वन विभाग (Deputy Ranger) परीक्षा 2017 – द्वितीय पाली

Total Questions: 100

71. जिस प्रक्रिया द्वारा स्थलीय पौधों में वाष्पीकरण के माध्यम से पत्तियों से जल वाष्पीकृत होकर वायुमंडल में चला जाता है उस प्रक्रिया को ....... कहा जाता है।

Correct Answer: (3) स्वेदन
Solution:जिस प्रक्रिया द्वारा स्थानीय पौधों में वाष्पीकरण के माध्यम से पत्तियों से जल वाष्पीकृत्त होकर वायुमंडल में चला जाता है, उस प्रक्रिया को स्वेदन कहा जाता है।

72. पादप कोशिका एक कोशिका झिल्ली और एक ....... से घिरी रहती है।

Correct Answer: (1) सेल वाल या कोशिका भित्ति
Solution:कोशिका भित्ति केवल पादप कोशिका में पाई जाती है और यह सेलुलोज की बनी होती है। यह कोशिका की सुरक्षा के साथ-साथ उसके निश्चित आकार व आकृति को बनाये रखने में सहायक है। यह कोशिका झिल्ली के बाहर पाई जाती है।

73. ....... पौधों में जटिल स्थायी ऊतक का एक उदाहरण है।

Correct Answer: (2) फ्लोएम
Solution:फ्लोएम पौधों में पाया जाने वाला एक संवहन उत्तक है। दूसरा संवहन उत्तक जाइलम है। फ्लोएम एक' जटिल स्थाई उत्तक है। यह संवहन वंडल के अंदर पाया जाता है।

74. ....... पौधों और वायुमंडल के बीच गैसीय आदान-प्रदान को नियंत्रित करने वाली पत्तियों के एपिडर्मिस में उपस्थित होता है?

Correct Answer: (1) स्टोमेटा या रंध्र
Solution:Stomata (रंध्र) तनें और पत्ती की बाह्य त्वचा (एपिडर्मिस) की दो द्वार-कोशिकाओं (गार्डसेल्स) से घिरे हुए छोटे-छोटे छिद्र जिनमें गैसीय विनिमय होता है।

75. ....... उच्च स्तरीय पौधों में वायवीय श्वसन का स्थान है।

Correct Answer: (2) माइटोकांड्रिया
Solution:श्वसन की क्रिया प्रत्येक जीवित कोशिका में कोशिका द्रव्य (साइटोप्लाज्म) एवं माइटोकॉण्ड्यिा में सम्पन्न होती है। श्वसन संबंधित प्रारम्भिक क्रियाएँ साइटोप्लाज्म में होती है तथा शेष माइटोकांण्ड्रिया में होती है। चूँकि क्रिया में अंतिम चरण में ही अधि कांश ऊर्जा उत्पन्न होती है। इसलिए माइटोकॉण्ड्रिया को कोशिका का श्वसन या 'शक्ति गृह' (पावर हाउस) कहा जाता है।

76. बालू-पत्थर एक ....... चट्टान है?

Correct Answer: (1) अवसादीय
Solution:बालुकाश्म या बलुआ पत्थर ऐसी दृढ़ शिला है जो मुख्यतः बालू के कणों का दबाव पाकर जम जाने से बनती है और किसी योजक पदार्थ से जुड़ी होती है। बालू में समान इसकी रचना भी अनेक पदार्थ से होती है परंतु इसमें अधिकांश स्फटिक ही होता है। बालू-पत्थर एक अवसादीय चट्टान है।

77. ....... सबसे छोटे कणों वाली मिट्टी है।

Correct Answer: (3) चिकनी मिट्टी
Solution:चिकनी मिट्टी और सिल्ट के कण बहुत छोटे और हल्के होते हैं, इसलिए वे एक-दूसरे के साथ साधन नहीं हो जाते। ऐसी मिट्टी का भार कम होता है।

78. भूपटल, कई टुकड़ों में बँटा हुआ है जिन्हें ........ कहते हैं?

Correct Answer: (3) प्लेट या पट्ट
Solution:पृथ्वी का भूपटल (outer surface) कई कठोर खंडों या विवर्तनिका प्लेटों में विभाजित है जो भूगर्भिक इतिहास के दौरान एक स्थान से दूसरे स्थान को विस्थापित हुआ है। पृथ्वी की संरचना मुख्यतः तीन परतों में हुई है - भूपटल, मेंटल, क्रोड।

79. एक लेवलर का शाफ्ट बनाने के लिए आम तौर पर इनमें से किस चीज का उपयोग किया जाता है?

Correct Answer: (1) बाँस की छड़ी
Solution:एक लेवलर का शाफ्ट बनाने के लिए आम तौर पर इनमें से बाँस की छड़ी का उपयोग किया जाता है।

80. थियरर का उपयोग, क्या करने के लिए किया जाता है?

Correct Answer: (3) ऊन निकालने के लिए
Solution:ऊन मूलतः रेशेदार (तंतुमय) प्रोटीन है। कपास के बाद ऊन का सर्वाधिक महत्त्व है। इसके रेशे ऊष्मा के कुचालक होते हैं। थ्रियरर का प्रयोग ऊन निकालने के लिए किया जाता है।