रासायनिक अभिक्रिया -(रसायन विज्ञान)-(भाग-2)

Total Questions: 50

41. कौन सा नियम कहता है कि रासायनिक अभिक्रिया में द्रव्यमान को न तो उत्पन्न किया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है? [RRB JE 23/05/2019 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) द्रव्यमान संरक्षण का नियम
Solution:द्रव्यमान संरक्षण का नियम (एंटोनी लेवोज़ियर)। स्थिर अनुपात का नियम (जोसेफ प्राउस्ट) किसी रासायनिक यौगिक में हमेशा द्रव्यमान के अनुसार तत्वों का अनुपात बिल्कुल समान होता है। व्युत्क्रमानुपात का नियम (रिचर) जब दो तत्व तीसरे तत्व के समान द्रव्यमान के साथ अलग-अलग संयोजित होते हैं तो उनके द्रव्यमान का अनुपात जिसमें वे ऐसा करते हैं वह या तो समान होता है या द्रव्यमान अनुपात का एक साधारण गुणक होता है जिसमें वे एक दूसरे के साथ संयोजित होते हैं। ऊर्जा संरक्षण का नियम ऊर्जा को न तो बनाया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है बल्कि इसे एक रूप से दूसरे रूप में बदला जा सकता है।

42. उन अभिक्रियाओं को क्या कहा जाता है, जिनमें उत्पादों के साथ-साथ ऊष्मा भी उत्पन्न होती है? [RRB JE 23/05/2019 (Evening)]

Correct Answer: (d) ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया
Solution:ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया (दहन अभिक्रिया): CH₄(g) + 20₂ (g) → CO2 (g) + 2H₂O (g) + ऊष्मा।

43. निम्नलिखित में से कौन सी गैस विकसित होती है जब इथेनॉल, सोडियम के साथ प्रतिक्रिया करता है? [RRB JE 23/05/2019 (Evening)]

Correct Answer: (d) हाइड्रोजन
Solution:हाइड्रोजन। 2Na + 2CH₃CH₂OH → 2CH₃CH₂O⁻ Na⁺ (सोडियम एथॉक्साइड) + H₂(g)। इथेनॉलः यह कमरे के तापमान पर द्रव अवस्था में होता है क्योंकि हाइड्रोजन बॉन्डिंग की उपस्थिति के कारण अणु एक-दूसरे से मजबूती से जुड़े होते हैं। इसे आमतौर पर अल्कोहल कहा जाता है और यह सभी अल्कोहल पेय का सक्रिय घटक है। इसके अलावा, यह एक अच्छा विलायक है, इसका उपयोग टिंक्चर आयोडीन, कफ सिरप और कई टॉनिक जैसी दवाओं में भी किया जाता है। यह पानी में भी सभी अनुपात में घुलनशील है।

44. जब कॉपर सल्फेट विलयन, लौह धातु के साथ अभिक्रिया करता है, तो तांबा नामक धातु का निर्माण होता है। यह निम्नलिखित में से कौन सी अभिक्रिया है? [RRB JE 24/05/2019 (Evening)]

Correct Answer: (c) एकल विस्थापन अभिक्रिया
Solution:एकल विस्थापन अभिक्रिया रासायनिक अभिक्रियाएँ जिनमें एक तत्व अपने लवण या यौगिक से दूसरे तत्व को प्रतिस्थापित कर देता है। उदाहरण Fe (आयरन) + CuSO₄ (कॉपर सल्फेट) FeSO₄ (फेरस सल्फेट) Cu (कॉपर)। द्विविस्थापन विस्थापन अभिक्रिया दो आपनिक यौगिकों के एक भाग का आदान-प्रदान होता है और दो नए घटक बनते हैं। उदाहरण: NaOH NH₄CI→ NaCl + NH₄OH | संयोजन प्रतिक्रिया दो या दो से अधिक पदार्थ मिलकर एक नया पदार्थ बनाते हैं। उदाहरण: H₂C₁2→ HCI. अपघटन प्रतिक्रिया-एक अभिकारक दो या दो से अधिक उत्पादों में टूट जाता है। उदाहरण: H₂CO₃→ H₂O + CO₂ |

45. निम्नलिखित में से कौन सी अभिक्रिया, सामान्यतः निकिल उत्प्रेरक की उपस्थिति में वनस्पति तेलों के हाइड्रोजनीकरण में उपयोग की जाती है? [RRB JE 24/05/2019 (Evening)]

Correct Answer: (a) योगात्मक अभिक्रिया
Solution:योगात्मक अभिक्रिया तब होती है जब दो या दो से अधिक अभिकारक मिलकर अभिकारकों में मौजूद परमाणुओं को खोए बिना एक उत्पाद बनाते हैं। उदाहरण: 3Fe (आयरन) + 2O₂ (ऑक्सीजन) Fe₃O₄ (आयरन ऑक्साइड) । हाइड्रोजनीकरण एक रासायनिक अभिक्रिया है जो तब होती है जब आणविक हाइड्रोजन (H₂) निकेल (Ni), पैलेडियम (Pa) या प्लैटिनम (Pt) जैसे उत्प्रेरक की उपस्थिति में किसी अन्य असंतृप्त पदार्थ के साथ अभिक्रिया करता है।

