रासायनिक और भौतिक परिवर्तन, विलयन आदि

Total Questions: 14

11. IUPAC नामकरण प्रणाली के अनुसार, किस क्रियात्मक समूह की विशेषता -OH समूह की उपस्थिति है, जो आमतौर पर पानी की तरह मुड़े हुए आकार (water-like bent shape) में होता है? [MTS (T-I) 08 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) एल्कोहॉल
Solution:IUPAC नामकरण प्रणाली के अनुसार, एल्कोहॉल क्रियात्मक समूह की विशेषता - OH समूह की उपस्थिति है, जो आमतौर पर पानी की तरह मुड़े हुए आकार (Water like share) में होता है।

12. यौगिक और उसके क्वथनांक का/के निम्नलिखित में से कौन सा/से युग्म सही है/हैं? [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

I. क्लोरोफॉर्म - 334K

II. मेथेन - 111K

Correct Answer: (a) I और II दोनों
Solution:क्लोरोफॉर्म का क्वथनांक लगभग 334K होता है तथा मेथेन का क्वथनांक लगभग 111K होता है। अतः दिए गए दोनों युग्म सही हैं। क्लोरोफॉर्म या ट्राईक्लोरोमीथेन एक कार्बनिक यौगिक है, जिसका रासायनिक सूत्र CHCI, है। यह एक रंगहीन और सुगंधित तरल पदार्थ होता है, जिसे निश्चेतक के रूप में प्रयुक्त किया जाता है।

13. पेपरोनिल, एथिल एसीटेट, ब्यूटिराल्डिहाइड और नाइट्रेट कुछ ऐसे सामान्य अपमिश्रक हैं, जिनका उपयोग ....... में मिलावट के लिए किया जाता है। [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (d) आइसक्रीम
Solution:पेपरोनिल, एथिल एसीटेट, ब्यूटिराल्डिहाइड और नाइट्रेट कुछ ऐसे सामान्य अपमिश्रक हैं, जिनका उपयोग आइसक्रीम में मिलावट के लिए किया जाता है। इनका उपयोग उत्पाद का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है।
यौगिकमुख्य कार्य
पेपरोनिलविशिष्ट स्वाद के लिए
एथिल एसीटेटफल जैसा स्वाद के लिए
ब्यूटिराल्डिहाइडमक्खन जैसा स्वाद प्रदान करने के लिए

14. कम लवणता वाला जल, अधिक लवणता वाले सघन जल के साथ कहां ठहरता है? [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (a) ऊपर
Solution:धनत्व कम होने के कारण कम लवणता वाला जल, अधिक लवणता वाले सघन जल के साथ ऊपर ठहरता है। यह घटना समुद्र विज्ञान और समुद्री जीव विज्ञान में महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह जल स्तंभ में पोषक तत्वों और जीवों के वितरण को प्रभावित करती है।