राष्ट्रीय (भाग-III)

Total Questions: 50

1. जून, 2022 में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) के नए महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया था? [CHSL (T-I) 15 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (c) दिनकर गुप्ता
Solution:जून, 2022 में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और पंजाब के पूर्व डीजीपी दिनकर गुप्ता को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया था। वर्तमान में 31 मार्च, 2024 से सदानंद वसंत दाते NIA के महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

2. भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन की पहली बैठक की मेजबानी किस देश ने की थी? [CHSL (T-I) 11 मार्च, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) भारत
Solution:जनवरी, 2022 में भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन की पहली बैठक की मेजबानी भारत ने की थी। 27 जनवरी, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल माध्यम से इस सम्मेलन की मेजबानी की। इसमें कजाख्स्तान, किर्गिजस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपतियों ने भाग लिया। भारत और मध्य एशियाई देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ पर यह शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ।

3. जून, 2022 में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया था? [CHSL (T-I) 15 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) नितिन गुप्ता
Solution:जून, 2022 में नितिन गुप्ता को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वर्तमान में रवि अग्रवाल केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष हैं।

4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोदी शैक्षणिक संकुल नाम से एक शैक्षिक परिसर के पहले चरण का उद्घाटन अक्टूबर, 2022 में ....... में किया है। [CHSL (T-I) 15 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) अहमदाबाद
Solution:10 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में जरूरतमंद छात्रों के लिए शैक्षणिक परिसर, मोदी शैक्षणिक संकुल के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस परियोजना से विद्यार्थियों के समग्र विकास की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

5. कौन-सा भारतीय शहर अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव, 2023 का मेजबान है? [CHSL (T-I) 15 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) अहमदाबाद
Solution:8-14 जनवरी, 2023 के मध्य अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित किया गया। वर्ष 1989 से अहमदाबाद शहर उत्तरायण के आधिकारिक उत्सव के हिस्से के रूप में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव की मेजबानी कर रहा है।

6. केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2022 ने ....... को गतिशक्ति विश्वविद्यालय के रूप में परिवर्तित करने का प्रस्ताव दिया। [CHSL (T-I) 03 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (d) राष्ट्रीय रेल एवं परिवहन संस्थान
Solution:केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2022 में राष्ट्रीय रेल एवं परिवहन संस्थान, वडोदरा (मानद विश्वविद्यालय) को गतिशक्ति विश्वविद्यालय के रूप में परिवर्तित करने का प्रस्ताव किया गया है।

7. निम्नलिखित में से किस शहर ने 2022 में लगातार छठी बार भारत के सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार जीता है? [CHSL (T-I) 09 मार्च, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) इंदौर
Solution:मध्य प्रदेश के इंदौर शहर ने वर्ष 2022 में लगातार छठी बार भारत के सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार जीता था। वर्ष 2023 में इंदौर और गुजरात के सूरत शहर ने संयुक्त रूप से भारत के सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार जीता है।

8. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अक्टूबर, 2022 में ....... में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया है। [CHSL (T-I) 16 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) बिहार
Solution:अक्टूबर, 2022 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के सारण जिले सिताबदियारा में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। सिताबदियारा जयप्रकाश नारायण का पैतृक गांव है।

9. ISRO ने ....... से संचार उपग्रह GSAT-24 को सफलतापूर्वक लांच किया। [CHSL (T-I) 16 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) फ्रेंच गुयाना में कौरू
Solution:भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 22 जून, 2022 को संचार उपग्रह GSAT-24 को एरियन 5 रॉकेट के द्वारा फ्रेंच गुयाना के कौरू से भूस्थिर कक्षा में सफलतापूर्वक लांच किया था। GSAT-24 एक 24-केयू बैंड संचार उपग्रह है जिसका वजन 4180 किग्रा. है। GSAT-24 न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) द्वारा शुरू किया गया पहला मांग-आधारित संचार उपग्रह मिशन है। एनएसआईएल ने पूरी उपग्रह क्षमता मेसर्स टाटा प्ले को पट्टे पर दे दिया है।

10. स्वच्छ टॉयकैथॉन प्रतियोगिता 2022 भारत में किस मंत्रालय द्वारा शुरू की गई थी? [CHSL (T-I) 15 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) आवास और शहरी कार्य
Solution:सितंबर, 2022 में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा खिलौनों के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना के तहत, कचरे को खिलौनों में बदलने के लिए नए समाधान लाने की एक प्रतिस्पर्धा स्वच्छ टॉयकैथॉन प्रतियोगिता, 2022 की शुरुआत की गई थी। यह प्रतिस्पर्धा 'स्वच्छ अमृत महोत्सव' के तहत आयोजित हुई।