46. अमोनियम सल्फेट के साथ अभिक्रिया करने पर बेरियम क्लोराइड, बेरियम सल्फेट और अमोनियम क्लोराइड बनाता निम्नलिखित में से कौन सा इसमें शामिल अभिक्रिया के प्रकार को सही ढंग से व्यक्त करता है? [RRB JE 25/05/2019 (Morning)]

Correct Answer: (d) अवक्षेपण अभिक्रिया
Solution:अवक्षेपण अभिक्रियाः वह अभिक्रिया जिसमें दो यौगिक आयनों का आदान-प्रदान करके दो नए यौगिक बनाते हैं जिनमें से एक अघुलनशील यौगिक होता है (जिसे अवक्षेपण कहा जाता है)। उदाहरण: BaCl₂ + (NH₄)₂SO₄→ BaSO₄ + 2NH₄CI |

47. निम्नलिखित में से कौन सी अभिक्रिया, ऊष्माशोषी अभिक्रिया का एक उदाहरण है? [RRB JE 25/05/2019 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) फेरस सल्फेट का अपघटन
Solution:ऊष्माशोसी अभिक्रिया वैशी रासायनिक अभिक्रिया है जो अपने वातावरण थे गर्मी को अवशोषित करती है। उदाहरण प्रकाश संश्लेषण, शुष्क बर्फ, एस्केन कैवित्ग, पानी में अमोनियम क्लोराइड और वाष्पित होने वाले तरल पदार्थ। ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया एक रासायनिक अभिक्रिया है जो गर्मी या प्रकाश के रूप में ऊर्जा जारी करती है। उदाहरण प्राकृतिक गैस का जलना, सल्फ्यूरिक अम्ल का पतला होना, और सोडियम हाइड्रॉक्साइड का जल में घुलना।

48. जब कोई अपघटन अभिक्रिया, ताप का उपयोग करके की जाती है, तो इसे क्या कहा जाता है? [RRB JE 25/05/2019 (Evening)]

Correct Answer: (a) तापीय अपघटन
Solution:तापीय अपघटन - एक रासायनिक प्रतिक्रिया जो तब होती है जब कोई यौगिक गर्म होने पर टूट जाता है। उत्पादों में टूटने से पहले अभिकारक बहुत सारी ऊर्जा अवशोषित करते हैं। उदाहरण CuCO₃ (कॉपर कार्बोनेट) (s)→ CuO (कॉपर ऑक्साइड) (s) + CO₂ (कार्बन डाइऑक्साइड) (g)। अपघटन अभिक्रिया रासायनिक प्रतिक्रिया जिसमें एक अभिकारक दो या दो से अधिक उत्पादों में टूट जाता है। सामान्य प्रारूप: AB→ A + B | वैद्‌युत-अपघटनी अपघटन अभिक्रिया अपघटन के लिए सक्रियण ऊर्जा विद्युत ऊर्जा के रूप में प्रदान की जाती है। प्रकाशीय अपघटन अभिक्रिया अपघटन अभिक्रिया जिसमें अभिकारक फोटॉन से ऊर्जा अवशोषित करता है और अपने भागों में टूट जाता है। उदाहरण-ओजोन का डाइऑक्सीजन और एक ऑक्सीजन रेडिकल में अपघटन ।

49. MnO₂ + 4HCI → MnCl₂ +2H₂O + CI₂______का एक उदाहरण है। [RRB JE 26/05/2019 (Morning)]

Correct Answer: (d) अपचयोपचय (रेडॉक्स) अभिक्रिया
Solution:अपचयोपचय (रेडॉक्स) अभिक्रिया (ऑक्सीकरण-अपचयन अभिक्रिया) -जिस अभिक्रिया में ऑक्सीकरण तथा अपचयन एक साथ होता है, जो की एक अभिकारक से इलेक्ट्रॉन की हानि, तथा दूसरे अभिकारक से इलेक्ट्रॉन की प्राप्ति है। ऐसी अभिक्रियाओं में एक तत्व का अपचयन हो जाता है और दूसरा ऑक्सीकृत हो जाता है।

50. जब कैल्शियम को पानी से उपचारित किया जाता है तो क्या होता है? [RRB JE 26/05/2019 (Afternoon)]

(i) यह पानी के साथ अभिक्रिया नहीं करता है।

(ii) यह पानी के साथ तेजी से अभिक्रिया करता है।

(iii) यह पानी के साथ कम तेजी से अभिक्रिया करता है।

(iv) बनने वाले हाइड्रोजन गैस के बुलबुले, किल्शियम की सतह पर चिपक जाते हैं।

Correct Answer: (d) (iii) और (iv)
Solution:(iii) और (iv)। रासायनिक अभिक्रिया - Ca (कैल्शियम) 2H₂O (पानी) Ca(OH)₂ (कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड या बुझा हुआ चूना) H₂ (हाइड्रोजन)। कैल्शियम आधुनिक आवर्त सारणी के समूह ॥ की क्षारीय मृदा धातुओं का सदस्य है। समूह ॥ के तत्व जल के साथ तीव्र अभिक्रिया करते हैं, लेकिन समूह। की (क्षार धातुओं) जैसे सोडियम (Na) या पोटेशियम (K) जितनी तीव्र अभिक्रिया नहीं करते हैं।