योगों में निवेश की तुलना में कृषि में निवेश कम हुआ है।

नीचे दिए हुए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए-

कूट :

 

Correct Answer: (a) 1, 2 और 3
Solution:वर्ष 2011 की जनगणनानुसार, भारत की लगभग 69% जनसंख्या गांवों में निवास करती है, जिसका मुख्य व्यवसाय कृषि है। उपर्युक्त तीनों विकल्पों के सम्मिलित प्रभाव के कारण कृषि से उत्पन्न आय अपेक्षाकृत कम है। यही कारण है, कि ग्रामीण आय, नगरीय आय की अपेक्षा कम है।

35. 'पूंजी निर्माण' के संदर्भ में कौन-सा/से कथन सही है/हैं? [U.P. P.C.S. (Pre) 2021]

1. पूंजी निर्माण की प्रक्रिया बचतों और वित्तीय संस्थाओं की प्रभाविता पर निर्भर करती है।

2. निवेश पूंजी निर्माण के लिए एक अनिवार्य कारक है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर को चुनिए।

 

Correct Answer: (c) 1 और 2 दोनों
Solution:पूंजी निर्माण (Capital formation) शब्द का उपयोग किसी विशेष देश के लिए लेखांकन अवधि के दौरान शुद्ध पूंजी संचय का वर्णन करने के लिए किया जाता है। विश्व बैंक द्वारा शुद्ध बचत में परिवर्तन का आकलन करके पूंजी निर्माण को मापा जाता है। यदि घरेलू बचत दर बढ़ रही है, तो बचतकर्ता अतिरिक्त डॉलर का निवेश कर सकता है तथा स्टॉक और बॉण्ड खरीद सकता है। यदि पारिवारिक बचतें अधिक हो रही हैं, तो देश नकदी अधिशेष की रिपोर्ट कर सकता है, जो पूंजी पारिवारिक निर्माण के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

36. भारत में बचत और पूंजी निर्माण की ऊंची दर होते हुए भी संवृद्धि दर कम होने का कारण है- [I.A.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (d) ऊंचा पूंजी-उत्पाद अनुपात
Solution:उत्पादन की एक इकाई प्राप्त करने हेतु लगी पूंजी की मात्रा को पूंजी उत्पाद अनुपात (Capital Output Ratio) कहते हैं। जिस देश में यह अनुपात जितना कम होगा वह देश उतना ही अधिक आर्थिक वृद्धि दर प्राप्त कर सकेगा। अल्पविकसित एवं विकासशील देशों में पूंजी उत्पाद अनुपात काफी ऊंचा रहता है, जिससे इन अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि दर नीची बनी रहती है। भारत में विकास दर के अपेक्षित स्तर को न प्राप्त कर पाने का एक प्रमुख कारण ऊंचा पूंजी-उत्पाद अनुपात रहा है। हालांकि वर्तमान में यदि कोरोना आपदा को छोड़ दिया जाए तो भारत की संवृद्धि दर में वृद्धि देखी जा सकती है।

37. उच्च बचत वाली अर्थव्यवस्था होते हुए भी किस कारण पूंजी निर्माण महत्वपूर्ण उत्पादन वृद्धि में परिणामित नहीं हो पाता है? [I.A.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (d) उच्च पूंजी-उत्पाद अनुपात
Solution:पूंजी-उत्पाद अनुपात (Capital - Output Ratio) किसी अर्थव्यवस्था में एक इकाई उत्पादन हेतु आवश्यक पूंजी की मात्रा को दर्शाता है। जब किसी अर्थव्यवस्था का पूंजी-उत्पाद अनुपात अधिक होता है, तो इसका अर्थ यह होता है कि उत्पादन प्रक्रिया कम दक्ष है। अर्थात एक इकाई के उत्पादन हेतु अधिक पूंजी का उपयोग होता है। इसके विपरीत निम्न पूंजी-उत्पाद अनुपात उत्पादन प्रक्रिया की दक्षता को दर्शाता है, क्योंकि अब कम पूंजी के प्रयोग द्वारा ही एक इकाई उत्पादित की जा सकती है। यदि अर्थव्यवस्था में उच्च पूंजी उत्पाद अनुपात है, तो उस अर्थव्यवस्था में अधिक बचत तथा अधिक निवेश से भी अत्यधिक उत्पादन प्राप्त नहीं हो पाता है, क्योंकि प्रत्येक इकाई के उत्पादन में अधिक पूंजी निवेशित करना होता है।

38. निम्नलिखित में से कौन-से मुख्य कारणों से भारत में प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि की दर धीमी है? [I.A.S. (Pre) 1993]

1. उच्च पूंजी-उत्पाद अनुपात

2. जनसंख्या वृद्धि की ऊंची दर

3. पूंजी निर्माण की ऊंची दर

4. वित्तीय घाटे का ऊंचा स्तर

सही उत्तर का चयन नीचे दिए हुए कूटों से कीजिए:

कूट :

 

Correct Answer: (d) 1 और 2
Solution:भारतीय अर्थव्यवस्था में प्रति व्यक्ति आय में धीमी वृद्धि के दो प्रमुख कारण हैं- उच्च पूंजी-उत्पाद अनुपात (High Capital Output Ratio) तथा जनसंख्या वृद्धि की ऊंची दर। GDP (Gross Domestic Production) में वृद्धि के बावजूद जनसंख्या की तीव्र वृद्धि के कारण प्रति व्यक्ति आय में आनुपातिक रूप से तेज वृद्धि नहीं हो पाती है। पुनः COR ऊंचा होने के कारण प्रति इकाई उत्पादन की लागत बढ़ती है, फलस्वरूप GDP में तीव्र वृद्धि नहीं हो पाती। इसकी परिणति प्रति व्यक्ति आय में निम्न वृद्धि के रूप में होती है।

39. उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय की निम्नता के कारणों के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: [U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

1. तेजी से बढ़ती जनसंख्या

2. साहसीपन का अभाव

3. अपर्याप्त अधोः संरचनात्मक सुविधाएं

4. कृषि का आधुनिकीकरण

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन समूह वर्ग सही है?

 

Correct Answer: (b) 1, 2 तथा 3
Solution:उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय की निम्नता के प्रमुख कारण तेजी से बढ़ती जनसंख्या, साहसीपन का अभाव तथा अपर्याप्त अधोः संरचनात्मक सुविधाएं आदि है, जो कथन 1, 2 एवं 3 में दिए गए हैं। कथन (4) 'कृषि का आधुनिकीकरण' उत्तर प्रदेश की प्रतिव्यक्ति निम्नता हेतु जिम्मेदार नहीं है। अतः विकल्प (b) अभीष्ट उत्तर है।

40. X देश में आर्थिक संवृद्धि अनिवार्य रूप से होगी, यदि- [I.A.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) X में पूंजी निर्माण होता है
Solution:अर्थशास्त्रियों ने पूंजी निर्माण को आर्थिक संवृद्धि (Economic growth) हेतु सबसे महत्वपूर्ण कारक माना है। भारतीय योजना आयोग के अनुसार, "ऊंची उत्पादकता तथा आय और रोजगार के बढ़ते हुए स्तर की वास्तविक कुंजी पूंजी निर्माण की बढ़ती हुई दर है"।